रामनाथ कोविंद को पहला दलित राष्‍ट्रपति बताकर घिरे योगी, लोग बोले- सब कुछ 2014 के बाद ही तो हुआ है

उत्तर प्रदेश में फूलपुर और गोरखपुर की लोकसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज है। फूलपुर से बीजेपी प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दलित बताकर आलोचकों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। ट्रोलर्स ने कहा – सब कुछ तो 2014 के बाद ही हो रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें 1997 में राष्ट्रपति बने  केआर नारायणन का नाम सुझाते हुए कहा कि क्या वे दलित नहीं थे। इलाहाबाद के

» Read more

फ्लाइट में एक यात्री कपड़े उतारकर देखने लगा पॉर्न सामग्री, विरोध करने पर एयर होस्टेस पर भी किया हमला

बांग्लादेश के एक यात्री ने मलेशिया से उड़ान भरने वाले एक विमान में कथित तौर पर कपड़े उतार दिए और एक स्टीवर्ड पर हमला कर दिया। एयरलाइन ने आज बताया कि उस यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक मालिंडो एयर के विमान ने शनिवार को कुआलालंपुर से उड़ान भरी थी। इसमें सवार 20 वर्षीय युवक ने अपने कपड़े उतार दिए और लैपटॉप पर पॉर्न सामग्री देखने लगा। न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स की अखबार के मुताबिक युवक मलेशिया यूनिवसिर्टी का छात्र है। केबिन क्रू के अनुरोध पर उसने

» Read more

पिछली बार तांत्रिक का रूप धारण करने वाले सांसद इस बार कृष्‍ण का रूप धर बासुरी बजाते संसद पहुंचे

संसद के दोनों सदनों में पीएनबी घोटाले और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष पैकेज की मांग करते हुए विपक्ष द्वारा काफी हंगामा किया जा रहा है। राज्यसभा और लोकसभा, दोनों ही सदनों की कार्यवाही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सासंदों के हंगामे के कारण सोमवार को बाधित रही। विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया तो वहीं राज्यसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। टीडीपी के सांसदों ने आंध्र प्रदेश

» Read more

विपक्षी सांसद की भविष्यवाणी, इस बार लालकिले के प्राचीर से आखिरी भाषण देंगे PM नरेंद्र मोदी

पूर्वोत्तर में बीजेपी की बंपर कामयाबी के बाद विपक्ष के एक सांसद ने दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस बार लालकिले के प्राचीर से आखिरी भाषण देंगे। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि वक्त यह संकेत दे रहा है कि 2019 में पीएम मोदी लाल किले पर भाषण नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि यह टीएमसी और सभी दूसरी विपक्षी पार्टियों की ओर से चुनौती है। डेरेक ओ ब्रायन ने त्रिपुरा में मिली बीजेपी की जीत पर टिप्पणी की है और इसे बहुत छोटी

» Read more

उत्तर प्रदेश: एनकाउंटर पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, बोले- अपराधियों को खत्म कर ही होगी ‘राम राज्य’ की स्थापना

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से उत्तर प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान छेड़ दिया है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार एनकाउंटर किए जा रहे हैं। इससे डर कर अपराधी समर्पण कर रहे हैं। विपक्षी दल पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस बीच, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुठभेड़ का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को खत्म करना ‘राम राज्य’ की स्थापना की ओर उठाया गया कदम है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के अनुसार, डिप्टी सीएम

» Read more

इस रेस्‍तरां में जितना मन करे खाइए, बिल भी अपने मन से ही देना है, बिना चुकाए भी जा सकते हैं

केरल में अलप्पुजहा जिले में एक ऐसा रेस्टोरेंट खोला गया है जहां ग्राहक जितनी मर्जी खाना खा सकते हैं और अपने हिसाब से बिल दे सकते हैं। रेस्टोरेंट में मुफ्त में भी भोजन किया जा सकता है। दरअसल रेस्टोरेंट ने यह सुविधा केरल को भुखमरी मुक्त राज्य बनाने की मुहिम के तहत रखी है। यहां खाना खाने के बाद ग्राहक अपनी सामर्थ्य के हिसाब से बिल दे सकते हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सिस्ट) की एक यूनिट स्नेहाजलकम की शाखा जनकीय भक्षणसाला को ‘लोगों का रेस्टोरेंट’ रूप में देखा जा रहा है।

» Read more

यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया एक और बदमाश, बताया कितना खतरनाक था कलुआ

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कुख्यात बदमाशों को ठिकाने लगाने का काम जारी है। मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  सोमवार तड़के बुलंदशहर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश अमित उर्फ कलुआ ढेर हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार कलुआ और उसका साथी चेकिंग के लिए लगे पुलिस बैरियर को टक्कर मारकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चलाना शुरु कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने कलुआ को मार गिराया

» Read more

गर्मियों में आप पर हो सकता है इन 6 बीमारियों का हमला, ऐसे करें बचाव

गर्मियां लगभग आ चुकी हैं। ऐसे में अगर सेहत को लेकर सावधानी नहीं बरती गई तो बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। तेज धूप वाली गर्मियों में पीलिया, टाइफाइड, चिकन पॉक्स हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों की आमद बढ़ जाती है। ऐसे में अपने आपको बचाकर रखना बेहद जरूरी होता है। आज हम कुछ ऐसी ही बीमारियों के बारे में आपको बताने वाले हैं जो गर्मियों में ही अपने रौद्र रूप में होती हैं और जिनके प्रति थोड़ी भी लापरवाही गंभीर समस्या को जन्म दे सकती है। फूड प्वॉइजनिंग – दूषित

» Read more

शादी से पहले दूसरे समुदाय के लड़के के साथ भागी लड़की तो आक्रोशित लोगों ने प्रेमी समेत तीन का घर जलाया

उत्तर प्रदेश के बरेली में दूसरे समुदाय के लड़के के साथ लड़की के भाग जाने की घटना के बाद तनाव पैदा हो गया। आक्रोशित लोगों ने प्रेमी सहित दूसरे समुदाय के तीन लोगों का घर जलाकर खाक कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए इलाके में फोर्स तैनात है। घटना बहेड़ी के नदेली गांव की है। स्थानीय मीडिया, रिपोर्ट के मुताबिक गांव की लड़की की शादी होने वाली थी। घरवाले इसकी तैयारियों में जुटे थे। इस बीच लड़की दूसरे समुदाय

» Read more

बीफ-बर्गर के शौकीन हैं डोनाल्‍ड ट्रंप, पर खाना हुआ बैन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जंक फूड के शौकीन हैं। ट्रंप कई बार सार्वजनिक मौकों पर भी फास्ट फूड के प्रति अपना प्यार इजहार कर चुके हैं। मैक डोनाल्ड के प्रोडक्ट उन्हें काफी पसंद हैं। हाल ही में ‘फायर एंड फ्यूरी: इनसाइड द ट्रंप व्हाइट हाउस नाम से जारी हुई एक किताब में भी इस बारे में चर्चा है। किताब में लिखा गया है कि अमेरिका में ये गॉसिप चलती रहती है कि उन्हें उनके खाने में जहर दिया जा सकता है, ये भी एक वजह है जिसके कारण वह सुरक्षित

» Read more

फारूक अब्दुल्ला का सनसनीखेज आरोप- देश तोड़ने वाली ताकतों को भारत सरकार ने दिया पैसा

नेशनल कांफ्रेस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने एक बहुत ही सनसनीखेज खुलासा किया है। फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि देश तोड़ने वाली ताकतों को भारत सरकार द्वारा पैसों से भरे बैग पहुंचाए जाते हैं। टाइम्स नाउ के वीडियो के अनुसार, फारूक अब्दुल्ला ने कहा “इसमें कोई संदेह नहीं है कि कई ताकते ऐसी हैं जो भारत को अलग करना चाहती हैं। वे चाहते हैं कि भारत का बंटवारा हो। इन ताकतों को भारत सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी गई। पैसों से भरे बैग उन्हें भेजे जाते ताकि नेशनल कांफ्रेस को

» Read more

योगी के मंत्री ने मुलायम को बताया रावण, मायावती को शूर्पणखा

यूपी में दो सीटों  के लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा-बसपा के एकजुट होने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने विवादित बयान दिया। इलाहाबाद के प्रीतमनगर में आयोजित चुनावी रैली नंदी ने विपक्षी नेताओं की तुलना रामायण के खलनायक पात्रों से की। नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मुलायम सिंह यादव को जहां कलयुग का रावण तो बसपा मुखिया मायावती को शूर्पणखा बता डाला। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हनुमान जैसी उपमा  दी। योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी

» Read more

सिगरेट के पैसे माँगना इस विक्रेता को पड़ा मँहगा, पुलिसवालों ने दौड़ाकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पुलिस का एक वीडियो वायरल होरहा है जिसमे पुलिस को एक सिगरेट विक्रेता को पीटते दिखाया गया है. पुलिस पर एक पान विक्रेता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कलान थाना क्षेत्र के परौर रोड पर सुशील गुप्ता नाम का व्यक्ति ठेले पर सिगरेट और पान मसाला बेच रहा था, तभी वहां कुछ पुलिसवाले पहुंच गए और उससे सिगरेट मांगी। सुशील ने जब पुलिसवालों से सिगरेट के पैसे मांगे तो उन्होंने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच, वहां

» Read more

इटली Election मे रिज़ल्ट्स जनता ने दिया खंडित जनादेश, फाइव स्टार मूवमेंट सबसे बड़ी पार्टी

यूरोप के वोटर्स ने 5 मार्च को हुए चुनाव में किसी को स्पष्ट जनादेश नहीं दिया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक इटली में गठबंधन की सरकार बनने की संभावना है। इटली में मतदाताओं ने नई संसद को चुनने के लिए रविवार (4 मार्च) को आम चुनाव में मतदान किया था। देश में माइग्रेशन, अवैध घुसपैठ और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर मतदान हुआ था। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, देश में करीब 4.6 करोड़ लोग मतदान करने योग्य है। इटली के आम चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के दक्षिणपंथी गठबंधन

» Read more

कल है संकष्टी गणेश चतुर्थी 2018, शुभ मुहूर्त में करें सुख-समृद्धि और विद्या पाने के लिए पूजन

मंगलवार 5 मार्च को देशभर में संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन गणेश भगवान की पूजा की जाती है तथा उपवास किया जाता है। संकष्टी गणेश चतुर्थी हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के चौथे दिन आती है। कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी तथा शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है यदि यह चतुर्थी मंगलवार के दिन हो तो उसका महत्व और अधिक हो जाता है। मंगलवार के दिन आने वाली चतुर्थी को

» Read more
1 758 759 760 761 762 1,617