सरकारी बैंकों की होल्डिंग कंपनी बनाने की तैयारी

केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की होल्डिंग कंपनी बनाने की तैयारी में है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी अब इस कंपनी में निर्गत होगी। बैंकों की जरूरत के लिए बाजार से पूंजी जुटाने पर फैसला यही कंपनी करेगी। वित्त मंत्रालय की उच्चस्तरीय विशेष अधिकृत कमेटी ने इसका मसविदा तैयार कर लिया है। वित्त मंत्रालय में सचिव और रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर की कमेटी ने बैंकों के पुनर्गठन और पुनर्पूंजीकरण के लिए प्रस्तावित नीति को अंतिम रूप दे दिया है। यह कंपनी बैंकों के शेयर बेचने

» Read more

केवी में प्रवेश के लिए एक मार्च से ऑनलाइन आवेदन

देश के लगभग 1200 केंद्रीय विद्यालयों की पहली कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक मार्च सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। आवेदन 19 मार्च शाम 4:00 बजे तक किए जा सकेंगे। इन विद्यालयों में पहली कक्षा की करीब एक लाख सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। संबंधित विवरण और आवेदन के लिए वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट केवीएडमिशनऑनलाइन2018 डॉट इन पर जाना होगा। कक्षा दो से ऊपर की कक्षाओं में बाकी पेज 8 पर (कक्षा 11 को छोड़कर) दाखिले के लिए 2 से 9 अप्रैल तक आवेदन किए जा

» Read more

आईआईटी मद्रास में संस्कृत में अभिवादन गीत गाने पर विवाद, कार्यक्रम में दो केंद्रीय मंत्री थे मौजूद

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में दो केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में हुए एक कार्यक्रम में संस्कृत में अभिवादन गीत गाने से विवाद पैदा हो गया है, क्योंकि तमिलनाडु में सरकारी कार्यक्रमों में तमिल गान गाने की परंपरा रही है। विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए कि तमिल गान क्यों नहीं गाया गया। आईआईटी मद्रास के पास स्थापित होने जा रहे राष्ट्रीय बंदरगाह, जलमार्ग एवं तट प्रौद्योगिकी केंद्र (एनटीसीपीडब्ल्यूसी) के शिलान्यास के अवसर पर गणमान्य लोगों के पहुंचने के कुछ ही देर बाद छात्रों ने अभिवादन गीत के तौर पर दिवंगत

» Read more

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, लाभ के पद मामले में चुनाव आयोग ने पेश किए गोपनीय दस्‍तावेज

लाभ के पद मामले में अपनी अयोग्यता के खिलाफ आप के 20 विधायकों की याचिकाओं पर सुनवाई में आज उस समय नया मोड़ आ गया जब चुनाव आयोग :ईसी: ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कुछ गोपनीय दस्तावेज पेश किये। आयोग ने कहा कि ये दस्तावेज विधायकों के साथ साझा नहीं किये जा सकते। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति चंद्र शेखर की पीठ को आयोग के वकील ने जानकारी दी कि वे आयोग में हुई कार्यवाही से संबंधित ‘‘पर्सनल नोटिंग्स’’ सहित कुछ खास दस्तावेज सौंप रहे हैं। आयोग के वकील अमित

» Read more

पीएनबी घोटाले पर बोले उपराष्‍ट्रपति, बताया सिस्‍टम की नाकामी

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि देश की बैंकिंग प्रणाली में व्यवस्थागत विफलता रही है इसलिए इस मसले पर आरोप-प्रत्यारोप से कोई फायदा नहीं है। उपराष्ट्रपति सार्वजनिक क्षेत्र के तहत संचालित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में उजागर हुए 11,300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के सिलसिले में बोल रहे थे। नायडू ने यहां 300 कर्मियों को ‘प्रधानमंत्री श्रम अवार्ड’ प्रदान करने के बाद कहा, “कुछ विनियमन किया जाना जाहिए जो प्रभावकारी ढंग से काम करे। अगर व्यवस्थागत विफलता है तो हमें देखना होगा कि बैंकों में क्या हो

» Read more

महाराष्‍ट्र: गुजराती में बजा ऑडियो तो भड़के राज्‍यपाल, मुख्‍यमंत्री को मांगनी पड़ी माफी

महाराष्ट्र विधानमंडल में सोमवार को राज्यपाल सी.वी. राव के अभिभाषण का गुजराती अनुवाद ऑडियो चलने के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा, जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने विधानसभा में बिना शर्त माफी मांगी। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के तुरंत बाद विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े के साथ इस मुद्दे को उठाया जिसके बाद फड़णवीस ने माफी मांगी। राव ने अपने पत्र में कहा, “आज सुबह (सोमवार) विधानमंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के दौरान, ऐसा पाया गया कि मेरे

» Read more

Video : कर्नाटक में अमित शाह ने की राहुल गांधी की अपने अंदाज में की मिमिक्री

कर्नाटक चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेता एक-दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आए। सोमवार (26 फरवरी) को कर्नाटक के बीदर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अलग अंदाज में निशाना साधा। अमित शाह ने राहुल गांधी की मिमिक्री की। अमित शाह ने यहां कहा, “अभी-अभी राहुल गांधी कर्नाटक में घूम रहे हैं और बड़े जोर-जोर से बोल रहे हैं, बताओ मोदीजी 4 साल में क्या किया?” उन्होंने कहा, “आप हमसे हिसाब मांग रहे हो। राहुल बाबा, इस देश

» Read more

24 बिल्डर्स ने यूपी सरकार को लगाया एक हजार करोड़ का चूना, केस दर्ज

24 बिल्डर्स ने मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार को करीब एक हजार करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। जिला प्रशासन की जांच में खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। जिस पर नोएडा के जिलाधिकारी के निर्देशन पर रजिस्ट्री विभाग के अफसरों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 24 बिल्डर्स के खिलाफ मुकदमा किया है। दरअसल बिल्डर्स ने बगैर रजिस्ट्री की औपचारिकता पूरी किए ही 15 हजार से ज्यादा बॉयर्स को घरों का स्वामित्व दे दिया। अफसरों के मुताबिक इससे करीब एक हजार करोड़ रुपये राजस्व की सरकार को चपत लगी। दरअसल

» Read more

श्रीदेवी की मौत की असली वजह क्या थी? दुर्घटना या हत्या! ये है 5 एंगल दुबई पुलिस की जाँच के दायरे में

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद श्रीदेवी की मौत ने दुबई पुलिस को नई एंगल से जाँच करने को अग्रसर कर दिया है. मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दुबई पुलिस तत्कालिक रूप से भले ही श्रीदेवी की मौत को हादसा बता रही है. लेकिन साथ ही उसका यह भी कहना है कि जब तक जांच मुकम्मल नहीं हो जाती, तब तक आखिरी रिपोर्ट जारी नहीं करेगी. फिलहाल मौत की जांच दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन कर रही है. न्यूज़ चैनल आजतक क़ी रिपोर्ट के अनुसार दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन जांच के जरिए

» Read more

कर्नाटक: अमित शाह ने किया वादा- भाजपा जीती तो मिलेगा महादेयी नदी का पानी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अप्रैल-मई में यहां होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी को जीत मिलती है तो कर्नाटक के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में महादेयी नदी का पानी मुहैया कराया जाएगा। शाह ने कहा, “अगर हम विधानसभा चुनाव जीत गए, तो मैं कर्नाटक के लोगों से वादा करता हूं कि हम गोवा के साथ राज्य के महादेयी जल विवाद को समाप्त कर देंगे। राज्य में सत्ता में आने के तुरंत बाद हम इसके लिए जल्द ही उपाय तलाश लेंगे।” रविवार

» Read more

श्रीदेवी की मौत पर अमर सिंह बोले- हमारी और बोनी कपूर की एक गलती अभिशाप बन गई

हमारी और बोनी कपूर की एक गलती अभिशाप बन गई। अगर हम लोग वहां होते तो दुर्घटना रोकी जा सकती थी। यह कहना है बोनी कपूर के पारिवारिक मित्र और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का। इससे पहले रविवार को अमर सिंह श्रीदेवी के निधन की खबर पाते ही रो पड़े थे। उन्होंने कहा था कि घटना से कुछ समय पहले तक वह श्रीदेवी के साथ थे। जिस शादी समारोह में अभिनेत्री गईं थीं, उसी में वह भी भाग लेने गए थे। अमर सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में

» Read more

PNB घोटाला: छह देशों में जब्त होगी नीरव मोदी की संपत्ति, कोर्ट ने जारी किया एलआर

हीरा कारोबारी नीरव मोदी की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं। मुंबई की एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को छह देशों को लेटर ऑफ रोगेटरी (एलआर) जारी करने का अदेश दे दिया है। बता दें कि एलआर एक देश की अदालत द्वारा दूसरे देश की अदालत को भेजा जाता है, जिसके तहत आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया जाता है। लोक अभियोजक हितेन वेनेगांवकर की दलील सुनने के बाद जज एमएस आजमी ने सोमवार (26 फरवरी) को आदेश जारी किया। इससे पहले ईडी ने मनीलांड्रिंग

» Read more

इंजीनियर हत्याकांडः गैंगस्टर ने जेल में बंद लड़की से रचाई थी शादी, जेल में ही पत्नी ने दिया था बच्चे को जन्म

बिहार में दो इंजीनियरों की हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने सोमवार(26 फरवरी) को गैंगस्टर मुकेश पाठक सहित 10 लोगों को दोषी करार दिया गया है। बिहार में सरकार बनने के बाद हुई यह घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए काफी परेशानी भरी रही। सड़क निर्माण कंपनी से 75 करोड़ की रंगदारी न मिलने पर गैंगस्टर व उसके साथियों ने दो इंजीनियरों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।26 दिसम्बर 2015 को दरभंगा जिले की यह घटना काफी चर्चा में रही थी। इस मामले के

» Read more

हरिद्वार के 25 वर्षीय युवक ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी” यह आखिरी तस्वीर है’ और कूद गया ट्रेन के आगे

उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। 25 वर्षीय एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी की यह उसकी आखिरी तस्वीर है और इसके बाद उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में हुई है। युवक का शव सोमवार को सुबह में करीब आठ बजे रेलवे ट्रैक पर मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। युवक

» Read more

पुलिस को देखते ही गोली चलाता था ये गैंगस्‍टर, खौफ ऐसा कि शहर के अंदर बनवाने पड़े थे बंकर

जब अपराध का महिमामंडन किया जाता है और अपराधी की ‘रॉबिनहुड’ सरीखी छवि गढ़ने की कोशिश की जाती है तो वह स्थिति कई बार कानून व्यवस्था के लिए चुनौती साबित होती है। ऐसा ही कुछ राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के मामले में भी देखने को मिला था। आनंदपाल सिंह का पूरे राजस्थान में कुछ ऐसा दबदबा था कि बच्चे-बच्चे की जुबान पर उसका नाम था। खासकर राजस्थान के कई युवा उसे अपना हीरो मानते थे। सोशल मीडिया पर आनंदपाल सिंह के समर्थकों की संख्या से इस बात का

» Read more
1 784 785 786 787 788 1,617