यूपी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दिए गए नकली जेवर! डीएम के पास पहुंची 25 दुल्हनें
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 55 कन्याओं का विवाह कराया गया। 25 नवविवाहिताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर नकली जेवर दिए जाने का आरोप लगाया। मामला प्रकाश में तब आया जब 25 नवविवाहिताएं जिला मुख्यालय पहुंच गईं और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। डीएम श्रीकांत ने मामले में की जांच कराने का आश्वासन दिया। नवविवाहिताएं उनके आश्वासन से संतुष्ट नही हैं। नवविवाहिताओं में से सत्यवती ने बताया कि उन्हें जेवर नकली होने का शक हुआ तो वे अन्य नवविवाहितों के साथ एक सुनार
» Read more