अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ की धमकी- किसी आरएसएस वाले को बुलाया तो होगा बुरा अंजाम

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र संघ ने वि.वि. प्रशासन को धमकी दी है कि अगर कोई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा वाले को आगामी दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम में बुलाया गया, तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। एएमयू में अगले महीने सात तारीख को यह कार्यक्रम होना है, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छात्र संघ ने इस बाबत एएमयू के कुलपति तारिक मंसूर को एक चिट्ठी भी लिखी है। छात्र संघ के सचिव मोहम्मद फहाद ने इसमें कोविंद के साल 2010

» Read more

‘टिप टिप बरसा पानी’ पर आलिया भट्ट के जोरदार डांस का वीडियो हो रहा है वायरल

आलिया भट्ट का नाम बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शुमार हैं। आलिया अक्सर फिल्मों में अपने अभिनय और करिदार को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार आलिया भट्ट किसी रोल या एक्टिंग को लेकर नहीं ब्लकि अपनी एक वीडियो के कारण चर्चा में हैं। आलिया भट्ट का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह येलो कलर की साड़ी में बॉलीवुड के हिट गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो खबर लिखे जाने तक लगभग 5 लाख से ज्यादा बार

» Read more

ससुराल पहुंची दीपिका का फूलों से हुआ स्‍वागत, वीडियो हुआ वायरल

टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ स्टार दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का निकाह गुरुवार को भोपाल में बड़ी धूम-धाम से हुआ था। दीपिका 22 फरवरी को जब अपने ससुराल पहुंचीं तो उनका बड़ी धूमधाम से स्वागत हुआ। इसकी तस्वीरें और वीडियो दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। दीपिका को शोएब के साथ एक गैलरी से गुजारा गया जिसमें दोनों पर गुलाब के फूलों की बारिश की गई। यह लम्हा दीपिका के लिए कितना खास था यह उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है। दीपिका ने एक तस्वीर

» Read more

श्रीदेवी के निधन पर कांग्रेस का ट्वीट- यूपीए सरकार ने दिया था पद्मश्री, लोगों ने कहा- ये बेहद शर्मनाक है

मशहूर फिल्म अदाकारा श्रीदेवी के निधन के बाद देश में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया का हर प्लेटफॉर्म शोक संदेशों से भरा नजर आया। इस बीच कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @INCIndia से किया एक ट्वीट सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया। उन्होंने ट्वीट के लिए कांग्रेस को ट्रोल करते हुए मौत पर राजनीति न करने की नसीहत दी। हुआयूं कि कांग्रेस ने उन्हें 2013 में पद्मश्री मिलने पर पार्टी को श्रेय दिया। जिस पर यूजर्स भड़क उठे और इसे शर्मनाक बताने लगे। प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त

» Read more

श्रीदेवी के निधन से पहले अमिताभ बच्चन ने किया था ट्वीट- न जाने क्यों, घबराहट हो रही है

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही फिल्म जगत में शोक पसर गया है। हर कोई सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहा है। यूं तो बहुत से फिल्म कलाकारों ने ट्वीट कर श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है, लेकिन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के ट्वीट ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। दरअसल, ट्विटर पर यह कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को कुछ गड़बड़ होने का आभास पहले से ही हो गया था, क्योंकि उन्होंने श्रीदेवी

» Read more

देखें श्री देवी के आखिरी जन्मदिन का वीडियो के साथ साथ कुछ अन्य वीडियो, देखिए क्या हुआ था

एक अर्से तक फैन्स के लिए खूबसूरती का दूसरा नाम रहीं श्रीदेवी के निधन के बाद उनके आखिरी जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। 54वें जन्मदिन पर सेलिब्रेशन के बाद जब श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और बच्चों के साथ घर के लिए निकलीं तो फोटो पत्रकारों से घिर गईं। इस दौरान श्रीदेवी काफी खुश नजर आ रही थीं, लेकिन कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि श्रीदेवी ने शराब का सेवन कर रखा था। वीडियो में बोनी कपूर श्रीदेवी का हाथ पकड़कर उन्हें गाड़ी में बैठाते

» Read more

दिग्‍गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन के बाद लोखंडवाला स्थित घर के बाहर जुटी फैंस की भीड़

फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद उनके घर के बाहर गम के माहौल में शोकाकुल प्रशंसकों की भीड़ अपनी ‘चांदनी’ की एक झलक पाने के लिये एकत्र हैं। आज रात उनका पार्थिव शरीर स्वदेश लाया जायेगा। शनिवार (24 फरवरी) रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी (54) का निधन हो गया। वह अपने भतीजे मोहित मारवाह के विवाह समारोह में शामिल होने के लिये दुबई गयी थीं। इस दुखद खबर के आते ही श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिये उनके लोखंडवाला स्थित घर के बाहर प्रशंसकों की

» Read more

‘मेरी दवा तो हो रही, कैसे होगा गरीबों के कैंसर का इलाज’

निर्भय कुमार पांडेय ‘मेरी बीमारी की दवा तो हो रही है शर्मा, क्योंकि हमारे पास कई साधन हैं, पर उनकी दवा कौन कराएगा, जिनके पास साधन नहीं हैं। मेरी अंतिम इच्छा है कि ऐसे सेंटर की स्थापना की जाए जहां पर गरीबों का कैंसर का इलाज मुफ्त में हो’। ये बातें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व समाजवादी पार्टी के प्रखर नेता चंद्रशेखर ने अंतिम दिनों में अपने राजनीतिक सलाहकार और वर्तमान में युवा भारती ट्रस्ट के महासचिव एचएन शर्मा से कही थीं। पूर्व प्रधानमंत्री ने कमजोर तबकों के उत्थान के

» Read more

सीबीआई ने किया बैंकिंग घोटाले के 3 नए मामलों का खुलासा

बैंकिंग क्षेत्र में धोखाधड़ी के तीन नए मामले सामने आए हैं। सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक आभूषण कारोबारी, एक व्यापारी और एक लोकसेवक के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने गुरुवार को दिल्ली के करोलबाग स्थित डायमंड ज्वेलरी का निर्यात करनेवाली कंपनी द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल के खिलाफ ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से कर्ज लेकर 389.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने बुधवार को व्यापारी अमित सिंगला और अन्य

» Read more

सरकारी बैंकों के निजीकरण से जेटली का इनकार, कहा- नहीं बन रही राजनीतिक सहमति

पंजाब नेशनल बैंक में आरोपी हीरा व्यापारी नीरव मोदी द्वारा किए गए 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि सरकारी बैंकों (पीएसबी) के निजीकरण की कोई योजना नहीं है, क्योंकि इस पर राजनीतिक सहमति नहीं बन पा रही है। पीएनबी घोटाले का भंडाफोड़ 14 फरवरी को हुआ थी, जिसमें भारतीय बैंकिंग प्रणाली को हिला कर रख दिया। इसके बाद उद्योग मंडलों फिक्की, एसोचैम और सीआईआई ने सरकार से सरकारी बैंकों के निजीकरण की सिफारिश की थी। जेटली ने ईटी वैश्विक व्यापार सम्मेलन

» Read more

सीरिया के ईस्टर्न घौटा हमले में 5 बच्चों समेत 29 की मौत

सीरिया की राजधानी में विद्रोहियों के कब्जे वाले ईस्टर्न घौटा उपनगर पर शनिवार को किए गए ताजा हमले में पांच बच्चों समेत कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। पिछले सप्ताह सीरियाई सरकार के वफादार बलों द्वारा यहां की गई भीषण बमबारी में 500 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो गई थी। ब्रिटेन की युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) के मुताबिक, डौमा शहर में सुबह से जारी हवाई हमले और तोपों से दागे गए गोलों से 12 लोगों की मौत हो गई और अल-शिफोनिया

» Read more

घोटालेबाजों को सजा दिलाने के लिए सख्त होंगे भारतीय कानून : जेटली

सरकारी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11,300 करोड़ रुपये के घोटाला का जिक्र किए बगैर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि घोटालेबाजों को सजा दिलाने के लिए भारतीय कानून को सख्त किया जाएगा। पीएनबी घोटाले पर अपने पहले सार्वजनिक बयान में जेटली ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि घोटालेबाजों को कानून के कटघरे में खड़ा करना सरकार की जिम्मेदारी है। जेटली ने ईटी वैश्विक व्यापार सम्मेलन में शनिवार को कहा, “भारतीय कारोबारियों को नैतिक कारोबार सीखना होगा। जो लोग इससे भटकते हैं, उन्हें न

» Read more

दिल्ली में मानसिक रूप से बीमार एक मां ने अपनी दो मासूम बच्चियों को मौत के घाट उतारा

दिल्ली के मोतीनगर इलाके में दो मासूम बच्चियों की हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हैरानी की व बात यह है कि दोनों बच्चियों की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी मां ने ही की है. मृत बच्चियों में एक की उम्र पांच साल के करीब थी, जबकि दूसरी बच्ची मात्र छह महीने की थी. पुलिस ने बताया कि पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में दो नाबालिग लड़कियों को मारने का मामला सामने आया है और उनकी मां को इस मामले में प्रमुख संदिग्ध

» Read more

3 नए घोटाले को लेकर राहुल का मोदी पर तंज, कहा- माल्या की तरह नीरव भी गायब क्योंकि सरकार का ध्यान दूसरी तरफ

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 11,300 करोड़ के महाघोटाले के बाद तीन नए बैंक घोटाले सामने आए हैं। एक मामले में दिल्ली का एक जौहरी है, जिसने ‘ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स’ (ओबीसी) में लगभग 390 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। इस घोटाले के खुलासे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी की तरह यह भी गायब हो गया, क्योंकि सरकार का ध्यान कहीं और था। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि केंद्रीय

» Read more

नही रही बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी, हार्ट अटैक से हुई मौत

बॉलीवुड की दिग्‍गज अभिनेत्री श्रीदेवी नहीं रहीं। शनिवार (24 फरवरी) को दुबई में कार्डियक अरेस्‍ट के चलते उनका निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रविवार शाम तक मुंबई लाया जाएगा। श्रीदेवी को ‘मिस्टर इंडिया’, ‘सदमा’, ‘चालबाज’, ‘चांदनी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई ‘मॉम’ थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्‍टार मानी जाने वाली श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर

» Read more
1 792 793 794 795 796 1,617