मनोज सिन्हा ने अयोध्या और फैजाबाद स्टेशनों पर योजनाओं का शिलान्यास किया

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को अयोध्या और फैजाबाद रेल स्टेशनों पर कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कई विकास योजनाओं की घोषणा की। सिन्हा ने कहा कि अयोध्या व फैजाबाद रेलवे स्टेशनों का पर्याप्त विकास अभी नहीं हो पाया था। उनके विकास के लिए रेल मंत्रालय के जरिए हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं आधारभूत ढांचा पैदा करने के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अकबरपुर, फैजाबाद बाराबंकी रेलखंड को दोहरीकरण के साथ ही विद्युतीकृत किया जाएगा जिस पर धन स्वीकृत हो चुका है। उसका निर्माण

» Read more

नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

जनपद में बोर्ड परीक्षा में पैसा लेकर प्रश्नपत्र आउट कराने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से आउट कराए गए भौतिक विज्ञान प्रथम व द्वितीय प्रश्नपत्र की छायाप्रति व नगद पैसे बरामद किए गए। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी हेमंत कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह बताया कि जनपद चल रही बोर्ड की परीक्षा में नकल करने वाले कुछ गिरोह सक्रिय हैं। ये गिरोह छात्रों से पैसा लेकर उन्हें नकल कराते थे और प्रश्नपत्र आउट कराते थे। इसकी जांच की

» Read more

राहुल गांधी बोले- ये मोदी जब भी विदेश दौरे पर जाएं, उस मोदी को वापस लेते आएं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिल्ली उड़ाते हुए मंगलवार को कहा कि इस बार वह जब भी विदेश दौरे पर जाएं, जैसा कि वह अक्सर जाते रहते हैं, स्वदेश लौटते समय भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भी साथ लेते आएं। कांग्रेस अध्यक्ष ने 27 फरवरी को मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान के दूसरे चरण के प्रारंभ में कहा, “मैं सभी की तरफ से इस मोदी (प्रधानमंत्री) से अनुरोध करना चाहूंगा कि जब वह अपनी किसी विदेश यात्रा पर जाएं तो दूसरे मोदी (नीरव)

» Read more

पीएनबी घोटाले की जांच बैंक के मुख्यालय तक पहुंची, चौकसी के 20 ठिकानों पर छापे

सीबीआई ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी को 11,400 करोड़ रूपये की फर्जी गारंटी जारी किए जाने के सिलसिले में पंजाब नेशनल बैंक के एक कार्यकारी निदेशक तथा नौ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आज पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आयकर अधिकारियों ने चोकसी से संबद्ध 20 परिसरों पर छापे भी मारे। प्रवर्तन निदेशालय की जांच आज छठे दिन भी जारी रही। एजेंसी के प्रमुख कर्नल सिंह ने वैश्विक धन शोधन एजेंसियों की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस का अपना निर्धारित दौरा

» Read more

पीएनबी घोटाले पर जेटली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘धोखेबाजों को पकड़कर रहेगी सरकार’

नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि बैंकिंग प्रणाली के साथ धोखाधड़ी करने वाले धोखेबाजों को सरकार पकड़कर रहेगी। साथ ही उन्होंने बैंक के बैंकों के प्रबंधन तंत्र को भी इस बात के लिए कठघरे में खड़ा किया वह अपने अंदर के गड़बड़ी करने वालों को रोकने में नाकाम रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और धोखाधड़ी के कथित साजिशकर्ता नीरव मोदी का नाम लिए बगैर जेटली ने देश में कतिपय कारोबारियों के खिलाफ नैतिकता

» Read more

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बोले- केजरीवाल के इशारे पर हुई सीएस के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पर आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा दिल्ली के मुख्य सचिव से मुख्यमंत्री के इशारे पर जो हाथापाई की गई, वह बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली सरकार की प्रशासनिक व संवैधानिक विफलता को दर्शाता है। माकन ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में संवादाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कायर्वाही करें प्रशासनिक अधिकारियों में विश्वास का माहौल बनाए ताकि

» Read more

हिरासत में लिए गए आप विधायक प्रकाश जरवाल, मुख्य सचिव से मारपीट का है आरोप

अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रकाश जरवाल पर मुख्य सचिव से कथित मारपीट का आरोप है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस जरवाल को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। वहीं अपनी सफाई में जरवाल ने भी मुख्य सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने उनके साथ गाली-गलौच किया है। पुलिस ने मुख्य सचिव की शिकायत पर जरवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें कहा गया है कि मुख्य सचिव को

» Read more

एस्किलेटर पर इस शख्स के किए खतरनाक स्टंट का वीडियो इंटरनेट पर हो रहा है वायरल

इंटरनेट पर इन दिनों स्विट्जरलैंड के फ्रीस्टाइल स्कीअर फेबियन बोश का स्टंट वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है. ये वीडियो 11 फ़रवरी को पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 8 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं. ये वीडियो एस्किलेटर स्टंट का है  पिछले कई सालों में एस्किलेटर में कई ऐसे हादसे हुए जिसमें लोगों की जान गई है. लेकिन स्विट्जरलैंड के इस खिलाड़ी ने एस्किलेटर पर ऐसा स्टंट किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. स्विट्जरलैंड के फ्रीस्टाइल स्कीअर फेबियन बोश का विंटर ओलिम्पिक में पुरुष

» Read more

भरी सभा में पंचायत ने महिला के उतरवाए कपड़े, पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर दी जहर खाने की धमकी

झारखंड के हजारीबाग जिले में शर्मनाक और अमानवीय घटना हुई। एक बुजुर्ग महिला को डायन बताकर भरी सभा में कपड़े उतरवाए गए। लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे और दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर जहर खाकर जाने देने की धमकी दी है। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। यह घटना बताती है कि किस कदर तमाम इलाकों में पंचायतों का खौफ कायम है। यह अमानवीय घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलवार कला गांव की है। गांव की 65 साल

» Read more

कोयला खनन में लगी सरकारी कंपनी CIL का एकाधिकार खत्म, प्राइवेट कंपनियों को हरी झंडी

भारतीय कोयला क्षेत्र का 1973 में राष्ट्रीयकरण किए जाने के बाद से सबसे महत्वपूर्ण कदम के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को निजी क्षेत्र को व्यावसायिक खनन की अनुमति दे दी। इससे इस क्षेत्र पर सरकारी खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का एकाधिकार समाप्त हो गया है। रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि इस क्षेत्र में दक्षता लाने के लिए निजी कंपनियों को कोयला खदानों की नीलामी में भाग लेने की मंजूरी दी गई है।

» Read more

नरेंद्र मोदी स्टाइल में ही लालू का पीएम पर वार, बोले- जो चौकीदार लूट कराए, उसे बदलना चाहिए कि नहीं चाहिए?

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी मंगलवार को इस बैंकिंग घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। लालू ने प्रधानमंत्री के भाषण देने के अंदाज में ही बिना किसी के नाम लिए केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी को इस मामले में आरोपी बताते हुए ट्वीट किया, “भाइयों-बहनों, अगर आपके घर का चौकीदार अपने लुटेरों से आपके घर में ही

» Read more

पुलिस तो छोड़िए, इन 34 गांवों में राष्‍ट्रपति के लिए भी “बैन” है एंट्री, पत्‍थरों पर लिखा अपना संविधान, मंत्री के इलाके का भी यही हाल

झारखंड की राजधानी रांची से सटे चार जिलों के 34 गांवों में देश का कानून नहीं बल्कि वहां की ग्राम सभा का कानून चलता है। हालात ये है कि उन गांवों की सीमा में बिना इजाजत कोई नहीं प्रवेश कर सकता है। न प्रधानमंत्री, न मुख्यमंत्री, न राज्यपाल और न ही राष्ट्रपति। अगर किसी को भी उन गांवों में प्रवेश करना है तो पहले ग्राम सभा से इजाजत लेनी पड़ती है। दैनिक भास्कर अखबार ने इन इलाकों की ग्राउंड रिपोर्ट छापी है। रिपोर्ट में कही गई बातें हैरान करने वाली

» Read more

रोहित सरदाना ने पूछा-ये कैसी चौकीदारी है कि आदमी भाग जाता है, बीजेपी प्रवक्ता बोले-चोर बैठा थोड़ी रहेगा

पीएनबी घोटाले का मामला गरम चल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया पर इन दिनों यह सबसे हॉट टॉपिक है। ‘आज तक’ टीवी चैनल के ‘दंगल’ शो में पीएनबी को 11 हजार 300 करोड़ का चूना लगाकर नीरव मोदी के विदेश फरार होने के मुद्दे पर जोरदार बहस हुई। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और बीजेपी के प्रवक्ता जफर इस्लाम एक दूसरे की पार्टी की सरकारों पर घोटाले का ठीकरा फोड़ते रहे। बीच-बीच में एंकर रोहित सरदाना सवालों के जरिए पैनलिस्ट को उलझाने में जुटे रहे। दोनों प्रवक्ताओं के

» Read more

टीम में नहीं लिया तो दे दी जान, पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर का था बेटा

पाकिस्तान के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आमिर हनीफ के बेटे ने अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन नहीं होने के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। जियो न्यूज की खबर के अनुसार कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद जरयाब को अंडर 19 टीम में चयन के लिए अधिक उम्र का घोषित किया गया जिससे वह निराश था। हनीफ ने कहा, ‘‘मेरे बेटे पर दबाव बनाया गया, उसे कहा गया था कि वह अधिक उम्र का है। उसके प्रति

» Read more

बदमाशों ने जज को भी नहीं छोड़ा, परिवार पर ख़तरा देख जज साहब ने फायरिंग कर उन्हे भगाया

बिहार में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी जज तक को नहीं छोड़ रहे। मंगलवार (20 फरवरी) को अपराधियों ने भागलपुर जिले के नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) संतोष कुमार से उलझने की कोशिश की लेकिन अपने ऊपर हमले की आशंका पर एसीजेएम ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर दी। इससे घबराकर हमलावर भाग खड़े हुए। एसीजेएम ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इधर, वकीलों ने घटना के विरोध में नवगछिया कोर्ट में मंगलवार को कोई काम नहीं किया। नवगछिया

» Read more
1 808 809 810 811 812 1,617