केरल: ग्रेनेड का खोखा लेकर विधानसभा घुस गए कांग्रेस विधायक व पूर्व गृह मंत्री

केरल के कांग्रेस विधायक और राज्य के पूर्व गृह मंत्री थिरुवंचूर राधाकृष्णन ने पुलिस का विरोध करने के लिए काफी हैरान करने वाला तरीका अपनाया। राधाकृष्णन बुधवार को केरल विधानसभा में इस्तेमाल किया हुआ ग्रेनेड लेकर पहुंच गए। इतना ही नहीं उन्होंने वहां स्पीकर और अन्य विधायकों को ग्रेनेड शेल भी दिखाया। राधाकृष्णन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पिछले हफ्ते पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव का विरोध कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने तिरुवनन्तपुरम में विरोध कर रहे युवा कांग्रेसियों के खिलाफ ग्रेनेड का प्रयोग किया

» Read more

क्रू की सैलरी नहीं दे पाया विजय माल्‍या, जब्‍त हुआ आलीशान सुपरयॉट

बैंकों को नौ हजार करोड़ का चूना लगाकर लंदन फरार हुआ शराब कारोबारी विजय माल्या विदेशों में भी धोखाधड़ी कर रहा है। इसके एवज में अब उसकी संपत्तियों को जब्त करने की कवायद शुरू हुई है। क्रू मेंबर्स को एक मिलियन डॉलर से भी अधिक सेलरी भुगतान न करने पर माल्या के आलीशान सुपरयॉट को माल्टा में जब्त कर लिया गया। इसकी कीमत करीब 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है। माल्या के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक माल्या ने जहाज पर काम करने

» Read more

वीडियो: पुलिस से भागते-भागते कार से निकल आया, अपनी ही गाड़ी ऊपर चढ़ गई

अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत के फेयरफैक्स काउंटी इलाके में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। दरअसल, यहां एक व्यक्ति पुलिस से बचने के लिए भागा और अपनी ही कार से टकरा गया। हालांकि, इस घटना में व्यक्ति को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची है। खबर के अनुसार, रविवार की रात 1 बजे के करीब फेयरफैक्स काउंटी पुलिस एक अपराधी का पीछा कर रही थी। तभी वह अपराधी अपनी चलती कार से निकला और माउंट वेरनोन के पहाड़ी इलाके में भागने की कोशिश करने लगा। इसी बीच, उसी की कार

» Read more

इकतरफा प्यार में एक मनचले आशिक ने लड़की पर फेंक दिया तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इकतरफा प्यार के किस्से तो आए दिन ही सुनने में आते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से आया है। पटना में जीपीओ गोलंबर के नजदीक रहने वाली एक लड़की पर सोनू नाम के मनचले आशिक ने तेजाब फेंक दिया। लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने इस लड़के से दोस्ती करने से मना कर दिया था। पुलिस में मामला दर्ज होने के 12 घंटे बाद सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सोनू लड़की को बार-बार दोस्ती करने के लिए बोलता था। उसने कहा कि

» Read more

बच्‍ची को खतना से बचाने के लिए कोर्ट ने दिया दखल, कहा- नहीं ले जा सकते भारत

ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के एक परिवार के भारत की उड़ान भरने पर रोक लगा दी गई। इस आशंका पर कि कहीं परिवार धार्मिक कुरीतियों के दबाव में बच्ची का खतना न करा दे। कोर्ट तक इस बात की शिकायत पहुंची थी कि परिवार की तीन अन्य लड़कियों को भारत ले जाकर पहले ही खतना कराया जा चुका है। लिहाजा इस बार भी परिवार वाले भारत में दो साल की बच्ची के साथ यह प्रक्रिया कर सकते हं। मैनचेस्टर काउंटी और फेमिली कोर्ट ने कहा कि चूंकि बच्ची

» Read more

लेनिन की मूर्ति गिराने के दो दिन बाद बोले पीएम- कड़ी कार्रवाई होगी, गृह मंत्री ने भी बताया प्रधानमंत्री नहीं करेंगे बर्दाश्‍त

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद वहां स्थित कम्युनिस्ट नेता लेनिन की मूर्ति सोमवार को ढहा दी गई थी। इस घटना से जहां सीपीआई (एम) काफी भड़की हुई है, तो अब दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी निंदा की है। गृह मंत्रालय (एमएचए) की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि इस मामले में पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है और इस तरह की घटनाओं को लेकर रोष व्यक्त किया

» Read more

एक्‍टर जीतेंद्र पर दर्ज हुआ यौन शोषण का केस, ट्विटर पर हैरानी जता रहे लोग

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जीतेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत हिमाचल प्रदेश के न्यू शिमला में यौन शोषण का केस दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि जनवरी, 1971 में जीतेंद्र ने उनका यौन उत्पीड़न किया। चौंकाने वाली बात यह है कि जीतेंद्र के खिलाफ यह गंभीर आरोप उनकी कजिन ने ही लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब वह 18 साल की थी, तब जीतेंद्र ने ऐसा किया था। पीड़िता के मुताबिक, उस वक्त जीतेंद्र की उम्र 28 साल थी। वहीं, बॉलीवुड

» Read more

यहाँ श्रद्धालुओं द्वारा किए गए रक्‍तदान से होता है देवी काली का अभिषेक, मंदिर ने की रक्‍तदान की अपील

केरल के एक मंदिर में इन दिनों एक अनोखा नोटिस चस्पा किया गया है। श्रद्धालुओं से इसमें रक्तदान करने के लिए अपील की गई है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि लोगों द्वारा दान किया गया रक्त देवी काली पर चढ़ाने में इस्तेमाल किया जाएगा। यह मामला तिरुवनंतपुरम जिले के विथुरा गांव का है। यहां पर देवीयोदु श्रीविदुआरी वैद्यनाथ नाम का मंदिर है। मंदिर में यह नोटिस कालीयुत्तू महोत्सवम के मद्देनजर लगाया गया है। यह महोत्सव कुल 14 दिनों तक चलता है। नोटिस के मुताबिक, इस कार्यक्रम के दूसरे दिन

» Read more

एक पिता ने किया अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी का बलात्कार, पकड़े जाने पर कहा – गलती हो गई

बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित एमआइजी कॉलोनी में एक पिता द्वारा बेटी के बलात्कार का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित लड़की ने अपने पिता के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। अगमकुआं थाना प्रभारी कामख्या नारायण सिंह ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग लड़की ने बताया कि पिता ने धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया है। पीड़िता की शिकायत पर अगमकुआं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और मामले के बारे में पूछताछ की। पुलिस से समक्ष

» Read more

पीएम मोदी का ‘अपमान’ करने वाले जवान की सजा हुई रद्द, प्रधानमंत्री ने दिया निर्देश

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सम्मानजनक तरीके से ना लेने के कारण दंडित किए गए बीएसएफ जवान की सजा रद्द कर दी है। बीएसएफ ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री ने इस मामले पर अपनी नाराजगी जताते हुए तुरंत सजा को रद्द करने का निर्देश दिया है। इसके बाद बीएसएफ ने जवान को दी गई सजा रद्द कर दी है। बीएसएफ ने एक ट्वीट में कहा कि आदेश रद्द कर दिया गया है और संबंधित कमांडेंट को मामले को विवेकानुसार ना निपटाने के लिए चेतावनी दी

» Read more

वकील बन दफ़्तर मे घुसकर कर्नाटक के लोकायुक्त पर चाकुओं से हुआ जानलेवा हमला

कर्नाटक के लोकायुक्त जस्टिस विश्वनाथ शेट्टी पर बुधवार (सात मार्च) को चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। हमलावर ने उनके दफ्तर में घुस कर पेट में तीन बार वार किए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान तेजस शर्मा के रूप में हुई है। वह लोकायुक्त के यहां अपने आप को वकील बता कर घुसा था, जबकि असल में वह बस कंडक्टर है। आरोपी ने जब लोकायुक्त पर चाकू

» Read more

त्रिपुरा में लाल झंडा उखाड़ा, यहां लाल टोपी डुबोएंगे, यह केसरिया दौर है: योगी आदित्‍य नाथ

त्रिपुरा में बीजेपी की शानदार जीत से वहां सीपीआई(एम) का सफाया हो गया है। वामपंथी दल को करारी हार देने के बाद बीजेपी के नेता काफी उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो यहां तक कह दिया कि जिस तरह से त्रिपुरा में लाल झंडे को उखाड़ा है वैसे ही लाल टोपी को भी डुबाएंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए मंगलवार को यूपी विधानसभा में कहा, ”हमने त्रिपुरा में लाल झंडे को उखाड़ फेंका। अब हम यहां भी लाल टोपी को उखाड़ेंगे। अब पूरी तरह

» Read more

अब उत्तर प्रदेश में तोड़ी अंबेडकर की मूर्ति, उपराष्ट्रपति ने कहा- ऐसे लोग पागल-बेशर्म

महानायकों की मूर्तियां तोड़े जाने का सिलसिला देश में थम नहीं रहा। मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश के मेरठ में शरारती तत्वों ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। मवाना इलाके के लोगों ने इस बाबत मूर्ति को बदलने की मांग की। सूचना पर सीओ मवाना भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने अंबेडकर की मूर्ति बदलने का आश्वासन देने के साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इस प्रकार के मूर्ति कांड पर

» Read more

रूसी जासूस को यूं जहर देकर गायब हो गई, लाल हैंडबैग वाली महिला को ढूंढ़ रही पुलिस

इंग्लैंड में रूस के पूर्व जासूस सर्गेई स्क्राइपल और उनकी बेटी यूलिया स्क्राइपल को जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। यह घटना इंग्लैंड के सेलिसबरी सिटी में रविवार दोपहर को हुई। दरअसल, सेलिसबरी के एक शॉपिंग सेंटर के बाहर एक बेंच पर रविवार दोपहर को 66 वर्षीय सर्गेई और 33 वर्षीय यूलिया को बेहोश पाया गया। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों की हालत इस वक्त गंभीर बनी हुई है। इस घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को पुलिस

» Read more

बेटी धर्मांतरण करा ले तो भी पिता की संप‍त्ति में मिलेगा हिस्‍सा, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

मुंबई हाईकोर्ट धर्मांतरण करने वाली औलाद का उसके पिता की प्रॉपर्टी पर अधिकार को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा पिता की प्रॉपर्टी पर औलाद का अधिकार तब भी होता है जब वह किसी अपना धर्म छोड़ किसी और धर्म को स्वीकार कर ले। कोर्ट ने फैसले में कहा कि कोई भी औलाद हिंदु से इस्लाम को कबूल करती है तब भी वह अपने पिता की जायदाद में हकदार होती है। लेकिन पिता ने मौत से पहली ऐसी कोई वसीयत न लिखी हो। किसी

» Read more
1 750 751 752 753 754 1,617