Video: लालकृष्‍ण आडवाणी हाथ जोड़े खड़े रह गए और नरेंद्र मोदी सामने से सीधे निकल गए, देखा भी नही

त्रिपुरा में शुक्रवार (9 मार्च) को मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सहयोगी इंडिजनस पीपुल्स फ्रंट आफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ सत्ता संभाल ली। राजधानी अगरतला में हुए शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने भी भाग लिया। इसके अलावा गुजरात के सीएम विजय रूपानी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा

» Read more

राज्‍यसभा चुनाव: सुब्रत राय को ले पर्चा भरने पहुंचीं जया बच्‍चन, डिंपल यादव भी थीं साथ

जया बच्‍चन ने आखिरकार समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार (9 मार्च) को राज्‍यसभा का पर्चा दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ सपा नेता और सांसद डिंपल यादव और सुब्रत राय सहारा मौजूद थे। सपा की ओर से राज्‍यसभा की उम्‍मीदवारी को लेकर पिछले कुछ सप्‍ताहों से अटकलों का बाजार गर्म था। नरेश अग्रवाल और जया बच्‍चन की दावेदारी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। जया बच्‍चन द्वारा उच्‍च सदन के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद आखिरकार शुक्रवार (9 मार्च) को इन अटकलों पर विराम

» Read more

‘अब है आराम का वक्‍त’, विराट कोहली ने शेयर की तस्‍वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों आराम फरमा रहे हैं। अपने व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल से उन्हें राहत जो मिली हुई है। ऐसे में वे ये कीमती वक्त अपने परिवार, पत्नी और सोशल मीडिया अकाउंट्स के साथ गुजार रहे हैं। कोहली ने इसी को लेकर गुरुवार (आठ मार्च) को अपनी एक तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की। उन्होंने इसी के साथ कहा कि आखिरकार मुझे आराम करने का वक्त मिल ही गया। चीकू निकनेम से मशहूर क्रिकेटर इस तस्वीर में गाड़ी की पिछली सीट पर बैठकर फोन पर कुछ

» Read more

एक मुस्लिम शख्स का पीएम मोदी और सीएम योगी की शान में कसीदे पढ़ने का वीडियो हुआ वायरल

आमतौर पर आपने किसी मुस्लिम शख्स को भाजपा या पीएम मोदी की तारीफ करते बहुत ही कम सुना होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम शख्स पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार की दिल खोलकर तारीफ करता नजर आ रहा है। वीडियो में मौजूद शख्स ने कहा कि मौजूदा वक्त में मुसलमानों के मन से भारतीय जनता पार्टी का खौफ निकल चुका है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, बसपा जैसी पार्टियां कुछ भी नहीं कर पायी, जबकि भारतीय जनता पार्टी

» Read more

कॉन्‍क्‍लेव में सोनिया गांधी: नहीं खाई गुजराती डिश, इटली के आदमी से कहा- इतालवी थी, अब भारतीय हूं

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पहुंचीं। यहां उन्होंने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों की आजादी खतरे में है और सत्ताधारी पार्टी भड़काऊ बयानबाजी में लगी हुई है। सोनिया ने यह भी आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी देश के इतिहास को दोबारा से लिखने और तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने में जुटी हुई है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां सवालों के जवाब भी दिए। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में मुख्य कार्यक्रम के इतर हुई एक दिलचस्प घटना का जिक्र चैनल

» Read more

जेडीयू मंत्री ने भी बिहार के लिए मांगा विशेष दर्जा, लालू बोले- चुप क्यों हैं नीतीश कुमार?

विशेष राज्य के मुद्दे पर आंध्र प्रदेश से लेकर बिहार तक राजनीति गर्म है। एनडीए से अलग होने के मुद्दे पर जहां टीडीपी आपात बैठक कर रही है, वहीं बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से मांग की है कि बिहार को भी विशेष राज्य का दर्जा दिया जाय। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीएम नीतीश पीएम मोदी के सामने यह मांग दोहराएंगे। इधर, राजद के कई बड़े नेताओं ने एक साथ नीतीश और मोदी सरकार पर हमला बोला है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव

» Read more

बिहार: जेल में कैदियों को मोबाइल और नशे का सामान, वायरल वीडियो पर बोले डीजीपी- एक्शन लेंगे

बिहार में नीतीश सरकार ने भले ही जंगल राज का खात्मा किया हो। लेकिन राज्य की जेलों के भीतर अभी भी जंगल राज जैसी स्थिति ही है। कैदी खुले आम मोबाइल फोन और हाई-फाई गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं। वे सिगरेट, गांजा, चरस और ड्रग्स तक लेते हैं। कोर्ट में पेशी के लिए उन्हें जब पुलिस वाहन से ले जाया जाता है, तब वे बीच में उतर कर दुकानों से नशीले पदार्थ खरीदते हैं। ये खुलासा शुक्रवार (नौ मार्च) को कुछ वीडियो क्लिपिंग्स के जरिए हुआ। न्यूज चैनलों पर एक

» Read more

आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू के सांसद बोले- दक्षिण भारत खुद को कर सकता है अलग देश घोषित

आंध्र प्रदेश को स्‍पेशल कैटेगरी का दर्जा देने की मांग पर NDA के घटक दल TDP के तेवर हर दिन तल्‍ख होते जा रहे हैं। आंध्र के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी के एक सांसद का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दक्षिण भारतीय राज्‍यों द्वारा खुद को अलग देश घोषित करने की बात कह रहे हैं। राजमुंदरी से सांसद एम. मुरलीमोहन ने केंद्र पर दक्षिण भारतीय राज्‍यों को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा, ‘दक्षिण (भारत) में ऐसी भावना है कि उन्‍हें नजरअंदाज किया जा

» Read more

सिंगापुर के लेखक की चेतावनी- मेरे साथ राहुल गांधी का फर्जी वीडियो हटाएं, वरना करूंगा मुकदमा

सिंगापुर के प्रतिष्ठित ली कुआन यिऊ स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में राहुल गांधी की परिचर्चा विवादों के घेरे में आ गई है। इस चर्चा में शिरकत करने गये एक भारतीय मूल के लेखक ने कांग्रेस पार्टी पर राहुल गांधी के साथ उनका एक फर्जी वीडियो लगाने का आरोप लगाया है। ये लेखक हैं प्रेसनजीत के बासू। बासू ने सिंगापुर में इस बहस में राहुल से भारत की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय के बारे में एक सवाल पूछा था। इस शख्स ने पूछा कि ऐसा क्यों हैं कि जब भारत

» Read more

Video: महिला बीजेपी नेता ने प्रदर्शन कर रहे किसान को मारी चप्पल

चेन्नई के त्रिचंदूर इलाके में स्थित एक मंदिर परिसर में भाजपा महिला नेता की विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से झड़प हो गई। इस दौरान महिला नेता ने किसानों के नेता को चप्पल मार दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला नेता एक किसान को चप्पल मारते हुए दिखाई दे रही हैं। खबर के अनुसार, तमिलनाडु के किसान किसान नेता पी. अयाकन्नु के नेतृत्व में चेन्नई के श्री सुब्रमण्या स्वामी मंदिर परिसर में केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। किसान मंदिर में

» Read more

जिस मुद्दे को छोड़कर नीतीश ने थामा मोदी का हाथ, उसी मुद्दे पर नायडू ने छोड़ दिया साथ

राजनीति में न तो गठबंधन स्थाई होते हैं और ना ही किसी खास पार्टी के लिए मुद्दे। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने नफा-नुकसान के सियासी गणित से गठजोड़ करते रहे हैं। इन दिनों विशेष राज्य के दर्जे पर एनडीए में रार छाया हुआ है। एनडीए के सहयोगी दल और आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी टीडीपी के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है और इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि टीडीपी एनडीए भी छोड़ सकती है। यानि बीजेपी और टीडीपी के बीच तलाक का मुद्दा विशेष राज्य का

» Read more

पत्नी का आरोप-अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट चलाने वालों से हैं मोहम्मद शमी के रिश्ते

मोहम्मद शमी के ऊपर एक के बाद एक आरोप लगते ही जा रहे हैं। अब उनकी पत्नी हसीन जहां के वकील जाकिर हुसैन ने बड़ा खुलासा किया है। हुसैन ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में बताया कि मोहम्मद शमी अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट चलाने वाले शख्स के भी संपर्क में थे। ये आरोप हसीन जहां ने खुद लगाया है। हसीन ने कहा, “टीम इंडिया के साथ दलाल घूमते हैं, जो क्रिकेटर्स को लड़कियां मुहैया कराते हैं।” इससे पहले हसीन ने ये भी कहा था कि उनके पति के एक पाकिस्तानी

» Read more

मध्य प्रदेश के गेम सेंटर पर नौ साल की मासूम से रेप, पीड़िता की चीखों को 10 साल का भाई समझ नही पाया

मध्य प्रदेश में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक मासूम संग दरिंदगी की गई। राजधानी इंदौर में गेम सेंटर पर नौ साल की मासूम से रेप हुआ। सेंटर पर काम करने वाले एक कर्मी ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के दौरान बच्ची के साथ उसका बड़ा भाई (12) भी वहीं पास में था। पीड़िता जब जोर-जोर से चिल्ला रही थी, तब उसे लगा था कि वह गेम से डर के चीख रही है। बच्ची की आवाज सुनकर पास में मौजूद उसकी मां सतर्क हुईं। उन्होंने झट से

» Read more

बीफ रखने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी, खट्टर सरकार को फटकार के साथ दो लाख रुपये मुआवजा का आदेश

बीफ रखने के एक मामले में अदालत में हरियाणा सरकार और पुलिस की किरकिरी हुई है। इस मामले में अदालत ने ना सिर्फ बीफ रखने के आरोपियों को बरी कर दिया है बल्कि उन्हें राज्य सरकार से मुआवजा भी दिलवाया है। ये मामला लगभग डेढ़ साल पहले 11 सितंबर 2016 का है। तब पुलिस ने मांस से भरे एक ट्रक को जब्त किया था। पुलिस का आरोप था कि ट्रक में बिना सरकारी इजाजत के बीफ ले जाया जा रहा है। इस ट्रक को कुछ लोगों ने सड़क पर पकड़ा था और

» Read more

पश्चिम बंगाल: माकपा(CPM) में बड़ा फेरबदल, पूर्व सीएम समेत 20 बुजुर्ग नेता कमेटी से बाहर

त्रिपुरा में 25 सालों की सत्ता गंवाने के बाद सीपीएम के अंदर फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। हार से सबक लेते हुए पार्टी ने पश्चिम बंगाल संगठन में बड़े बदलाव किये हैं। इस बदलाव के तहत पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य समेत पार्टी के 20 वरिष्ठ नेताओं को राज्य समीति से बाहर कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के सीपीएम महासचिव सूर्ज्य कांत मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बताया कि, ‘तीन दिवसीय स्टेट कॉन्फ्रेंस के बाद ये फैसला लिया गया है कि संगठन में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जगह और

» Read more
1 743 744 745 746 747 1,617