नाबालिग बहन की शादी से नाराज भाई ने सगाई के दिन ही कर ली खुदकुशी

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन की शादी तय हो जाने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली. वह लगातार इस शादी का विरोध कर रहा था. जब परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी तो उसने बहन की सगाई के दिन यह खौफनाक कदम उठा लिया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला रायपुर से सटे बोरियाकला इलाके का है. जहां 21 वर्षीय मेषराज शेंद्रे अपनी छोटी बहन का रिश्ता हो जाने से खफा था. उसने घरवालों को उसकी कम

» Read more

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी ने डर के मारे बंद की वेबसाइट, ताकि कोई न निकाल पाए कंपनी से जुड़ी सूचना

पीएनबी को साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश भागे नीरव मोदी की दोनों ऑफिशियल वेबसाइट नहीं चल रहीं हैं। क्लिक करने पर ‘दिस पेज इज नॉट वर्किंग’ का मैसेज दिखता है। माना जा रहा है कि कोई वेबसाइट में घुसकर ऐसी सूचनाएं न निकाल ले, जिससे कंपनी को नुकसान हो, इस नाते नीरव मोदी ने वेबसाइट को बंद कर दिया है। पहले इस वेबसाइट पर नीरव मोदी ब्रांड डायमंड की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ी की बड़ी सी तस्वीर दिखती थी। हीरा व्यापारी नीरव मोदी ने अपने ब्रांड

» Read more

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के आरोप में चार लोगों को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के आरोप में चार लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. हमीरपुर जिला अदालत शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार यादव के अनुसार यह मामला सितंबर 2006 का है. घटना में खेत में मवेशी जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और बाद में आरोपियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी. मरने वालों में  परशुराम, मूलचंद्र, राजेश, ललती और अनीता शामिल थे. सभी हत्या गोली मारकर की गई थी.  इस मामले में

» Read more

ब्रिटेन: संसद के बाहर सिख की पगड़ी खींचने की कोशिश, बोला- मुस्लिमों वापस जाओ

ब्रिटेन की संसद के बाहर कथित नस्ली हमले में एक श्वेत व्यक्ति ने एक भारतीय सिख नागरिक की पगड़ी खींचने की कोशिश की। भारत का रहने वाले रवनीत सिंह (37) ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब वह लेबर पार्टी के सिख सांसद तनमनजीत सिंह धेसी से मुलाकात के लिए पोर्टक्युलिस हाउस में प्रवेश करने के लिए इंतजार कर रहा था। पोर्टक्युलिस हाउस ब्रिटिश पार्लियामेंटरी इस्टेट का एक हिस्सा है। सिंह ने बताया कि जब वह कतार में इंतजार कर रहा था, तभी वह शख्स उसके पास आया। उस

» Read more

पीएम नरेंद्र मोदी बहुत बड़े जादूगर हैं, इतने बड़े कि लोकतंत्र को भी गायब कर दें- राहुल गांधी का तंज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेघालय के जोवाई में बुधवार (21 फरवरी) को एक चुनावी रैली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने बड़े जादूगर हैं कि लोकतंत्र को भी गायब कर दें। मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं और राज्य में पिछले तीन बार से कांग्रेस की सरकार है, अब चौथी बार पार्टी मुकुल संगमा के तौर पर कांग्रेस के चौथे मुख्यमंत्री की उम्मीद कर रही है। राहुल गांधी ने रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और उन्हें ‘जादूगर’ कहकर तंज कसा। राहुल गांधी

» Read more

Viral Video: शेरनी के बाड़े में कूद गया शख्स, सुरक्षाकर्मियों की अटक गई सांस

बुधवार (21 फरवरी) को तिरुवनंतपुरम के जू में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक शख्स 5 फीट की दीवार फांद कर शेरनी के बाड़े में घुस गया। यह घटना तब सामने आई जब जू में मौजूद कुछ लोगों ने शख्स का वीडियो बना लिया। यह शॉकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शख्स रेंगते हुए शेरनी के बाड़े में घुसता नजर आ रहा है, लेकिन जैसे ही जू के सिक्युरिटी ऑफिसर्स को इसके बारे में पता चलता है तो वो उसे पकड़ने के लिए बाड़े में

» Read more

तमिलनाडु में मुफ्त ब्रेस्‍ट कॉस्मेटिक सर्जरी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- गरीब महिलाओं को भी मिलना चाहिए ब्‍यूटी ट्रीटमेंट

तमिलनाडु सरकार ने एक अप्रत्याशित कदम के तहत राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त ब्रेस्ट कॉस्मेटिक सर्जरी की व्यवस्था करने का फैसला किया है। तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग ने 21 फरवरी को चेन्नई के गवर्नमेंट स्टेनली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कॉस्मेटिक सर्जरी क्लीनिक की शुरुआत की। इस क्लीनिक में सोमवार (26 फरवरी) से रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भास्कर ने कहा, ‘गरीब महिलाओं के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट की सुविधा क्यों नहीं उपलब्ध होनी चाहिए? यदि हमलोग ऐसी सुविधा नहीं देंगे तो वे इसके लिए

» Read more

दिल्ली में एक छात्रा का पहले जबरन नग्नावस्था में डांस कराया फिर फोटो और वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  दिल्ली में एक छात्रा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. लड़की का आरोप है कि उस लड़के ने पहले उसकी नग्न फोटो खींची और फिर जबरन उससे नग्नावस्था में डांस कराया. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. मामला दिल्ली के पॉश इलाके साउथ एवेन्यू का है. एक छात्रा ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे बहाने से साउथ एवेन्यू स्थित अपने रूम पर ले गया और जहां उसने लड़की की नग्न अवस्था में फोटो

» Read more

जब पति को पीट रहे थे गुंडे तो Video: लाठी लेकर अकेले ही गुण्डों का सामना किया इस महिला ने

हरियाणा के यमुना नगर में एक शख्स को बेरहमी से पीटे जाने पर उसकी पत्नी ने लाठी लेकर बचाव किया। समाचार एजेंसी एएनआई ने घटना का वीडियो ट्वीट किया है, करीब 18 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग एक शख्स को लाठियों से पीटते दिखते हैं, फिर एक महिला लाठी लेकर आती है और उन लोगों को खदेड़ देती है। जो शख्स पीटा जाता है, वह जमीन पर बेसुध पड़ा हुआ दिखाई देता है और महिला हमलावरों पर चीखते हुए दिखाई देती है। वीडियो में एक और शख्स पास में

» Read more

गोरखपुर दंगा: हाईकोर्ट से योगी आदित्यनाथ को राहत, खारिज हुई दोबारा जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने गोरखपुर के 2007 दंगों के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के कथित भड़काऊ बयान की जांच की मांग से जुड़ी एक याचिका को ठुकरा दिया है। याचिका में इस मामले की सीबीआई द्वारा फिर से जांच की मांग की गई थी। जस्टिस कृष्णा मुरारी और ए सी शर्मा की डिवीजन बेंच ने गुरुवार (22 फरवरी) को याचिका खारिज करते हुए कहा कि अदालत ने पुलिस की जांच में कोई खामी नहीं पाई है। साथ

» Read more

ट्रोल्‍स को जवाब देने के लिए अमीषा पटेल ने पोस्‍ट की फोटो, मगर फिर से उड़ा मजाक

फिल्मों में नजर नहीं आ रहीं अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब दिख रही है, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें उनकी तस्वीर को लेकर ट्रोल कर दिया। इस पर अमीषा पटेल ने फिर से फोटो पोस्ट कर ट्रोलर्स का जवाब दिया है। लेकिन ट्विटर पर लोग नहीं माने और उन्होंने फिर से उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। अमीषा पटेल ने जिस तस्वीर के जरिये ट्रोलर्स को जवाब दिया, उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘Redilicious’ फिलहाल यह शब्द अंग्रेजी की डिक्शनरी में नहीं है। प्रथम दृष्टया देखने

» Read more

BHU में गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का ‘महिमामंडन’, छात्रों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का एक सांस्कृतिक उत्सव विवादों में आ गया है। विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि कला संकाय में एक नाटक का मंचन किया गया, जिसमें कथित रूप से महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का ‘महिमामंडन’ किया गया। छात्रों ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में छात्रों ने कहा है कि मराठी नाटक ‘मी नाथूराम गोडसे बोलतोय’ पर आधारित इस मंचन में महात्मा गांधी की गलत छवि पेश की गई। छात्रों ने कहा है कि इस नाटक में महात्मा गांधी

» Read more

दिशा पाटनी के साथ हेलिकॉप्टर से उतरे टाइगर ने दिखाए ऐसे स्टंट कि सब हुए हैरान

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म ‘बागी 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। इस फिल्म का ट्रेलर बड़े ही खास और अलग अंदाज में लॉन्च किया गया। फिल्म के सितारे टाइगर और दिशा को ट्रेलर लॉन्च के दौरान हेलिकॉप्टर के जरिए पेश किया गया। वहीं, इस दौरान टाइगर और दिशा ने अपने कुछ जबरदस्त एक्शन मूव्स भी करके दिखाए। हेलिकॉप्टर से उतरते वक्त दिशा और टाइगर में काफी जोश दिखा। इस दौरान इन दोनों ने स्टंट करके भी दिखाए। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को देखने

» Read more

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा -कब तक ‘भारत माता की जय’ बोलकर जीतोगे, कुछ काम तो करो

102 डिग्री बुखार में भी कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं की क्लास लेनी शुरू कर दी है। समीक्षा बैठकों के दौरान अमित शाह यह देखकर दंग रह गए कि कार्यकर्ता न तो जनता से मिल रहे हैं और न ही बूथों पर रोस्टर के तहत रात्रि विश्राम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी से जुड़ने के इच्छुक लोगों से भी वे संपर्क नहीं कर रहे हैं। एक भी टारगेट और टास्क पूरा न करने वाले कार्यकर्ताओं को शाह ने

» Read more

Goa Budget 2018 Highlights: मनोहर पर्रिकर ने पेश किया 17,123.28 करोड़ रुपये का बजट

Goa Budget 2018 Highlights: गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार (22 फरवरी) को विधानसभा में बजट पेश किया। वह मुंबई के लीलावती अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किये जाने के कुछ ही घंटों बाद विधानसभा पहुंचे। पर्रिकर ने अपने बजट भाषण की शुरुआत शुभचिंतकों को धन्‍यवाद व्‍यक्‍त करने से की। उन्‍होंने कहा, ”मेरे स्‍वास्‍थ्‍य ने मुझे विस्‍तृत बजट पेश करने से रोक दिया। आज पेश किया जा रहा बजट सिर्फ अंतरिम व्‍यवस्‍था है। नई योजनाएं 1 अप्रैल से लागू होंगी।’ पर्रिकर ने सदन में सरप्‍लस बजट पेश किया। बजट कुल 17,123.28 करोड़

» Read more
1 802 803 804 805 806 1,617