चुनाव नतीजों पर हार्दिक ने इशारों में दी राहुल गांधी को नसीहत, पर इस एक्‍ट्रेस को क्‍यों किया टैग?

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों पर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नसीहत देते हुए ऐसा ट्वीट किया जिसकी वजह से अब वह खुद ही ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, हार्दिक पटेल ने चुनाव के लिए विपक्ष को एक होने की नसीहत देते हुए ट्वीट किया, इस ट्वीट में उन्होंने राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को भी टैग किया, साथ ही साथ उन्होंने एक्ट्रेस और सिंगर ममता मोहनदास को भी टैग कर डाला। हार्दिक द्वारा विपक्ष को एक होने की सलाह

» Read more

अपने नाम का फर्जी अकाउंट देख उड़े आर अश्विन के होश, दिया मजेदार रिएक्‍शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी मशहूर शख्सियत के नाम से पैरोडी अकाउंट बनाना कोई नई बात नहीं है। आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। फिल्म स्टार्स से लेकर राजनेताओं तक के और सोशल एक्टिविस्ट से लेकर स्पोर्ट्स पर्सनालिटी तक के इस तरह के पैरोडी अकाउंट्स से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। कई बार इस तरह के पैरोडी/फेक अकाउंट्स पर लोग अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं तो बहुत से लोग इसे नजरअंदाज भी कर देते हैं। लेकिन क्रिकेटर आर अश्विन ने अपने नाम से चल रहे

» Read more

त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के पीछे है ये मराठा चेहरा, अमित शाह ने बनारस भी भेजा था

त्रिपुरा में पिछले विधासभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी, इस बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस बार खबर लिखे जाने तक बीजेपी त्रिपुरा में 41 सीटों पर आगे चल रही थी। यूपी के सीएम योगी आदित्नाथ ने भी त्रिपुरा में बीजेपी की ऐतिहासिक सफलता की बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं को दी, लेकिन बीबीसी की खबर के मुताबिक पार्टी की इस सफलता के पीछे एक शख्स का बड़ा हाथ है, वह है त्रिपुरा में बीजेपी का

» Read more

बीजेपी नेता ने ‘किस ऑफ लव’ की तस्वीर को IIT मद्रास का बताकर किया शेयर, ‘संस्कृति’ को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

साल 2014 में राजधानी दिल्ली में हुए ‘किस ऑफ लव’ विरोध प्रदर्शन की एक तस्वीर शेयर करते हुए तमिलनाडु के बीजेपी नेता ने डीएमके और एमडीएमके पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही बीजेपी नेता एच राजा ने किस ऑफ लव की यह तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए इसे आईआईटी मद्रास का बताया है। उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘वाइको और स्टालिन का ध्यान इस तरफ ले जाना चाहता हूं: जब आप आईआईटी मद्रास में तमिल संस्कृति का विकास करते हैं, तब ऐसा होता है।’ एच

» Read more

मेघालय में भी न हो जाए गोवा जैसा हाल, राहुल ने भेजे दूत, बीजेपी ने कसी कमर

मेघालय विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रुझानों के मुताबिक मेघालय में सत्तासीन कांग्रेस को इस बार कड़ी टक्कर मिल रही है और किसी एक पार्टी को बहुमत मिलने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। अभी तक आए रुझानों के मुताबिक मेघालय में कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं एनपीपी 13 और भाजपा 7 सीटों पर आगे हैं। रुझानों को देखते हुए मेघालय में सियासी उठा-पटक का खेल शुरु हो गया है। बता दें कि कांग्रेस ने अपने अहम रणनीतिकार अहमद पटेल को 2

» Read more

जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी के लिए लिखा भावुक पत्र, कहा- मैंने और खुशी ने मां को खोया लेकिन पापा ने अपनी ‘जान’

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी को बीते बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंची। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने मां के निधन के बाद पहली बार अपनी भावनाएं जाहिर की। जाह्नवी ने एक भावुक कर देने वाला पत्र लिखा है। पत्र में जाह्नवी ने बताया कि उनकी मां पूरे परिवार की ताकत थी और पूरे परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभाती थीं। पत्र में जाह्नवी ने सभी के सपोर्ट और प्यार के

» Read more

ओवैसी की ललकार- सबसे मजबूत प्रत्याशी उतारना, पीएम की 10 सभाएं भी करवाना, फिर भी हराऊंगा

हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समय से पहले आम चुनाव कराने की चुनौती दी है। ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस को हैदराबाद लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि ‘मैं दोनों पार्टियों को चैलेंज देता हूं कि हैदराबाद लोकसभा सीट पर किसी जोकर को नहीं, बल्कि अपने सबसे मजूबत उम्मीदवार को उतारना। प्रधानमंत्री मोदी चाहे तो शहर में 10 बैठकें कर लें। इसके बावजूद हिंदू, मुस्लिम, दलित और ईसाई हैदराबाद से एआईएमआईएम

» Read more

21 वर्षीय बेटी को जहर देकर कमरे में किया बंद, तड़प कर मर गई बेटी तो जला दिया

मैसूर में एक बहुत ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक पिता ने अपनी 21 वर्षीय बेटी को केवल इसलिए जान से मार दिया क्योंकि उसने एक दलित लड़के से शादी कर ली थी। डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, इस मामले की जानकारी देते हुए एएसपी रुद्रमणी ने बताया “यह मामला हमारे एक कांस्टेबल के जरिए सामने आया था, जिसने मामले को लेकर हमें सूचित किया था। सूचना के आधार पर हमने केस दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान घटना की पुष्टि हुई, जिसके बाद एक

» Read more

चुनाव परिणाम देख उत्‍साहित हुए योगी आदित्‍य नाथ, नरेंद्र मोदी और अमित शाह को दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के चुनाव परिणामों के रुझानों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और भारतीय राजनीति में इसे अहम दिन बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई से योगी आदित्यनाथ ने कहा- ”बीजेपी त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली है, मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह जी और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहूंगा। नागालैंड और मेघालय में भी हमारा प्रदर्शन ऐतिहासिक है। भारतीय राजनीति में यह महत्वपूर्ण दिन है।”

» Read more

शादी के 12 घंटे बाद मां बनी दुल्हन, लौटती बारात के दौरान ही होने लगी प्रसव पीड़ा

अपनी शादी के 12 घंटे बाद ही एक दुल्हन मां बन गई। घटना तब की है, जब उसकी बारात लौट रही थी। अचानक उसी दौरान उसको प्रसव पीड़ा हुई। दर्द सहन न किया गया तो उसे अस्पताल ले जाया गया। 19 साल की लड़की ने यहां गुरुवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। बखेड़ा न खड़ा हो, इसलिए दुल्हन-दुल्हन ने वहां से बेटी को लेकर निकलने में ही भलाई समझी। शादी के एक दिन बाद ही दूल्हे से पिता बने शख्स का कहना है बच्ची उसी की है। उसे इस

» Read more

होली पर अक्षय कुमार ने दिया यह इमोशनल मैसेज, हुआ वायरल

शुक्रवार को पूरे देशभर में होली का जश्न मनाया गया, बॉलीवुड स्टार्स ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली के त्योहार को बड़े हर्षोल्लाष के साथ सेलिब्रेट किया। होली के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार के द्वारा शेयर किए गया एक इमोशमल मैसेज वायरल हो गया है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डॉग की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ”इस होली थोड़ा दयालु रहिए, जानवरों पर किसी तरह का रंग न फेंके। आप सभी को होली की शुभकामनाएं और हैप्पी होली।”अक्षय कुमार ने जिस फोटो को

» Read more

आज मनाई जा रही है भाईदूज, जानिए भाईदूज का महत्व

आज शनिवार 3 मार्च को देशभर में भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। होली के आने वाली द्वितीया तिथि को देशभर में भाई दूज मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर मिठाई खिलाती है और इस दिन भाई अपनी बहन से जिंदगीभर सुरक्षा करने का वादा करता है। पूजा मंत्र – ॐ सूर्यपुत्राय विद्महे महाकालाय धीमहि तन्नो यमः प्रचोदयात्॥ विशेष पूजन – दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके यमराज का दशोपचार पूजन करें। सरसों

» Read more

राजस्थान में होली खेल रहे दलित युवक की लाठियों से पीट-पीटकर की गई हत्या

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी गांव में होली खेलने को लेकर एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या करने की खबर है। मारे गए युवक की पहचान नीरज जाटव के रुप में हुई है, जिसकी उम्र तकरीबन 16 साल है। पुलिस के अनुसार, जब वह होली खेल रहा था उसी दौरान कुछ अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना कल शाम 3 बजे की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दो ग्रुप होली खेल रहे थे, इसी दौरान किसी ने दूसरे

» Read more

श्रीदेवी की मौत का ‘सदमा’, डायरेक्टर करण जौहर ने उठाया यह बड़ा कदम

भारत की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का दुबई को होटल में बाथटब में गिरने से निधन हो गया। श्रीदेवी ने आखिरी बार आनंद एल राय की शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘जीरो’ के लिए शॉट दिया था। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा श्रीदेवी के अकस्मात निधन से उनके दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर को गहरा सदमा लगा है। जिसका असर करण जौहर की अपकमिंग फिल्म पर पड़ता नजर आ रहा है, जिसमें श्रीदेवी मुख्य किरदार में थी। कहा जा रहा है कि फिल्म

» Read more

3 मिलियन फॉलोअर्स होने पर मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्‍लर का किया स्विमसूट photo हो रहा है वायरल

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर तीन मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। मानुषी ने खुद ही इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। मानुषी इस तस्वीर में स्विमसूट में नजर आ रही हैं जिसमें वह बेहद ही आकर्षक लग रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के जरिए लोगों की होली की शुभकामनाएं भी दी हैं। सोशल मीडिया पर मानुषी की इस हॉट तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है। इसके अलावा कई लोगों ने मानुषी को इस तस्वीर के लिए काफी ट्रोल

» Read more
1 767 768 769 770 771 1,617