सिंघवी को फायदा पहुंचाया नीरव मोदी ने : सीतारमण

भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने अभिषेक मनु सिंघवी पर आरोप लगाया कि नीरव मोदी ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को फायदा पहुंचाया। फायर स्टार डायमंड इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड नीरव मोदी की कंपनी है। उन्होंने इसे अद्वैत होल्डिंग से खरीदा था। अद्वैत होल्डिंग में 2002 से कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनिता सिंघवी शेयरहोल्डर थीं। सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने गीतांजलि कंपनी को प्रमोट किया, उसको बिल्डिंग दी और अब आरोप हमारे ऊपर डाल रहे हैं। नीरव मोदी की कंपनी के लिए लोन की शर्तें भी

» Read more

Video: छेड़खानी कर रहे मनचले से भिड़ी छात्राएं तो देखें कैसे भागा वो मनचला

शुक्रवार (16 फरवरी) को उत्तर प्रदेश के गोंडा में छात्राओं का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्राएं एक मनचले को सबक सिखाती नजर आ रही हैं। गुस्साई छात्राएं बीच रोड पर मनचले से भिड़ गईं। छात्राओं का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया था कि शोहदे को खुद की पिटाई का भी डर होने लगा था। इसलिए वह मौका मिलते ही वहां से भाग निकला। यह वीडियो थाने से कुछ दूरी पर स्थित दुखहरणनाथ मंदिर के पास का बताता जा रहा है। दरअसल यह घटना उस वक्त की है जब

» Read more

अपनी बहन पर एक COACHING INSTITUTE द्वारा हो रहे जुर्म की दास्तान एक भाई की ज़ुबानी

एक भाई ने एक वीडियो SHARE  किया है जिसमे उसने एक COACHING INSTITUTE द्वारा अपने बहन पर किए जा रहे जुर्म और दिए जा रहे धमकी की दास्तान काफ़ी करुणा के साथ SHARE किया है. हम आपके सामने उस भाई की दास्तान उसी की ज़ुबानी प्रस्तूत कर रहे हैं: ” मैं  मदन मोहन भट्ट ग्राम चौरी गढ़ जिला पितौरागढ़, उत्तराखंड का रहने वाला हूँ. मैं तत्काल देहरादून के घंटा घर के पास मे रह रहा हूँ. मेरी बहन एरलाइन्स की कोचिंग के लिए सी बी रमण इन्स्टिट्यूट कोचिंग द्वारा बुलाई

» Read more

और मजबूत हुए भारत और ईरान के संबंध, हुए नौ समझौतों पर हस्ताक्षर

सुरक्षा, व्यापार एवं ऊर्जा के प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से बातचीत की, जिसके बाद दोनों पक्षों ने नौ समझौतों पर दस्तखत किए जिसमें दोहरे कराधान से जुड़ा एक समझौता भी शामिल है। अपनी व्यापक बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा, संपर्क, रक्षा एवं सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर दोनों नेताओं ने ठोस एवं लाभकारी चर्चा की।’’

» Read more

VIDEO: दलित कार्यकर्ता की मौत के बाद परिवार से मिलने गये BJP MLA नाराज भीड़ से जान बचाकर भागे

गुजरात में दलित कार्यकर्ता भानुभाई वानकर की मौत के बाद उनके परिवार वालों से मिलने गये बीजेपी विधायक को लोगों को जबर्दस्त गुस्से का सामना करना पड़ा। आत्मदाह कर चुके दलित कार्यकर्ता भानुभाई वानकर से मुलाकात के लिए बीजेपी विधायक कर्षण सोलंकी गांधीनगर के सिविल अस्पताल गये थे। अस्पताल के बाहर कई लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जब कर्षण सोलंकी ने भानुभाई के परिवार वालों से मुलाकात करने की कोशिश की तो प्रदर्शन कर रहे लोग काफी गुस्से में आ गये। दरअसल भानुभाई के साथ प्रदर्शन कर रहे लोग

» Read more

राजस्थान: शादी समारोह में दो एलपीजी सिलेंडर फटे, 9 की मौत और 18 घायल

राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर में एक शादी समारोह के दौरान दो एलपीजी सिलेंडर के फटने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार रात हुई। पुलिस के अनुसार, छह लोगों को अजमेर स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जबकि 12 अन्य को ब्यावर के एक जिला अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि सुरेंद्र कुमार पारेचा ने अपने बेटे की शादी के लिए ब्यावर के कुमावत समाज भवन में समारोह आयोजित किया था।

» Read more

वीडियो: सपरिवार पहुंचे कनाडा के पीएम, नन्हे बेटे ने मां का हाथ पकड़ कर उतरने से किया इनकार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सपरिवार शनिवार (17 फरवरी, 2018) को अपनी सात दिवसीय भारत यात्रा के तहत राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके आगमन का एक वीडियो एएनआई ने जारी किया है। इसमें पीएम अपनी पत्नी और तीन बच्चों संग विमान से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान जब पीएम की पत्नी ने अपने नन्हे बच्चे का हाथ पकड़कर सीढ़ियों से उतारने की कोशिश की तो उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया और नन्हा बालक खुद ही नीचे उतरता है। इस दौरान ट्रूडो और

» Read more

PNB घोटाला: तीन दिन में ED ने जब्त की 5,674 करोड़ की संपत्ति, 9 बैंक खाते भी सील

पंजाब नेशनल बैंक के 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले में मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय की नीरव मोदी और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी का सिलसिला आज (17 जनवरी) तीसरे दिन भी जारी रहा। एजेंसी ने आज 25 करोड़ रुपये के और हीरे-जेवरात जब्त किए। कुल मिलाकर अब तक 5,674 करोड़ रुपये की जब्ती हो चुकी है। एक बयान में ईडी ने कहा, ‘‘उसने आज नीरव मोदी मामले में देश में विभिन्न इलाकों में 21 स्थानों पर छापेमारी कर 25 करोड़ रुपये बुक मूल्य के हीरे-जेवरात और

» Read more

एबी डिविलियर्स के बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर ने दिया खास सप्राइज

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलयर्स के जन्मदिन पर विश्व के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उन्हें खास सप्राइज दिया है। सचिन ने डिविलियर्स पर एक जीआईएफ इमेज शेयर की, जिसमें उन्हें ‘मिस्टर 360’ बताया। ये बल्लेबाज ‘सुपरमैन’ और ‘मिस्टर 360’ के नाम से क्रिकेट में काफी मशहूर है। डिविलियर्स वनडे क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी, सेंचुरी और 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 16 गेंदों में अर्धशतक, जबकि महज 31 बॉल पर शतक जड़ने का कारनामा किया है। डिविलियर्स 110 टेस्ट मैचों की 183 पारियों में 16 बार

» Read more

9वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने जब ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जला दिया जिंदा

तमिलनाडु के मदुरै में 23 वर्ष के एक युवक को उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकराने वाली एक लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे जला डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि किशोरी 70 प्रतिशत जल गई है। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की शुक्रवार को घर वापस लौट रही थी, जब उसके साथ यह हादसा पेश आया। आरोपी बालामुरूगन अपराध के बाद मौके से फरार हो गया था, उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लड़की से शादी करना चाहता था और उस पर

» Read more

6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक 48 वर्षीय पुलिस के सिपाही को चौकी में 6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में शनिवार (17 फरवरी) को गिरफ्तार किया गया। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक आरोपी की पहचान नरेंद्र के तौर पर हुई है। आरोपी जब कुलेसरा स्थित चौकी में शनिवार की सुबह बच्ची के साथ घिनौनी करतूत करने जा रहा था तब पुलिस की वर्दी में था। इस घटना की जानकारी लगते ही सैकड़ों ग्रामीणों ने चौकी को घेर लिया और

» Read more

CM नीतीश ने महिला आरक्षण का किया समर्थन, बोले- महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जरूरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में शनिवार को कहा कि बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण के कई काम किए जा रहे हैं, और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अब महिला आरक्षण विधेयक पारित किया जाना चाहिए, ताकि संसद और विधानमंडल में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण का लाभ मिल सके। नीतीश ने पटना में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “स्वास्थ्य, शिक्षा, अंतरिक्ष हर जगह महिलाओं की मौजूदगी है, ऐसे में महिलाओं की जो क्षमता और मेधा है, उसका इस्तेमाल होना चाहिए। हमने इस

» Read more

PNB स्कैम: केजरीवाल बोले- कांग्रेस राज के घोटाले आज भी चल रहे, यूजर्स ने पूछा- आपने शीला को जेल भेजा?

पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पीएनबी स्कैम 2011 में हुआ और आज तक चल रहा है। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के राज में शुरू हुए घोटाले आज तक चल रहे हैं, पहले कांग्रेस कमाई करती थी अब उन्हीं घोटालों से बीजेपी कमाती है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “पीएनबी स्कैम 2011 में चालू हुआ, आज तक चल रहा है। भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है और कांग्रेस भाजपा

» Read more

PNB घोटाला: राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा- बताएं इतना बड़ा स्कैम क्यों और कैसे हुआ?

नीरव मोदी से जुड़े घोटाले की अनदेखी करने का आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को नई दिल्ली में कहा कि उन्हें (मोदी को) यह बताना चाहिए कि इतना बड़ा घोटला क्यों और कैसे हुआ और वह इस बारे में क्या कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के हवाले से कहा कि इतना बड़ा घोटाला ‘ऊपर के संरक्षण के बिना’ हो ही नहीं सकता। राहुल ने कांग्रेस की संचालन समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री

» Read more

अखिलेश चखना चाहते हैं ‘बीजेपी के पकौड़े’, बोले- सपा कार्यालय के बाहर खुलवा देंगे दुकान

केन्द्र और राज्य सरकारों की बजट के बाद प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सवाल किया कि योगी सरकार बताए कितने किसानों का कर्ज माफ हुआ है। पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा, ‘‘अब तो पंजाब नेशनल बैंक कैशलेस हो गई है। मैं तो कहता हूं कि किसानों को बैंक जाना चाहिए। कागज का एक टुकड़ा दिखाकर जितना चाहिए उतना पैसा लेकर चले आएं।” उन्होंने कहा कि सरकार अभी पीएनबी से गए पैसों के मामले

» Read more
1 821 822 823 824 825 1,617