NDA की झोली में आया मेघालय, कोनराड संगमा होंगे नये CM, 6 मार्च को नयी सरकार का गठन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की झोली में पूर्वोत्तर का एक और राज्य आ गया है। मेघालय में पूर्व लोकसभा स्पीकर पी ए संगमा के बेटे कोनार्ड संगमा की पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) बीजेपी समेत दूसरे दलों के साथ मिलकर सरकार बना रही है। इस बावत कोनार्ड संगमा ने रविवार (4 मार्च) को राज्यपाल गंगा प्रसाद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। NPP ने विधानसभा चुनाव में 19 सीटें जीती हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए 31 सीटें चाहिए। NPP बाकी सीटें सहयोगियों के समर्थन से हासिल करने का दावा

» Read more

यूपी उपचुनाव: साथ आए सपा-बसपा, बीजेपी नेता सांप और नेवले से कर बैठे तुलना

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर करारा हमला बोला है। उन्होंने इन दोनों पार्टियों की तुलना सांप और नेवले से की है। आपको बता दें कि सूबे के फूलपुर और गोरखपुर में 11 मार्च को उपचुनाव होने वाले हैं। फूलपुर में बसपा सपा का समर्थन करेगी। बसपा के जोनल कॉर्डिनेटर ने इस बारे में रविवार (4 मार्च) को पुष्टि की। 2019 में होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखकर बसपा

» Read more

गौरी लंकेश हत्या मामले में बोलीं बीजेपी सांसद- इस मर्डर में किसी हिंदू का हाथ नहीं

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में गिरफ्तार आरोपी को भले ही एसआईटी हिंदू युवा सेना से जुड़ा बता रही है, बावजूद इसके भाजपा की सांसद शोभा करंदलाजे ने दावा किया है कि गौरी लंकेश की हत्या में किसी हिंदू का हाथ नहीं है। गिरफ्तारी के पीछे बीजेपी सांसद ने राजनीतिक वजह बताई है। कहा है कि कर्नाटक की सरकार हत्या का ठीकरा हिंदुओं के सिर पर फोड़ना चाहती है। उन्होंने कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार को हिंदू और भाजपा विरोधी बताया। उधर भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने तीखा जवाब

» Read more

राजद से राज्यसभा टिकट के दावेदारों को लगाना पड़ रहा ‘जेल’ का चक्कर

बिहार में राज्यसभा की छह सीटों के लिए होने वाले चुनाव की घोषणा हो चुकी है। राज्यसभा चुनाव को लेकर इन दिनों खासी सरगर्मी है। विधायकों की संख्या को देखते हुए राजद के दो नेता राज्यसभा में जाएंगे। ऐसे में पार्टी से टिकट के लिए नेताओं ने एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। खास बात है कि दावेदारों को उस जेल का भी चक्कर लगाना पड़ रहा है, जहां इन दिनों चारा घोटाले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव बंद हैं। वजह कि बगैर लालू यादव के

» Read more

टीवी शो ‘इश्कबाज’ के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान!

टीवी शो ‘इश्कबाज’ के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर संजय बैरंगी शुक्रवार को मलाड वेस्ट के जनकल्याण नगर में सिलिकॉन पार्क की एक इमारत की सोलहवीं मंजिल से गिर पड़े। जानकारी के मुताबिक यह घटना शाम 6.30 बजे हुई। अब तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक बैरंगी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और गिर पड़े। हालांकि बाद में इस तरह की खबरें आईं कि यह एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक आत्महत्या है। कुछ ही घंटे बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसे अच्छी तरह जांचने

» Read more

शिखर धवन के बचाव में सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा पर उठाए सवाल

श्रीलंका में 6 मार्च से भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय टी 20 सीरीज होने जा रही है। इस दौरे के लिए जो भारतीय टीम भेजी गई है उसपर टीम चयन के बाद से ही सवाल उठ रहे हैं। घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी मयंक अग्रवाल को टीम में ना चुने जाने पर क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया में बीसीसीआई को ट्रोल भी किया। अब इस मामले में पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। टीम में शिखर धवन के चयन पर भी कुछ

» Read more

…तो इस डील के तहत समाजवादी पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार हुईं मायावती

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया है। रविवार (4 मार्च) को उन्होंने लखनऊ में कहा कि एसपी-बीएसपी के गठबंधन की बात झूठी और निराधार है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में बीएसपी के कार्यकर्ता और समर्थक बीजेपी को हराने के लिए वोट करेंगे। इसके अलावा वह बीजेपी के खिलाफ सबसे मजबूत उम्मीदवार को वोट करेंगे। इन दोनों लोकसभा सीटों पर बीएसपी ने अपने कैंडिडेट नहीं उतारे हैं। दरअसल मायावती ने एक डील के तहत

» Read more

मोटरसाइकिल पर नाबालिग को सुनसान जगह ले जा रहा था पुलिसवाला, गांववालों के पीछा करने पर डर कर भागा

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक सिपाही पर नाबालिग लड़की के अपहरण और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी सिपाही फरार है। घटना सोंडवा की है। सिपाही दिलीप जमरे और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि सिपाही दिलीप अपने एक साथी के साथ सोंडवा की एक कॉलोनी में गया। वहां एक मामले में पूछताछ करने के लिए कॉलोनी की एक नाबालिग लड़की को अपने साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद बाइक

» Read more

महिला कर्मचारी की गिरफ्तारी पर भड़के नीरव मोदी, कानूनी प्रक्रिया पर उठा दिए सवाल

12,700 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी और हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने अपनी कंपनी की महिला कर्मचारी की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई है। आरोपी कारोबारी ने भड़कते हुए इस कानूनी प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाए हैं। आपको बता दें कि शनिवार (3 मार्च) को स्पेशल कोर्ट ने हीरा कारोबारी के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया था। मोदी ने बीते महीने भेजे गए सम्मन के जवाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दो चिट्ठियां लिखी हैं। 26 फरवरी को मोदी ने ईडी की एसिस्टेंट डायरेक्टर अर्चना सलाए को

» Read more

दिल्ली में खिड़की से गिरकर एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

दिल्ली के सराय रोहिल्ला में खिड़की से गिरकर एक नवविवाहिता की मौत के बाद परिवार में होली की मस्ती मातम में बदल गई. पुलिस ने केस दर्ज मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला खुदकुशी का है, हत्या का है या दुर्घटनावश मौत हुई है. मृतका के मायके वालों द्वारा शंका जाहिर करने के बाद, पुलिस ने मृतका के पति धीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

» Read more

पीएम नरेंद्र मोदी ने की पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह की तारीफ, जवाब में कैप्‍टन ने दिखाया गुस्‍सा

पूर्वोत्तर के राज्यों के चुनाव परिणामों से उत्साह के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ कर दी। लेकिन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री की तारीफ को जुमलेबाजी करार दिया। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री की तारीफ ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस दोनों को असहज कर दिया। शनिवार (3 मार्च) को जीत का भाषण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री दुर्लभ होते जा रहे हैं। उन्होंने अमरिंदर सिंह की तारीफ करते हुए कहा- ”न तो वह (अमरिंदर सिंह)

» Read more

बायोमीट्रिक पहचान से लेकर ओटीपी तक, कैसे-कैसे किया गया आधार का इस्तेमाल; ऐसे करें पता

आधार कार्डधारकों की निजता को सुरक्षित रखने की ओर एक और कदम बढ़ाया गया है। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने नई और बड़े काम की सेवा की शुरुआत की है। ‘आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री’ सेवा के जरिए कार्डधारक जान पाएंगे कि उन्होंने पूर्व में अपने आधार का कैसे-कैसे इस्तेमाल किया था। यानी कि अब आप यह देख सकेंगे कि बीते कुछ महीनों में आपने कहां-कहां अपने बायोमीट्रिक पहचान और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) ऑथेंटिकेशन के रूप में आधार का इस्तेमाल किया। आधार कार्ड से जुड़ी इस सेवा का लाभ

» Read more

IPL 2018: महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में खेले हैं टूर्नामेंट की 8 टीमों में से 6 के कप्‍तान

इस साल आईपीएल का आगाज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच के साथ होना है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 अप्रैल को दोनों ही टीमें आपस में भिड़ेगी। केकेआर की टीम ने दिनेश कार्तिक को इस साल टीम का कप्तान बनाया है। इसके साथ ही आईपीएल की सभी टीमों के कप्तान की घोषणा पूरी हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राईडर्स की कप्तानी को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म था। पंजाब की तरफ से पहली बार आईपीएल आर अश्विन कप्तानी

» Read more

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिली जान से मारने की धमकी!

अपकमिंग फिल्म हेट स्टोरी 4 की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को जान से मारने की धमकी मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें यह धमकियां फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के बाद से दी जा रही हैं। ट्रेलर में उर्वशी द्वारा बोली गईं कुछ लाइन से लोग अब उनके विरोध में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि उर्वशी ने द्रौपदी का अपमान किया है। इस वजह से अब उन्हें धमकी दी जाने लगी है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तब से दर्शक फिल्म का

» Read more

अमित शाह को देखकर हैरान हो जाते हैं शिवराज सिंह चौहान, जानिए क्‍यों

पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी की सफलता से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खासे उत्साहित हैं। उन्होंने अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी की सफलता को लेकर अपनी राय रखी। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर भी उन्होंने बयान दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा,”अमित शाह को जब देखता हूं तो आश्चर्य होता है कि एक आदमी कैसे अनंत शक्ति का भंडार है। जो हम सोच भी नहीं सकते, वो कर दिखाते हैं”। वहीं चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना

» Read more
1 761 762 763 764 765 1,617