पीएनबी घोटाले के सवाल पर बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर दिया आपत्तिजनक बयान

उत्तर प्रदेश के बाहुबली भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आपत्तिजनक बातें कह बैठे। कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पीएनबी घोटाले में राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर सवाल उठाने को लेकर कहा है कि कुत्ते भौंकते रहते हैं और हाथी अपनी मस्त चाल में चलता रहता है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री अपना काम कर रहे हैं जिसे जो कहना है कहता रहे। दरअसल बीजेपी सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे।

» Read more

नीरव मोदी ने सीनाजोरी करते हुए बैंक को चिट्ठी में लिखा: अब पैसे लौटाना संभव नहीं

पीएनबी में घोटाला कर देश से फरार आरोपी नीरव मोदी ने बैंक को चिट्ठी लिख अपनी बात कही है। इस चिट्ठी में नीरव मोदी ने सीनाजोरी करते हुए साफ शब्दों में कह दिया है कि बैंक ने ये मामला सार्वजनिक कर बकाया वापसी के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। नीरव मोदी द्वारा पीएनबी को ये चिट्ठी 15/16 फरवरी को लिखी गई है। चिट्ठी में नीरव मोदी ने ये भी कहा है कि उनके ऊपर बकाया रकम बढ़ाकर बताई गई है। नीरव मोदी ने लिखा है कि बकाया रकम 5000

» Read more

बीजेपी सांसद बोले- रॉबर्ट वाड्रा हैं सरकार का अगला निशाना, राहुल और सोनिया गांधी भी फंस सकती हैं

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए घोटाले को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही कांग्रेस पर बीजेपी सांसद ने पलटवार किया है। सांसद ने कहा है कि कांग्रेस को घोटाले के मामले में बोलने का अधिकार नहीं है, क्योंकि यह सब उसकी सरकार में शुरू हुआ है। सासंद बृजभूषण शरण ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “राहुल गांधी को इस मामले में बोलने का अधिकार नहीं है, क्योंकि यह उनके समय में शुरू हुआ था। सरकार शिकंजा कस रही है। अभी ये घोटाला पकड़ा गया है।

» Read more

उपचुनाव नतीजे: भाजपा सदमे में तो कांग्रेस जोश में

राजस्थान में तीन उपचुनावों के नतीजों से भाजपा सदमे में तो कांग्रेस जोश में आ गई है। भाजपा ने करारी हार के बाद अब निचले स्तर के नेताओं की बैठकों के दौर शुरू कर नई रणनीति बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को बदलने के लिए तैयार बैठी है। इसके चलते ही अब कांग्रेस एकजुटता का संदेश देते हुए चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। राज्य में चार साल से शासन कर रही भाजपा को दो

» Read more

खराब नतीजे देने वाले शिक्षण संस्थानों पर होगी कार्रवाई: मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की शुचिता के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। सरकार ने शिक्षण संस्थानों को गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश पहले ही दे रखे हैं। यदि किसी शिक्षण संस्थान का परिणाम खराब हुआ तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। खराब रिजल्ट के संदर्भ में सरकार यह मानेगी कि संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों को सही शैक्षिक माहौल नहीं दिया गया। शहर के तुरावली के पुरवा में रविवार शाम को एक

» Read more

गैस कटर से खिड़की काट बैंक में की चोरी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना नौबस्ता के अंतर्गत चोरों ने एक बैंक को निशाना बना लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पर पंहुचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फारेंसिक टीम के साथ छानबीन में जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक नौबस्ता थानाक्षेत्र के पशुपति नगर में यूनियन बैंक की शाखा है। इसके बगल में एक खाली प्लाट पड़ा हुआ है और बैंक की एक खिड़की उधर भी खुलती है। देर रात चोरों ने गैस कटर से खिड़की को काटी और बैंक के अंदर दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम

» Read more

अपने छत पर ही विमान बनानेवाले कैप्टन के साथ महाराष्ट्र सरकार का 35000 करोड़ रुपये का करार

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को देश के पहले स्वतंत्र विमान निर्माता कैप्टन अमोल यादव को पालघर में 20 सीटर विमान बनाने के लिए एक स्वदेशी कारखाना लगाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी। इस परियोजना की लागत 35,000 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यादव 2016 के फरवरी में तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने अपने फ्लैट के टैरेस पर एक छोटे विमान का निर्माण किया था और उसे मुंबई में हुए मेगा आयोजन ‘मेक इन इंडिया’ में प्रदर्शित किया था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार

» Read more

खत्म हुआ सस्पेंस, कनाडाई पीएम ट्रूडो से मुलाकात करेंगे अमरिंदर सिंह

अनिश्चितता को खत्म करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से अमृतसर दौरे पर बुधवार को मुलाकात तय है। अमरिंदर सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया कि वह कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ ‘आमने-सामने की मुलाकात’ की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ट्रूडो बुधवार को अमृतसर पहुंच रहे हैं और वह स्वर्ण मंदिर परिसर में पूजा करेंगे, जहां सिखों का पवित्रतम स्थल हरमंदिर साहिब स्थित है।इस यात्रा का कनाडा में राजनीतिक व सामाजिक महत्व है क्योंकि कनाडा में बड़ी संख्या

» Read more

एक बुजुर्ग दंपती का सम्मानजनक तरीके से’’ जान देने का ये अजीब तरीका

राष्ट्रपति से जीवनलीला समाप्त करने की अनुमति मांगने वाले एक बुजुर्ग दंपती ने ‘‘सम्मानजनक तरीके से’’ जान देने का फैसला किया है। पत्नी ने पति से कहा है कि पहले वह उसका गला घोंट दे और फिर कहे कि उस अपराध के लिए उसे फांसी दे दी जाए। 78 वर्षीय इरावती लवाते ने आज बताया कि उसने निर्देश लिख दिए हैं। लवाते और उनके पति नारायण (87) ने दिसंबर में राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद को पत्र लिख कर इच्छामृत्यु या दया मृत्यु की अनुमति मांगी थी। इरावती ने कहा कि उसे

» Read more

बेरोजगारों के हंगामे के बाद रेलवे ने भर्ती परीक्षाओं में उम्र-सीमा बढ़ाई

बिहार और केरल में विरोध प्रदर्शनों के बाद रेलवे ने आज विभिन्न पदों पर नियुक्ति की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी और कहा कि बांग्ला और मलयालम सहित क्षेत्रीय भाषाओं में भर्ती परीक्षा लेने का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। एक बयान में रेलवे ने कहा कि अनारक्षित श्रेणी में सहायक लोको पायलट और लोको पायलट की ऊपरी उम्र सीमा 28 से बढ़ा कर 30 कर दी गयी है। इन पदों पर ओबीसी के लिए 31 वर्ष से उम्र सीमा बढ़ा कर 33 कर दी गयी है। एससी और एसटी

» Read more

अन्ना हजारे का आंदोलन 23 मार्च से दिल्ली में, बनाई 20 लोगों की नई कोर कमिटी

दिल्ली में 23 मार्च के अपने आंदोलन से पहले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने 20 सदस्यीय नई ‘राष्ट्रीय कोर समिति’ का ऐलान किया है। हजारे ने एक बयान में कहा कि अलग अलग राज्यों से आने वाले नए सदस्यों ने हलफनामा देकर वचन दिया है कि वे कभी भी राजनीति पार्टी में शामिल नहीं होंगे या चुनाव नहीं लड़ेंगे। हजारे की योजना दिल्ली में प्रदर्शन कर ‘सक्षम लोकपाल’ की नियुक्ति के लिए दवाब बनाना और किसानों के मुद्दों को रेखांकित करने की है। वरिष्ठ गांधीवादी ने हाल में कहा था

» Read more

टेबल टेनिस में भारत को पांच पदक, कैडेट लड़कियों ने जीते सिल्वर

भारत की कैडेट लड़कियों ने रजत पदक जीता जबकि जूनियर लड़कों और जूनियर लड़कियों को चेक गणराज्य के होडोनिन में संपन्न चेक जूनियर एवं कैडेट ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट की टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत के पायस जैन ने भी दो कांस्य पदक जीते। इससे पहले मानव ठक्कर और मानुष शाह ने भी जूनियर युगल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। पायस ने ईरान के नाविद शाम्स से मिलकर कैडेट युगल में पहला कांस्य पदक जीता। इसके बाद वह कैडेट लड़कों की टीम स्पर्धा में भारत की

» Read more

जन सुविधा केन्द्र संचालक निर्धारित शुल्क ही लें वरना जेल जाने के लिए रहें तैयार- जिलाधिकारी

गाजियाबाद 19 फरवरी(चमकता युग )जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने जन सुविधा केन्द्र के संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुये कहा है कि केन्द्रों पर आय जाति, निवास आदि प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए आने वाले जन सामान्य से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क 20 रूपये ही लिए जाये यदि कोई जन सुविधा केन्द्र संचालक 20 रूपये से अधिक शुल्क लेता है , तो उसके विरूद्व एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर जेल भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन सुविधा केन्द्र संचालकों की बैठक में यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जनता से शिकायतें

» Read more

देखें पाकिस्तान रेलवे की बदहाली का एक वीडियो जहाँ रस्सियों से घेरे से लिया जाता है फाटक का काम

एक शख्स जो काफ़ी दिनो बाद पाकिस्तान गया था, उसने ये वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो पाकिस्तान के रेलवे की हालत का बयान कर रहा है. यहाँ पाकिस्तान के एक शहर बेहारी में एक रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक नही होने के कारण वहाँ ट्रेन आने के समय रेलवे के कर्मी द्वारा रस्सियों से फाटक बनाकर ट्रेन को पास कराया जाता है. वीडियो शेयर करने वाले का उद्देश्य इस वीडियो को जन-जन तक पहुँचाना है

» Read more

गुजरात नगरपालिका चुनावों में बीजेपी का असेंबली जैसा हाल, 47 पर जीती, फायदे में रही कांग्रेस, 16 पर कब्जा

गुजरात में भाजपा ने 75 नगरपालिकाओं में से 47 में जीत दर्ज कर अपनी विजय का सिलसिला जारी रखा। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस 16 नगरपालिकाओं में जीत दर्ज पाई, जबकि राकांपा और बसपा की झोली में एक-एक नगरपालिका गई। पिछले शनिवार को 75 नगरपालिकाओं के लिए मतदान हुआ था, जिनके नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त वारेश सिन्हा ने बताया, ‘‘भाजपा ने 47, कांग्रेस ने 16, और राकांपा और बसपा ने एक-एक नगरपालिका में जीत हासिल की है। निर्दलीय उम्मीदवारों की झोली में चार नगरपालिकाएं गई हैं,

» Read more
1 812 813 814 815 816 1,617