बदले की भावना से हुई कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी : कांग्रेस

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) द्वारा बुधवार की सुबह की गई गिरफ्तारी को केंद्र सरकार की बदले की कार्रवाई करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा नीत केंद्र की राजग सरकार अपने घोटालों एवं कुशासन से ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी कर यदि सरकार यह सोच रही है कि कांग्रेस

» Read more

आइएनएक्स मीडिया मामले में कार्ति चिदंबरम गिरफ्तार, CBI को मिली पूछताछ की मंजूरी

आइएनएक्स मीडिया मामले में कार्ति चिदंबरम बुधवार को गिरफ्तार कर लिए गए। वह पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शुरुआती जांच में अनियमितताओं के सबूत मिलने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआइ ने कार्ति को चेन्नई हवाई अड्डे से सुबह आठ बजे गिरफ्तार किया। वह ब्रिटेन से लौटे थे। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 46 वर्षीय कार्ति को घरेलू एयरलाइंस के विमान से दिल्ली लाया गया जहां उन्हें दोपहर बाद विशेष अदालत में पेश किया

» Read more

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: ठान लें तो कामयाबी कदम चूमेगी

कठिन परिश्रम और मेहनत के बल पर हर लक्ष्य को पाया जा सकता है, पर जरूरत है खुद की सोच बदली जाए। भले ही आप ग्रामीण परिवेश से आते हों और आपका बचपन गरीबी में बीता हो। यदि कोई लड़की यह ठान ले कि उसे अपनी मनमाफिक मंजिल पानी है तो कठिन रास्ते भी आसान लगने लगते हैं और परिवार का भी पूरा सहयोग मिलता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व दिल्ली में पदस्थ तीन महिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कामयाबी का मूलमंत्र। इनसे बातचीत की निर्भय कुमार पांडेय ने।

» Read more

दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर पर ऑपरेशन थिएटर में एक महिला मरीज से छेड़छाड़ का लगा आरोप

दिल्ली के एक नामी अस्पताल के डॉक्टर पर महिला मरीज ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. आरोप लगाने वाली महिला नार्थ ईस्ट की रहने वाली है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन अभी तक डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामला दिल्ली के वसंतकुंज स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल का है. पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले साल अक्टूबर में अपना इलाज कराने इस अस्पताल में आई थी. इसी दौरान उसे जांच के लिए डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में ले गया. जहां डॉक्टर ने उसके साथ

» Read more

मध्य प्रदेश उपचुनाव नतीजे 2018: मुंगावली और कोलारस दोनों सीटों पर जीती कांग्रेस

मध्य प्रदेश की दोनों विधानसभा सीटों, मुंगावली और कोलारस में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। जहां मुंगावली से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के बाई साहब यादव को 2000 वोटों से हराया वहीं  कोलारस सीट से कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव ने बीजेपी के देवेंद्र जैन को 8000 वोटों से पटखनी दी है। बता दें कि इस उपचुनाव को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा था। अब नतीजों की घोषणा के बाद शिवराज के जादू पर सिंधिया का दबदबा भारी पड़ा है। इससे पहले, मुंगावली में

» Read more

CBSE ने दी इजाजत- 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लैपटॉप का इस्तेमाल कर सकेंगे ये बच्चे

विशेष जरूरत वाले बच्चे कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल से परीक्षा में लिखने के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप की मदद ले सकेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस बाबत प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। यह बात एक आधिकारिक आदेश में कही गई। इसके लिए उम्मीदवारों को किसी चिकित्सक या योग्य मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता की ओर से प्रमाण पत्र पेश करना होगा जिसमें कंप्यूटर की सुविधा की सिफारिश की गई हो और इसके साथ ही सिफारिश का आधार भी बताया गया हो। सीबीएसई की परीक्षा समिति

» Read more

SBI Junior Associates Exam 2018: SBI में 8301 पदों पर भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, यहां जानें नई डेट्स

SBI Junior Associates Exam 2018: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 8301 जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी हुआ है। प्रीलिमिनरी परीक्षा मार्च/अप्रैल 2018 में होनी थी लेकिन नए शेड्यूल के मुताबिक अब प्रीलिमिनरी परीक्षा जून/जुलाई 2018 में आयोजित होगी। एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर पूरा शेड्यूल जारी किया है। इसके मुताबिक, प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि 06 जून 2018 है। पुराने शेड्यूल में यह तारीक 1 मार्च 2018 थी। वहीं प्रीलिम्स क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार

» Read more

सरकारी अधिकारियों पर मनीष सिसोदिया की टिप्पणी लैंगिक रूप से असंवेदनशील: कर्मचारी संघ

सरकारी कर्मचारी संघ ने बुधवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सरकारी अधिकारियों पर की गई टिप्पणी को लैंगिक रूप से असंवेदनशील और निंदनीय करार दिया। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार कर्मचारी संयुक्त मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि नौकरशाहों और वर्तमान हालात से संबंधित सिसोदिया द्वारा मंगलवार को नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन में की गई टिप्पणी अत्यंत ही लैंगिक असंवेदनशील और निंदनीय है। मुख्य सचिव पर आम आदमी विधायकों द्वारा कथित हमले के बाद पिछले सप्ताह के फैसले पर कर्मचारी संघ अडिग है

» Read more

गुजरात में मारपीट का आरोप लगते हुए पुलिस से भिड़ी युवती का वीडियो हो रहा है वायरल

गुजरात में महिलाओं और पुलिस के बीच भिड़ंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। महिलाओं ने पुलिस पर थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह मामला अहमदाबाद के नरोडा पुलिस स्टेशन का है। वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने पर महिलाओं के खिलाफ जांच में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार भी कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 महिलाएं तीन पुरुषों के साथ अहमदाबाद में रहती हैं। तीन में से एक व्यक्ति एक दिन

» Read more

तीसरी तिमाही में 7.2% रही GDP, चीन को पछाड़ पहले पायदान पर पहुंचा भारत

केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के लिए बुधवार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक अच्छी खबर आई है। 2018 की तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.2 फीसद रही है। इससे पिछली तिमाही में 6.3 फीसद रही थी। जीडीपी की इस रफ्तार के बूते भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस विकास दर के साथ ही भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बन गई है। इस तिमाही के दौरान चीन की जीडीपी की रफ्तार 6.8 फीसदी रही थी। आपको बता

» Read more

गठबंधन में नीतीश के साथी नहीं रहे जीतन राम मांझी, लालू खेमे में गए

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजग का दामन छोड़ राजद-कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा की और कहा कि इसका विधिवत एलान जल्द किया जाएगा। मांझी ने यह घोषणा करने से पहले बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव तथा लालू प्रसाद के विश्वासपात्र राजद विधायक भोला यादव से मुलाकात की थी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाराज चल रहे मांझी ने भोला यादव के आवास पर मुलाकात के

» Read more

महिला कांस्टेबल के यौन शोषण पर हाइ कोर्ट सख्त, दिया ADGP पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में तैनात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पवन देव के खिलाफ हाईकोर्ट ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. एडीजीपी पर एक महिला कांस्टेबल ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. पीड़िता की याचिका पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टी. बी. राधाकृष्णन की युगल पीठ ने छत्तीसगढ़ शासन और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर 45 दिन के भीतर आदगप पवन देव के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. एक महिला कांस्टेबल ने एडीजीपी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था.

» Read more

कांग्रेसी संजय निरुपम ने कहा- महाराष्ट्र में रहने वाला हर शख्‍स बोले मराठी

मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरुपम का कहना है कि महाराष्ट्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मराठी बोलना चाहिए और भाषा को जिंदा रखने के लिए ईमानदार और गंभीर प्रयास करने चाहिए। निरुपम की यह टिप्पणी गत सोमवार को महाराष्ट्र विधानमंडल में राज्यपाल सी विद्यासागर राव के संबोधन के अनुवाद में गड़बड़ी की पृष्ठभूमि में आई है। इसी तरह की गड़बड़ी मंगलवार को तब हुई जब मराठी भाषा गौरव दिन के मौके पर विधान भवन परिसर में मराठी अभिमान गीत का आखिरी छंद नहीं बजा। इसको लेकर विपक्ष ने सरकार

» Read more

उत्तर प्रदेश में एक देवर ने सिलबट्टे से अपनी विधवा भाभी का सिर सिर कुचल कर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के मदरालालपुर गांव में एक व्यक्ति ने चोरी के शक में अपनी विधवा भाभी की सिलबट्टे से सिर कुचल कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की दोपहर गुड्डो देवी (24) पत्नी स्व. इंद्रपाल अपने खेत से काम कर घर पहुंची ही थी कि उसका अपने देवर शिशुपाल से विवाद होने लगा। कुछ देर बाद शिशुपाल ने घर में रखे सिलबट्टे से

» Read more

एक्टर प्रकाश राज ने बीजेपी सांसद पर ठोका 1 रुपए के मानहानि का दावा

एक्टर प्रकाश राज ने निजी जीवन पर टिप्पणी को लेकर मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ 1 रुपए के मानहानि का दावा ठोका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानहानि और धमकाने का मामला सिर्फ सांसद के खिलाफ किया है, उनकी पार्टी पर नहीं। प्रकाश ने कहा, ‘मैंने उनसे सिर्फ 1 रुपए का मुआवजा मांगा है।’ प्रताप सिम्हा ने कथित तौर पर पिछले साल 2 अक्टूबर को प्रकाश राज द्वारा सोशल मीडिया में जारी एक पोस्ट पर पर्सनल कमेंट किया था। बीजेपी सांसद ने अभिनेता की पत्नी और उनके दिवंगत

» Read more
1 775 776 777 778 779 1,617