त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 78 फीसद मतदान, पिछले विधानसभा चुनाव के 91.82 फीसद मतदान से कम है आंकड़ा
त्रिपुरा में रविवार रात 9 बजे तक विधानसभा चुनाव में 78 फीसद मतदान हुआ। यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव के 91.82 फीसद मतदान से 17 फीसद कम है। विधानसभा की कुल 60 सीटों में से 59 पर मतदान कराया गया। चारिलाम विधानसभा क्षेत्र में पिछले हफ्ते माकपा उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देब वर्मा की मौत हो जाने के कारण मतदान रद्द कर दिया गया। इस निर्वाचन क्षेत्र में 12 मार्च को वोट डाले जाएंगे। राज्य में 25 साल से वाममोर्चा सत्ता पर काबिज है। पिछले चुनाव में माकपा को 49 और कांग्रेस
» Read more