नीतीश कुमार ने चुना नया डीजीपी, एक बार फिर लकी साबित हुआ भागलपुर
आप माने या न माने एक बात तो तय है कि भागलपुर में जिन आलाधिकारियों की पोस्टिंग हुई खासकर आईपीएस की उनके भाग्य खुल गए। ताजा मिसाल मंगलवार 27 फरवरी को जारी गृह विभाग की अधिसूचना है। जिसके तहत राज्य के नए डीजीपी केएस द्विवेदी बनाए गए है। फिलहाल ये डीजी ट्रेनिग है। ये पहली मार्च को अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान डीजीपी पीके ठाकुर अपना कार्यकाल पूरा कर 28 फरवरी को अवकाश ग्रहण कर रहे है। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी के एस द्विवेदी भागलपुर के एसपी रह चुके हैं।
» Read more