बीजेपी प्रवक्‍ता तजिंदर सिंह बग्‍गा को खालिस्‍तानी समर्थकों से मिल रही धमकी, वजह हो सकता है ये वीडियो

दिल्ली बीजेपी के तेज-तर्रार प्रवक्ता तजिंदर सिंह बग्गा को कथित तौर पर धमकी मिल रही है। उन्होंने इस बावत दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। बता दें कि कुछ दिन पहले एक टीवी डिबेट में तजिंदर सिंह बग्गा ने कहा था कि भारत को तोड़ने की हिम्मत किसी के बाप में नहीं है। बग्गा का दावा है कि इस बयान के बाद शनिवार (3 मार्च ) को उनके पास एक वीडियो आया। इस वीडियो में कुलविंदर सिंह खनपुरिया नाम के एक शख्स ने धमकी दी है। बता दें

» Read more

सीएम बनने पर बोले देवधर- ऐसा ही होगा कि बेटे के लिए लड़की देखने गए और बाप ने ही कर ली शादी

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद सुनील देवधर का नाम काफी चर्चा में है। देवधर को ही बीजेपी की जीत का असली हीरो कहा जा रहा है। नतीजे सामने आने के बाद ही लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यह आ रहा है कि अब बीजेपी राज्य का मुख्यमंत्री किसे बनाएगी। इसी के संबंध में जब देवधर से एबीपी न्यूज़ के एंकर अभिसार शर्मा ने सवाल किया तब उन्होंने काफी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। डिबेट के दौरान एंकर ने सवाल किया कि क्या वह

» Read more

यूपी: बाइकवाले को टक्कर मारकर फरार हुई पुलिस की जीप, वीडियो में दर्ज हुई वारदात

जिन पुलिसवालों के हाथों में आम जनता की सुरक्षा का दायित्व होता है अगर वे ही किसी की जिंदगी छीन लें तो कोई कैसे पुलिस पर विश्वास करेगा। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देखने को मिला है जहां पर पुलिस की गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में सबसे चौंकाने वाली बात तो यह रही कि गाड़ी में सवार पुलिसवाले घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के बजाए वहां से भाग खड़े हुए। अमर उजाला के अनुसार, पडरौना के बेलवा मिश्र गांव का

» Read more

नार्थ-ईस्ट में जीत के जश्न की तैयारी कर रहे थे मुजफ्फरनगर बीजेपी उपाध्यक्ष, पार्टी दफ्तर में ही हो गई मौत

शनिवार (3 मार्च) को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित हुए। इन चुनावों में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने पिछले चुनावों से बहुत ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। त्रिपुरा में तो पहली बार बीजेपी सत्ता पर काबिज होने जा रही है। वहीं नागालैंड में भी बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। मेघालय में भले बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा सीटें ना मिली हों लेकिन वहां भी बीजेपी की तरफ से सरकार बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। बीजेपी के

» Read more

क्‍यों की जाती हैं मंदिर की परिक्रमा, जानिए इससे जुड़े विधान

मंदिरों में आपने अक्सर लोगों को परिक्रमा करते देखा होगा। लेकिन कभी आपने सोचा है कि मंदिर की परिक्रमा क्यों की जाती है इंसान की कितनी बार मंदिर की परिक्रमा करनी चाहिए। आइए जानने हैं। माना जाता है कि मंदिर में दर्शन करने के बाद परिक्रमा करने से शरीर में पॉजीटिव एनर्जी आती है और मन को शांति मिलती है। इसके साथ यह भी मान्यता है कि नंगे पांव परिक्रमा करने से अधिक सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार जब गणेश और कार्तिक के बीच पृथ्वी

» Read more

फारूक अब्‍दुल्‍ला का विवादित बयान: जिन्‍ना ने नहीं, नेहरू-पटेल ने करवाया बंटवारा, बीजेपी बोली- फिर से पढ़ें इतिहास

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने देश के बंटवारे पर विवादित बयान दिया है। फारूक ने कहा है कि देश के बंटवारे के लिए जिन्ना जिम्मेदार नहीं थे। उन्होंने भारत के बंटवारे के लिए जवाहर लाल नेहरु, मौलान अब्दुल कलाम अजाद और सरदार पटेल को जिम्मेदार ठहराया है। फारूक अब्दुल्ला ने एक कार्यक्रम में कहा कि, ” जिन्ना साहब पाकिस्तान बनाने वाले नहीं थे, कमीशन आया, उसमें फैसला किया गया हिन्दुस्तान को नहीं बांटेगे, हम मुसलमानों के लिए विशेष प्रतिनिधित्व रखेंगे, अल्पसंख्यकों,सिखों के लिए विशेष व्यवस्था होगी, मगर मुल्क को

» Read more

KKR के कप्‍तान बने 7.4 करोड़ में बिकने वाले दिनेश कार्तिक, जानिए बतौर कप्‍तान कैसा रहा है इनका रिकॉर्ड

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। रविवार को टीम मैनेजमेंट ने कार्तिक को अपना कप्तान घोषित किया है। गौतम गंभीर के बाद दिनेश कार्तिक अब कोलकाता की जीत की गाड़ी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कार्तिक को इस साल नीलामी में केकेआर की टीम ने 7 करोड़ 40 लाख में खरीदा है। गौतम गंभीर के जाने के बाद टीम में कप्तानी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। क्रिस लीन और रॉबिन उथप्पा में

» Read more

मेघालय: इस पार्टी के पास सत्ता की चाभी, दो सीट जीतकर भी बीजेपी को सरकार बनाने का यकीन, जानें गणित

मेघालय में भारतीय जनता पार्टी को 2 सीटें मिली हैं, लेकिन मीडिया में ऐसी भी अटकलें चल रही हैं कि बीजेपी वहां सरकार बना सकती है। एबीपी न्यूज ने अटकलों के आधार पर जो गणित बताया है, उससे मेघालय में भी बेजेपी की सरकार की संभावना बन रही है। समाचार चैनल के मुताबिक बीजेपी की पहल पर राज्य की एनपीपी, यूडीपी, एचएसपीडीपी और पीडीएफ अगर साथ आती हैं तो सीटों का आंकड़ा 34 पर पहुंच जाएगा, जो कि बहुत से 3 सीटें ज्यादा है। बता दें कि मेघालय के अलावा

» Read more

जम्मू कश्मीर के कठुआ रेप-मर्डर केस पर बीजेपी मंत्रियों का वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल

जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए 8 साल की मुस्लिम बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की घटना पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही। इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें बीजेपी के दो मंत्री बच्ची के रेप और मर्डर के मामले में जांच एजेंसियों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में जनवरी के महीने में आठ साल की बच्ची को अगवा कर पहले तो

» Read more

इंदिरापुरम में बाथरूम से बिना कपड़ों के संदिग्ध हालत में पति-पत्नी की लाश मिलने से हड़कंप

अपने दोस्तों के होली खेलने और होली की पार्टी के बाद  इंदिरापुरम में रहने वाले एक दंपत्ति का शव संदिग्ध हालत में उनके फ्लैट के बाथरूम से बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले के सामने आने से परेशान है कि ऐसा क्या हुआ जो दोनों दंपत्ति कि मौत यूं अचानक हो गई क्योंकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी कुछ नहीं पता चला है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत को अनिश्चित बताया गया है। पुलिस ने बताया कि सेलुलर सर्विस कंपनी में एग्जीक्यूटिव पद

» Read more

IPL 2018: किंग्‍स इलेवन पंजाब के हेड कोच और बॉलिंग कोच के नाम का ऐलान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-3 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने हेड कोच और बॉलिंग कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब ने वेंकटेश प्रसाद को गेंदबाजी कोच, जबकि ब्रेड हॉज को मुख्य कोच नियुक्त किया है। वेंकटेश ने हाल ही में जूनियर चयन समिति के अध्यपक्ष पद से इस्तीफा दिया था, जबकि वीरेंद्र सहवाग टीम के मेंटर हैं। वेंकटेश प्रसाद सितंबर 2015 से जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल में अंडर-19 विश्व कप 2018 पर भारत ने कब्जा भी जमाया। पंजाब के सहायक कोच मिथुन

» Read more

बीजेपी नेता पर नाबालिग छात्रा से पांच महीनों तक बलात्कार तथा वीडियो बना धमकाने का लगा आरोप

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता पर एक नाबालिग छात्रा ने गंभीर आरोप लगाया है. नाबालिग छात्रा ने दावा किया है कि स्थानीय बीजेपी नेता ने उसके साथ पांच महीनों तक बलात्कार किया। पीड़िता जब इस पर विरोध जताती तो वह घटना की वीडियो क्लिप जारी करने की धमकी दे उसे संंबंध बनाने पर मजबूर करता था। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी नेता को उसकी मां के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बारे

» Read more

शर्मिंदगी से बचने के लिए यूपी इन्वेस्टर्स समिट में SDM को उठाने पड़े जूठे बर्तन, हुआ लखनऊ के डीएम की रिपोर्ट में खुलासा

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  यूपी इन्वेस्टर्स समिट में अफसरों को चाय-नाश्ता लाना पड़ा और जूठीं प्लेटें भी उठानी पड़ीं। आयोजन में भारी अव्यवस्था की बात सामने आई है। खुद इसका खुलासा लखनऊ के डीएम की रिपोर्ट में हुई है। जिस एजेंसी को यह काम करना था, उसने मौके पर स्टाफ ही नहीं लगाया। जूठे बर्तनों को देखकर मौके पर मौजूद एसडीएम रैंक के अफसर खुद उठाने लगे।ताकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नजर पड़ने पर शर्मिंदगी न उठानी पड़े। दरअसल लखनऊ में 21 और 22 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट

» Read more

VIDEO: गेंदबाज ने फेंकी ऐसी बाउंसर, लोगों को याद आई फिलिप ह्यूज की मौत

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज सीन एबट की बाउंसर से बल्लेबाज घायल होकर नीचे गिर गया, जिसके बाद फिजियो को बुलाया गया। दरअसल, एबट ही वो गेंदबाज हैं जिनकी गेंद पर उभरते ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की मौत हो गई थी। फिलिप ह्यूज की मौत के बाद एबट खुद उस घटना को अभी तक भूल नहीं पाए हैं। शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से खेलते हुए एबॉट ने विक्टोरियन बल्लेबाज विल पुकोस्की को अपनी तेज बाउंसर से

» Read more

Viral News: पढ़ें कैसे एक कैब ड्राइवर अपनी कैब में बैठी एक सवारी से प्रेरित होकर खुद बना सेना में अफसर

सकारात्मक विचार न केवल दिमाग को बदलते हैं। बल्कि ये किसी की भी जिदंगी को परिवर्तित कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ सकारात्मक हाल ही में एक कैब ड्राइवर के साथ हुआ। अपनी कैब में बैठी एक सवारी से वह इतना ज्यादा प्रेरित हुआ कि उसने टैक्सी चलाना ही छोड़ दिया। उसने इसके बाद सेना में भर्ती होने के लिए परीक्षा दी और उसमें सफल भी हुआ। अब वह खुद सेना में अफसर बनने वाला है। कैब ड्राइवर से सेना में अफसर बनने का यह मामला महाराष्ट्र के पुणे का

» Read more
1 762 763 764 765 766 1,617