ट्रेन से कटकर दो हिस्सों में होने के बाद शख्स के धड़ ने उठकर बताया नाम और तब निकल गई जान

महाराष्ट्र में एक बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है जहां पर एक शख्स ट्रेन की चपेट में आने से दो हिस्सों में कट गया। यह मामला नंदुरबार रेलवे स्टेशन का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन से कटने के बाद शख्स ने खुद ही अपना नाम और पता बताया और फिर थोड़ी ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मालीवाड़ा के संजू मराठे के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक संजू ऑटो चलाता था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे संजू तेज

» Read more

केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने ध्रुवीकरण को बताया असली लोकतंत्र

केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने बयान दिया है कि राजनीति में लोगों का ध्रुवीकरण करना ही असली लोकतंत्र है। पूर्व में भी अपने बयानों से हंगामा मचाने वाले अनंत हेगड़े ने ये भी कहा है कि, ‘उन्हें उम्मीद है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में ध्रुवीकरण होगा जिससे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी को हराया जा सके।’ भारतीय जनता पार्टी के अनंत कुमार हेगड़े ने ये बयान तटीय कर्नाटक में अपनी जनसुरक्षा यात्रा के दौरान दिया है। बता दें कि तटीय कर्नाटक साम्प्रदायिक रूप से काफी संवेदनशील माना जाता

» Read more

हरियाणा में सड़क हादसे के बाद कार में लगी आग से सात माह की बच्ची सहित चार की जलकर मौत

हरियाणा के करनाल जिले में एक ट्रक से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई, जिससे दिल्ली के एकही परिवार के चार सदस्योंकी जलकर मौत हो गई। इनमें सात माह की एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आज तड़के शामगढ़ गांव के पास हुआ। करनाल में ताराओरी पुलिस थाने के प्रभारी जनक राज ने कहा, ‘‘ दिल्ली की ओर जा रही कार राजमार्ग पर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई थी। उन्होंने बताया कि टक्कर

» Read more

राम माधव ने पोस्ट की लेनिन की मूर्ति गिराते तस्वीर, यूजर्स ने फटकारा तो डिलीट किया ट्वीट?

त्रिपुरा में जीत के बाद उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ब्लादिमीर लेनिन की मूर्ति को बुल्डोजर से गिरा दिया। सीपीआई ने इसे बीजेपी की डर पैदा करने की राजनीति कहते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के एक ट्वीट ने विवाद को बढाने का काम किया। ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर आरोप लगाने लगे कि मूर्ति गिराने में बीजेपी नेताओं की मौन सहमति रही। खुद सीपीआई ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया। हालांकि बाद

» Read more

श्रीलंका के इन जुड़वा गेंदबाजों से ऐसे कन्फ्यूज हुए कि चिल्ला पड़े थे कोहली, रवि शास्त्री ने बताई थी असलियत

क्रिकेटर पिता के बेटों का इस खेल में आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन श्रीलंका की विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे हसन तिलकरत्ने के जुड़वा बेटे दूसरी वजहों के चलते सुर्खियों में हैं। दोनों की शक्ल-सूरत इस हद तक मिलती है कि एक बार तो विराट कोहली भी कंफ्यूज्ड हो गए थे। तिलकरत्ने के बेटों का नाम दुविंदु तिलकरत्ने और रविंदु तिलकरत्ने है। दोनों के खेलने का तौर-तरीका बिल्कुल अलग है, लेकिन शक्ल इतनी मिलती है कि इन्हें मैदान पर पहचान पाना मुश्किल है। कुछ साल पहले जुड़वा

» Read more

इस लड़की ने नाम-पते के साथ दे दिया ”फ्री सेक्‍स” का ऐड, होटल में टूट पड़ी भीड़ और पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक युवती को वीडियो के जरिए ‘फ्री सेक्स’ का ऐड देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार युवती ने फ्री सेक्स का एक वीडियो शूट कर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवती ने लोगों को फ्री सेक्स का ऑफर दिया। इसमें उसने लोगों को यह भी बताया कि वह किस होटल में और किस रूम में ठहरी है। युवती ने वीडियो में होटल की लोकेशन भी बताई। ऐड पोस्ट करने के थोड़ी ही देर बाद होटल के बाहर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा

» Read more

बीजेपी का ऐलान, बिप्लब देव बनेंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, जिष्णु देव होंगे डिप्टी सीएम

त्रिपुरा में नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगाई जा रही अटकलों पर बीजेपी ने मुहर लगा दी है। पार्टी ने मंगलवार को ऐलान कर दिया है कि बिप्लब देव ही राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की घोषणा की। इस कॉन्फ्रेंस में बिप्लब देव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘बिप्लब देव ही त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे।’ इसी के साथ ही इस बात का भी ऐलान किया गया है कि जिष्णु देव राज्य के डिप्टी सीएम होंगे। बिप्लब ने बताया, ‘जिष्णु देब

» Read more

सरकार ने स्‍कैन किए 6.70 करोड़ ड्राइविंग लाइसेंस, नकली निकले 16.72 लाख, अब उठाएगी ये बड़ा कदम

चालू संसद सत्र में यह खुलासा किया गया है कि सरकार ने जब 6.70 करोड़ ड्राइविंग लाइसेंस को स्कैन किया तो उसमें 16.72 लाख ड्राइविंग लाइसेंस के डुप्लीकेट होने की संभावना पाई गई है। इससे पहले सड़क व परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा था कि देश में 30 प्रतिशत ड्राइविंग लाइसेंस संभावित रूप से फर्जी हैं। इस मामले के बाद अब सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को डिजिटलाइज करने की योजना बनाई है। इतना ही नहीं लाइसेंस की नकल को दूर करने के लिए इसे

» Read more

गुजरात के भावनगर में ट्रक पटलने से 30 लोगों की मौत, दर्जनों बुरी तरह घायल

गुजरात के भावनगर जिले में एक गांव के निकट आज सुबह एक ट्रकके पुल से नीचे गिरजाने से एक बारात में शामिल कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य जख्मी हो गए। राज्य सरकार ने बताया कि ट्रकचालक एक अन्य गाड़ी को ओवर टेक करने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। गृह राज्य मंत्री प्रदीप ंिसह जडेजा ने बताया कि घायलों में आठ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार बच्चे और आठ महिलाएं हैं। प्रधानमंत्री

» Read more

कच्चे तेल के बाद 20 वर्षीय समझौते के तहत भारत अब अमेरिका से प्राकृतिक गैस का भी आयात करेगा

कच्चे तेल के बाद भारत ने आज अमेरिका से प्राकृतिक गैस का आयात शुरू किया। 20 वर्षीय समझौते के तहत तरलीकृत प्राकृतिक गैस( एलएनजी) की पहले खेप को लुइसियाना से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया ने सालाना35 लाख टन एलएनजी के लिये लुइसियाना स्थित चेनियर एनर्जी की सबाइन पासलिक्विफैक्शन इकाई से करार किया है। गेल ने बयान में कहा, ” कार्गो( माल) को गेल के पहले एलएनजी जहाज मेरिडियन स्पिरिट” पर लाद दिया गया है। यह एलएनजी सबाइन पास एलएनजी परियोजना में चेनियर एनर्जी

» Read more

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बसों में लगाई आग, पूर्व पुलिस आरक्षक की हत्या

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने तीन बसों और तीन ट्रकों में आग लगा दी तथा एक पूर्व पुलिस आरक्षक की हत्या कर दी। दक्षिण बस्तर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेद्दाकुड़ती और पेंटा गांव के मध्य नक्सलियों ने तीन बसों और तीन ट्रकों में आग लगा दी है। बसें अलग अलग स्थानों से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि

» Read more

सपा के वोट से हाथी को राज्यसभा नहीं पहुंचा पाएंगी मायावती, जानिए-कैसे हो सकता है 38 वोटों का जुगाड़

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 25 साल बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दोबारा एकसाथ आई है। लोकसभा उपचुनावों में बसपा ने सपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने का एलान किया है, इससे सपा खेमे में खुशी है। हालांकि, बसपा सुप्रीमो ने साफ किया है कि उनका गठबंधन स्थाई नहीं मौसमी है। ऐसा नहीं है कि इस मौसमी गठबंधन से सिर्फ सपा को फायदा हो सकता है। बसपा भी राज्यसभा चुनाव में इस गठबंधन का लाभ उठाने की फिराक में है। बता दें कि 23 मार्च को

» Read more

पीएनबी घोटाला: ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर से सीबीआई की पूछताछ, एक्सिस बैंक को भी भेजा नोटिस

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 12, 636 करोड़ रुपए के घोटाला मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर को बुलाया है। कोचर के साथ एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को भी नोटिस भेजा है। नोटिस गीतांजलि ग्रुप को लोन अप्रूवल के मामले में भेजा गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कोचर अभी सीबीआई दफ्तर में ही मौजूद है। उन्हें पूछताछ के लिए बीते सोमवार और मंगलावर (6 मार्च, 2018) को उपस्थित रहने को कहा था। सीबीआई ने मंगलवार को पीएनबी घोटाला

» Read more

समर्थकों की इस हरकत पर रजनीकांत ने मांगी माफी, जानें क्या है वजह

रजनीकांत ने राजनीति में प्रवेश के बाद पहली बार जनता को संबोधित किया था। चेन्नई के मदुरावॉय में उनके आगमन पर अवैध चंदाखोरी और बैनर के निर्माण पर कड़ी आलोचना होने के बाद सुपस्टार रजनीकांत ने जनता से माफी मांगी। रजनीकांत ने अपने प्रशंसक क्लबों से भविष्य में ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया है। रजनीकांत ने एमजीआर एजुकेशनल और रिसर्च इंस्टीट्यूट में संबोधन में कहा, “मुझे लगता है कि मेरे प्रशंसकों ने हाईकोर्ट के आदेश का उल्लघंन करते हुए बैनर को सार्वजनिक रूप से बांटा।” रजनीकांत ने कहा, “मैं

» Read more

राहुल गांधी की मौजूदगी में विपक्ष का हंगामा, PNB घोटाले को लेकर मोदी सरकार को घेरा

संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से लगातार हंगामा किया जा रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामों से भरी रही। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इटली से वापसी करने के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मामले में एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसदों और अन्य नेताओं ने संसद के महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने नीरव मोदी के फरार होने के मामले में विरोध

» Read more
1 754 755 756 757 758 1,617