विंग कमांडर पति के अंतिम संस्‍कार में 5 दिन की बेटी को गोद में ले पहुंचीं मेजर कुमुद डोगरा, लोग कर रहे सलाम

अपने घर के किसी शख्स को हमेशा के लिए खो देने का दर्द हर किसी को बेहद गमगीन कर देता है। ऐसे में सोचिए हमारे देश की सेना के परिजन इस दौर का कैसे सामना करते होंगे। हाल ही में कुछ ऐसा नजारा देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम में देखने को मिला। यहां पर विंग कमांडर पति के अंतिम संस्‍कार के मौके पर अपने पांच दिन की बेटी को गोद में लेकर उनकी पत्नी पहुंचीं, जो कि खुद भी मेजर हैं। घटनास्थल पर किसी ने उनकी नवजात के साथ

» Read more

वीडियो: अमेठी में बोले कुमार विश्‍वास- मैं भारतीय राजनीति का सबसे कम उम्र का आडवाणी हूं

आम आदमी पार्टी के नेता डॉ कुमार विश्‍वास ने खुद को ‘भारतीय राजनीति का सबसे कम उम्र का आडवाणी’ बताया है। अमेठी में गुरुवार (22 फरवरी) को हुए कवि सम्‍मेलन में कुमार विश्‍वास ने काव्‍य पाठ करते समय श्रोताओं से कहा, ”आज आप मेरा ज्‍यादा सम्‍मान करिए। अनंत विक्रम बैठे हैं, उनकी उपस्थिति में कहता हूं। मैं इस देश की राजनीति का सबसे कम उम्र का आडवाणी हूं।” कुमार विश्‍वास की इस टिप्‍पणी पर खूब तालियां बजीं। इसके बाद विश्‍वास ने कहा, ‘भई कोई और कहे, इससे पहले मैं ही

» Read more

भारत से सटी सीमा पर चीन का बड़ा कदम, सैनिकों को अमेरिका जैसे जंगी साजोसामान से किया लैस

चीन ने भविष्य की सूचना प्रौद्योगिकी आधारित लड़ाई की तैयारी के वास्ते भारत से लगी सीमा पर तैनात पीएलए की एक शाखा को अमेरिकी शैली वाली समेकित व्यक्तिगत सैनिक लड़ाकू प्रणाली से लैस किया है। मीडिया की खबरों में ऐसा कहा गया है। हाल के वर्षों में चीन सेना युद्ध के मैदान में आईटी, डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलीजेस ऐप्लिकेशंस के इस्तेमाल के लिए ‘सूचना प्रौद्योगिकी आधारित युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल करने लगी है। चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) से संबद्ध शाखा वीहुटांग ने खबर दी है कि वेस्टर्न थियेटर कमान में

» Read more

बच्ची के यौन शोषण के आरोप पर बोले वकील- पिता जैसा प्रेम जाहिर कर रहे थे पापोन

टैलेंट शो ‘द वॉइस ऑफ इंडिया किड्स’ में इस वक्त जज की भूमिका में सिंगर पापोन नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में पापोन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रिएलिटी शो के दौरान पापोन पर एक कंटेस्टेंट के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके चलते सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने पापोन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं अब इस शिकायत के जवाब में पापोन के वकील ने भी जवाब दिया है। रिपब्लिक वर्ल्ड के मुताबिक, वकील गौरांग कांत का कहना है

» Read more

नहीं रहीं मैस्कॉट कुंवर बाई, इस बूढ़ी मां के काम के सम्मान में पीएम नरेंद्र मोदी ने छुए थे उनके पैर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में रहने वाली कुंवर बाई का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 106 साल की थीं। सोमवार (19 फरवरी) से उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो गया था, जिसके कारण उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उनके दिमाग के साथ कुछ अन्य अंगों ने ठीक से काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद उन्हें एक अन्य अस्पताल ले जाया गया। यहीं पर कुंवर बाई ने अपने प्राण त्यागे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वच्छ भारत अभियान के लिए साल 2016 में

» Read more

बच्ची से छेड़खानी: सिंगर पापोन ने बयां किया दर्द और पूछा-अपना ही वीडियो क्यों पोस्ट करूंगा?

सिंगिंग रियलि‍टी शो में एक नाबालिग को जबरन किस करने के आरोपों में घिरे सिंगर पापोन ने बयान जारी कर अपना दर्द बयां किया है। उन्‍होंने लोगों से इस मामले पर सोच-विचार करने की अपील की है। उन्‍होंने कहा, ‘मैं अपने करीबियों के साथ हमेशा बना रहता हूं। मेरे लिए 11 वर्ष की बच्‍ची भी किसी से अलग नहीं थी। याद रखिए मैंने ही फेसबुक लाइव किया था। मुझे आश्‍चर्य है कि मैं उस वीडियो को खुद ही प्रमोट क्‍यों करूंगा जिसको लेकर मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरा आप सभी

» Read more

भारत ने किया परमाणु क्षमता युक्त धनुष बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण जिसकी मारक क्षमता है 350 किमी

भारत ने शुक्रवार को ओड़िशा तट के पास एक नौसैनिक पोत से परमाणु क्षमता युक्त धनुष बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। अधिकारियों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण सुबह करीब 10:52 बजे बंगाल की खाड़ी में पारादीप के पास तैनात पोत से किया गया। सूत्रों ने बताया कि धनुष मिसाइल 500 किलोग्राम पेलोड साथ लेकर जाने और जमीन एवं समुद्र में अपने लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। रक्षा बलों के सामरिक बल

» Read more

IRCTC होली स्पेशल ट्रेन: पटना, मुंबई, दिल्ली, रांची के अलावा यहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

होली आने वाली है इसके अलावा गर्मियों की छुट्टियां भी आने वाली हैं। इसे देखते हुए रेलवे भी खास इंतजाम करने में लगा है। जनता की सुविधा के लिए रेलवे ने इसके लिए कुछ खास ट्रेने चलाई हैं। सबसे पहले नॉर्दन रेलवे की बात करते हैं। नॉर्दन रेलवे ने रामनगर हावड़ा स्पेशल 05007/05008 ट्रेन चलाई है। इसमें 6 स्लीपर कोच हैं। यह रामनगर से हावड़ा के लिए शुक्रवार को सुबह 6.15 पर चलेगी। यह 9 मार्च तक चलेगी। वहीं हावड़ा से रामनगर के लिए रविवार को सुबह 8.35 पर चलेगी।

» Read more

एक मुठभेड़ की कहानी: सिपाही बनी दुल्‍हन, बाकी पुलिसवाले बाराती और 20 मिनट में हो गया था दुर्दांत अपराधी का काम तमाम

रमेश यादव उर्फ रमेश कालिया, यूपी का वह माफिया जिसने इक्‍कीसवीं सदी की शुरुआत में ठेकेदारों और बिल्‍डरों की रुह कंपा रखी थी। उसका एनकाउंटर करने के लिए पुलिस को अनोखा रास्‍ता अख्तियार करना पड़ा। महिला कांस्‍टेबल दुल्‍हन बनीं तो इंस्‍पेक्‍टर ने दूल्‍हे का वेश धरा। बाकी पुलिसकर्मी बाराती बनकर कालिया के ठिकाने पर पहुंचे और उसका काम तमाम कर दिया। सपा के एक नेता की गाड़ी को सरेआम रोककर हत्‍या करने से कालिया सुर्खियों में आया। आईपीएस नवनीत सिकेरा ने आज तक से कहा, ”रमेश कालिया 2004 के दौर

» Read more

खालिस्तान विवाद: ट्रुडो को इशारों में पीएम मोदी ने दिया संदेश, कहा- देश तोड़ने वाले बर्दाश्त नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आतंकवाद और चरमपंथ का मुकाबला करने से जुड़े मुद्दों सहित व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने पर गहन विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद भारत, कनाडा ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग सहित छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। लगभग दो घंटे तक चली बैठक के बाद मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके बीच द्विपक्षीय भागीदारी के तमाम पहलुओं पर बातचीत हुई।

» Read more

भारतीय सेना ने तबाह किया पाकिस्तानी बंकर, सामने आया VIDEO

भारत ने सीमा पर अकारण ही संघर्ष विराम का उल्‍लंघन करने वाले पाकिस्‍तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय जवानों ने जम्‍मू के मेंढर सेक्‍टर से लगते पड़ोसी देश के बंकर को रॉकेट लांचर से तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में पाकिस्‍तानी जवानों के मारे जाने की भी बात कही जा रही है। भारतीय जवानों ने एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) के उस पार आधे किलोमीटर के दायरे में आने वाले बंकर को निशाना बनाया था। मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्‍तानी सेना के कई बंकरों के तबाह होने का दावा किया गया

» Read more

सिर में था 1.8 किलो का ट्यूमर, 7 घंटे ऑपरेशन कर डॉक्‍टरों ने बचाई मरीज की जान

मुंबई में डॉक्टरों ने एक करिश्मा कर दिखाया है। यहां पर एक युवक के सिर में एक बेहद बड़ा ट्यूमर हो गया था। मुंबई के नायर अस्पताल के डॉक्टरों ने दावा किया है यह ट्यूमर एक किलो 873 ग्राम का था। डॉक्टरों ने इस ट्यूमर को सिर से अलग करने में कामयाबी पाई है। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अब अच्छी है, वह होश में है और वह डॉक्टरों के सवाल का जवाब भी दे रहा है। डॉक्टरों को कहना है कि ऐसे मामले बेहद कम आते हैं, अगर

» Read more

गाय पकड़ने गया था सरकारी अमला, हुई जम कर मारपीट: बरसे पत्‍थर, चले लात-डंडे

जयपुर नगर निगम के कर्मचारी गुरुवार को बाइस गोदाम क्षेत्र में अवैध पशुओं को पकड़ने गए हुए थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम की पशु नियंत्रण शाखा के कर्मचारियों की इस कार्रवाई का विरोध किया। देखते-देखते मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने निगम कर्मियों को वहां से भगाने के लिए उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस पर निगम के ठेका कर्मचारियों ने पत्थरबाजों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। दोनों पक्षों

» Read more

शिव-विष्‍णु मंदिर पर मोहम्‍मद कैफ ने किया ऐसा ट्वीट कि लोग बोले- भाई फतवा आता ही होगा

ऑस्‍ट्रेलिया की विक्‍टोरियन सरकार ने मेलबर्न के श्री शिव-विष्‍णु मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 1 लाख 60 हजार डॉलर (1,03,67,280 रुपए) का फंड जारी किया है। कल्‍चरल एंड हेरिटेज सेंटर के तौर पर शुरू हुए इस मंदिर का निर्माण 1994 में पूरा हुआ। पीटीआई के अनुसार, इस मंदिर को दक्षिणी गोलार्द्ध का सबसे बड़ा मंदिर कहा जाता है। विक्‍टोरिया की बहु-सांस्‍कृतिक मामलों की मंत्री रॉबिन स्‍कॉट ने 16 फरवरी को मंदिर का दौरा करते समय इस सहायता का एलान किया। इस फंड के जरिए मंदिर के ड्राइव-वे और एंट्री प्‍वॉइंट्स

» Read more

भीड़ ने एक शख्स को पहले पेड़ से बांधा फिर पीट-पीट कर मार डाला, बचाने के बजाए सेल्फ़ी ले रहे थे लोग

केरल के पलक्कड़ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। भीड़ ने यहां एक शख्स को पहले पेड़ से बांधा। इसके बाद उसके साथ सेल्फी ली। फिर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के कारण घायल हो गए उस शख्स ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि लोगों ने उसकी इतनी पिटाई इसलिए की, क्योंकि उनका आरोप था कि शख्स आसपास की दुकानों में जाकर चोरी करता था। लेकिन अभी यह तय होना बाकी है कि वे गिरफ्तार

» Read more
1 797 798 799 800 801 1,617