श्रीदेवी का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, कल साढ़े 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थ‍िव शरीर दुबई से 3 दिन बाद मुंबई आया है। मंगलवार (27 फरवरी) देर शाम उनका शव को ‘ग्रीन एकर्स’ पहुंच चुका है। ‘ग्रीन एकर्स’श्रीदेवी का घर है। श्रीदेवी की शोक सभा बुधवार को मुंबई के अंधेरी में सुबह 9:30 बजे से शुरु होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। वहीं श्रीदेवी की अन्तिम यात्रा बुधवार को मुंबई के विले पार्ले से शाम 3:30 बजे शुरु होगी। इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे के बीच में विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले, क्लीयरेंस पाने के लिए

» Read more

कांग्रेस ने संजय दीक्षित को पार्टी से किया निष्कासित, नसीमुद्दीन सिद्दकी के खिलाफ की थी टिप्पणी

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता संजय दीक्षित को छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि दीक्षित को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी के नामित, मनोनीत पदों से हटाते हुए आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया। गौरतलब है कि नसीमुद्दीन सिद्दकी के कांग्रेस में शामिल होने के

» Read more

पीएनबी में 1,300 करोड़ रुपये का एक और घोटाला, कुल 12,600 करोड़ रुपये का लगा चूना

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1,300 करोड़ रुपये के एक और घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसके बाद बैंक को कुल 12,600 करोड़ रुपये का चूना लग गया है। यह नई धोखाधड़ी भी हीरा व्यापारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चोकसी से संबंधित है। बैंक ने रात 11.22 बजे स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा, “हम 14 फरवरी 2018 को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना के संबंध में ही आगे बताना चाहते हैं कि बैंक का अनाधिकृत लेनदेन बढ़कर 20.42 करोड़ डॉलर हो सकता है।”

» Read more

जब श्रीदेवी की मौत का कवरेज रिपोर्टर ने बाथटब में लेटकर किया, लोगों ने कहा- शुक्र है हिट एंड रन केस कवर नहीं कर रहे

अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु पर भारतीय मीडिया द्वारा हो रही कवरेज की काफी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर आम जनता से लेकर एक्सपर्ट्स तक न्यूज चैनल्स की कवरेज को खरी-खोटी सुना रहे हैं। वहीं एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने तो हद ही कर दी। उसने जिस तरह श्रीदेवी की मृत्यु पर रिपोर्ट की है उसे देख आप हैरान तो होंगे ही लेकिन साथ ही आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी। रिपोर्टिंग करते हुए रिपोर्टर खुद ही बाथटब में लेट गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से पहले श्रीदेवी की मौत पर कई

» Read more

एम्‍बामिंग सर्टिफिकेट में श्रीदेवी की उम्र 52 साल: शव लेपन में सिराजुल ने की मदद, अशरफ ने किया रिसीव

शव लेपन सर्टिफिकेट जारी होने के साथ ही दुबई में 24 फरवरी को हुई श्रीदेवी की मौत के बाद शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया खत्‍म हो गई है। अब मुंबई पहुंचने पर उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रीदेवी की मौत से जुड़ी जांच दुबई में पूरी हो गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके शव पर लेप लगा कर ताबूत में बंद किया गया और एंबुलेंस के जरिए एयरपोर्ट भेज दिया गया। एम्‍बामिंग सर्टिफिकेट के मुताबिक श्रीदेवी बोनी कपूर की उम्र 52 साल बताई गई है (जबकि

» Read more

मुकेश अंबानी ने की माफी की मांग, जवाब मिला- नहीं मांगेंगे

सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई), सभी प्रमुख दूरसंचार कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके खिलाफ मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस जियो ने मानहानि का नोटिस जारी किया था। जियो ने 48 घंटे के भीतर सार्वजानिक तौर पर माफी मांगने की पेशकश की थी। इसके जवाब में सीओएआई के डायरेक्टर जनरल राजन मैथ्यूज का कहना है कि “जियो से माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि ऐसा करने का कोई कारण नहीं है”। उन्होंने कहा सीओएआई के मतभेद ट्राई के आदेश से हैं, न कि किसी

» Read more

बीजेपी सांसद के अकाउंट से लीक हुआ #JhoothiCongress ट्रेंड कराने का प्‍लान? डिलीट किया ट्वीट

बीजेपी सांसद परेश रावल के ट्विटर अकाउंट से मंगलवार को #JhootiCongress ट्रेंड कराने का प्लान लीक हो गया। हालांकि थोड़ी देर बाद इस ट्वीट को परेश रावल के ट्विटर अकाउंट से हटा लिया गया। #JhootiCongress ट्रेंड कराने के प्लान के इस डाक्युमेंट में कुछ ड्राफ्ट ट्वीट भी थे जिन्हें लोगों के इस्तेमाल करने के मकसद से बनाए गए थे। गुजरात के अहमदाबाद से लोकसभा चुनाव जीत संसद पहुंचे परेश रावल के अकाउंट से जो डॉक्युमेंट शेयर किया गया है उसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि इसे किसने

» Read more

हज यात्रा से सब्सिडी हटाने के बाद सरकार ने हज यात्रियों के लिए किराए में की भारी कमी

हज यात्रा 2018 में सरकारी सब्सिडी समाप्त करने के बाद सरकार ने भारतीय हज यात्रियों के लिए किराए में कमी की है। यह कमी अलग-अलग स्थानों के लिए 15 से 45 प्रतिशत तक की गई है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी। नकवी ने कहा, ‘‘हज 2018 जहां एक तरफ बिना सरकारी सब्सिडी के होगा, वहीं बहुत समय बाद हज यात्रा के लिए हवाई किराया सबसे सस्ता होगा। इस बार हज यात्रा किराया दिसंबर 2013 में हज 2014 के लिए निर्धारित किराए

» Read more

युवती पर धारदार हथियार से हमला, हाथ का पंजा काट 100 मीटर दूर फेंका

बिहार के मुंगेर में अपराधियों का हौसला बुलंद है। उन्होंने एक युवती के दाएं हाथ की हथेली काटकर उसे पंजा सौ मीटर दूर फेंक दिया। घटना के बाद परिवार वाले लड़की को रेलवे के अस्पताल ले गए, हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। युवती की हालत गंभीर बताई जाती है। यह दुस्साहसिक वारदात ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के अमर कॉलोनी के पास हुई। यहां पूजा कुमारी नामक युवती पर बदमाशों ने हमला बोल दिया, फिर धारदार हथियार से उसके दाएं हाथ का पंजा काटकर फरार हो

» Read more

रेलवे ने कन्फर्म टिकट देने के लिए बदला नियम, जानें क्या है नये नियम

होली आने वाली है, लोग घर जाने की तैयारी में लगे हैं। इसी बीच रेलवे ने भी उन यात्रियों को तोहफा दे दिया है जिनकी टिकट वेटिंग में है। दरअसल यात्री काफी समय पहले टिकट ले लेते हैं बावजूद इसके टिकट कन्फर्म नहीं हो पाती है। इसी में कुछ राहत देने के लिए रेलवे ने एक सुविधा शुरू की है। रेलवे में महिला कोटा होता है, जिसके तहत केवल महिलाओं को ही टिकट दी जाती है। यह ट्रेन का चार्ट तक इस कोटे के तहत टिकट बुक कराया जा सकता

» Read more

Holi 2018: ‘केमिकल’ वाले रंगों की बजाय इन प्राकृतिक रंगों से खेलें होली, जानें क्या है बनाने का तरीका

रंगों का त्योहार होली नजदीक है। होली दो तरह से खेली जाती है। एक गुलाल और सूखे रंगों से और दूसरा पानी में रंग घोलकर। आजकल होली के लिए जिन रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है स्वास्थ्य के नजरिये से उनके हानिकारक होने पर किसी को कोई संदेह नहीं होगा। तमाम तरह के केमिकल्स के इस्तेमाल से बने ये रंग स्किन के लिए बेहद नुकसानदेह होते हैं। ऐसे में प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का विकल्प ज्यादा सुरक्षित लगता है। सब्जियों, फलों आदि का इस्तेमाल कर आप चाहें तो

» Read more

Sridevi Funeral: श्रीदेवी को मध्‍य प्रदेश विधानसभा ने नहीं दी श्रद्धांजलि, सूची में शामिल कर नाम हटाया

मध्य प्रदेश विधानसभा ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम श्रद्धांजलि दी जाने वाली सूची से हटा लिया है। श्रीदेवी के साथ ही एक्टर शशि कपूर का नाम भी इस लिस्ट से हटाया गया है। बता दें कि11 दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने वाली लिस्ट में श्रीदेवी और शशि कपूर का नाम क्रमश: 9वें और 8वें पायदान पर था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत का कारण स्पष्ट ना होने के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने सूची से नाम हटाने का फैसला किया। इन खबरों में बताया गया है कि

» Read more

पंजाब: मस्जिद बनवाने के लिए ब्राह्मणों ने दान की जमीन, सिखों ने दिया पैसा

पंजाब के बरनाला जिले के एक गांव में सांप्रदायिक सौहार्द की एक मिसाल देखने को मिली। दरअसल, इस गांव में ब्राह्मण बिरादरी ने मस्जिद बनवाने के लिए जहां अपनी जमीन दान की, वहीं सिखों ने मस्जिद बनवाने के लिए फंड दिया है। 4000 की आबादी वाले इस गांव में सिखों की संख्या सबसे ज्यादा है। हिंदू और मुसलमान 400-400 के करीब हैं। गांव की सरपंच का कहना है कि 300 साल पुराने उनके गांव में सांप्रदायिक सौहार्द और पारस्परिक सहयोग का इतिहास रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर

» Read more

एक्ट्रेस कविता कौशिक पति संग शेयर की हुई बोल्ड तस्वीरों की वजह से लगातार सुर्खियों में, फैन्स का सबाल-ये फोटो खींच कौन रहा है?

छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस कविता कौशिक इन दिनों अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनकी वजह से वह चर्चा में आ गई हैं। इनमें वह अपने पति रोनित विश्वास के साथ नजर आ रही हैं। कविता पिछले दिनों अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी के मौके पर गोवा गईं थीं। वहां उन्होंने पति के साथ जमकर मस्ती की थी। इस दौरान की कुछ फोटो कविता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की

» Read more

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम की हुई घोषणा, मिताली राज संभालेंगी कमान

सलामी बल्लेबाज मिताली राज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वडोदरा में 12 से 18 मार्च तक होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत की 15 सदस्यीय महिला टीम की अगुआई करेंगी। बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, ‘‘अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेटीएम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत की महिला टीम का चयन किया है। वडोदरा में होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला आईसीसी महिला चैंपियनशिप (2017-2020) का हिस्सा होगी।’’ भारतीय महिला टीम का दक्षिण अफ्रीका का दौरा सफल रहा जिसमें मिताली

» Read more
1 780 781 782 783 784 1,617