बीजेपी में बगावत: सांसद का एलान- हरियाणा में सारी सीटों पर उतारूंगा उम्मीदवार, विधायक ने की फडणवीस के इस्तीफे की मांग

भारतीय जनता पार्टी के अंदर से बगावती सुर मुखर होकर सामने आ रहे हैं। एक ओर हरियाणा में बीजेपी सांसद ने अपनी अलग पार्टी बना चुनाव लड़ने का ऐलान किया है तो वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी के सीएम देवेंद्र फडणवीस से उनके इस्तीफे की मांग कर दी है। दरअसल हरियाणा में गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली थी। जाटलैंड के नाम से मशहूर जींद में अमित शाह ने रैली के बाद अपने कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि हरियाणा की, सभी

» Read more

गुजरात मे कलेक्टर ऑफिस के सामने आत्मदाह करने वाले दलित कार्यकर्ता ने दम तोड़ दिया

गुजरात के पाटन में कलेक्टर ऑफिस के सामने गुरुवार को आत्मदाह करने वाले दलित कार्यकर्ता भानु वानकर ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। 61 वर्षीय वानकर ने दलितों को भूमि आवंटन में सरकार द्वारा कथित विलंब के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गुरुवार की दोपहर कलेक्टर ऑफिस के सामने आत्मदाह कर लिया था। इलाज के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को रात 10 बजे करीब वानकर की मौत हो गई। दलित कार्यकर्ता की मौत के बाद राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच (आरडीएएम) के कार्यकर्ताओं के अंदर

» Read more

PNB घोटाला: सीबीआई ने माना- नीरव मोदी को 2017-18 में ही मिले ज्यादातर LoUs

11400 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, उधर सीबीआई ने कहा है कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने ज्यादातर घोटाला 2017-18 में जारी किए गए लेटर ऑफ अंडरस्टेंडिंग (एलओएयू) के जरिये अंजाम दिया। सीबीआई ने शुक्रवार (16 फरवरी) को कहा कि नीरव मोदी और उनके परिवार वाले एलओयू के जरिये हेरफेर करवा रहे थे, इसलिए 2017 में पुराने एलओयू भी रिन्यू हो गए। सीबीआई ने शुक्रवार को मेहुल चोकसी, नीरव मोदी के मामा और उसकी तीन कंपनियों

» Read more

अहमदनगर के डिप्टी मेयर ने छत्रपति शिवाजी के बारे में ऐसी अपमानजनक बातें कही कि दो शहरों में भड़क गई हिंसा

महाराष्ट्र के अहमदनगर और पुणे में बीजेपी के डिप्टी मेयर द्वारा छत्रपति शिवाजी के लिए अपशब्द कहे जाने के बाद से तनाव का माहौल है। अहमदनगर के डिप्टी मेयर श्रीपाद छिंदम के इस बयान के बाद तमाम राजनीतिक संगठन सड़कों पर उतर आए। शुक्रवार दोपहर अहमदनगर में माहौल तब हिंसक हो उठा जब बीजेपी डिप्टी मेयर श्रीपाद छिंदम का एक ऑडियो टेप वायरल हुआ जिसमें वह एक निगम के कर्मचारी को डांटते हुए शिवाजी के बारे में अपमानजनक बातें कह रहे हैं। छिंदम को अहमदनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

» Read more

हमें अरुणाचल जाने का अधिकार : भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर चीन के एतराज जताए जाने पर भारत ने शुक्रवार को सख्त प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इसके नेताओं और लोगों को इस पूर्वोत्तर राज्य की यात्रा करने का अधिकार है। साथ ही, इसने जोर देते हुए कहा कि यह भारत का एक अभिन्न हिस्सा है। मोदी ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश की यात्रा की थी, जिसके बाद चीन ने भारत से ऐसा कोई कार्य करने से बचने को कहा था जो सीमा से जुड़े मुद्दे को पेचीदा बना सकता हो। विदेश

» Read more

शहीद पर मंत्री के दिए बयान से बिफरा विपक्ष, की हटाने की मांग

बिहार के मंत्री और भाजपा नेता विनोद सिंह ने जम्मू कश्मीर में इस हफ्ते शहीद होने वाले सीआरपीएफ के एक जवान के बारे में असंवेदनशील बयान देकर विवाद पैदा कर दिया है। विपक्षी राजद और कांग्रेस ने मंत्री को हटाने की मांग की है। खान और भूगर्भ विज्ञान मंत्री विनोद सिंह से जब शहीद जवान के परिवार के पास देर से जाने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मेरे पीरो (भोजपुर का वह स्थान जहां शहीद का परिवार रहता है) जल्दी जाने से क्या हो जाता। क्या

» Read more

वीरभद्र के करीबी कारोबारी को ईडी ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और अन्य के खिलाफ करीब सात करोड़ रुपए के धनशोधन मामले की अपनी जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से गिरफ्तार किए गए एक काराबारी को विशेष अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विशेष जज संतोष स्रेही मान ने तारिणी ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक/प्रमोटर वाकमुल्ला चंद्रशेखर को न्यायिक हिरासत में तब भेजा जब उन्हें ईडी के विशेष लोक अभियोजक एनएम मट्टा के जरिए अदालत के समक्ष पेश किया गया। चंद्रशेखर

» Read more

विक्रमशिला को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की कोशिश में जुटे बिहार के राज्यपाल

बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक ऐतिहासिक पुरातत्व धरोहर विक्रमशिला को देख गदगद हो गए। और बोले कि प्राचीन शिक्षा केंद्र रहे विक्रमशिला महाविहार स्थल की महत्ता को देखते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाया जाएगा। इसके गौरव को फिर से स्थापित करने के लिए हरेक स्तर पर कोशिश की जाएगी। वे शुक्रवार को भागलपुर जिले के कहलगांव अंतीचक अवस्थित विक्रमशिला महाविहार स्थल का भ्रमण करने आए थे। बिहार के राज्यपाल बनने के बाद यह इनका पहला दौरा था। इसी क्रम में पत्रकारों से भी उन्होंने बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्राचीन

» Read more

लव जिहाद के शक में एक युवक की पिटाई कर उसके बाइक में लगाई गई आग

शहर में उस समय एक युवक की पिटाई कर दी गई, जब वह दूसरे समुदाय की एक युवती से मिलने उसके घर जा पहुंचा। पुलिस ने बताया कि युवती और युवक दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं। कई दिनों से दफ्तर न जाने पर युवक, युवती का हालचाल लेने उसके घर गया था। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ युवकों, जिनमें कथितरूप से बंजरंग दल के लोग भी शामिल थे, युवक की पिटाई कर दी और उसके बाइक में आग लगा दी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कच्ची

» Read more

बिहार: हजारों बेरोजगारों ने आरा स्टेशन किया जाम, रेलवे की नौकरी में पोस्ट घटाने का किया विरोध

बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय के आरा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को हजारों बेरोजगार छात्रों ने रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के नियम में बदलाव किए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे कई पुलिसकर्मियों के घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “रेलवे ग्रुप डी की बहाली में आईटीआई में सीट ज्यादा और मैट्रिक कोटे में सीट कम किए जाने से नाराज छात्रों ने आरा रेलवे स्टेशन पर

» Read more

वेबसाइट का दावा- पीएम मोदी ने की थी पीएनबी घोटाले के आरोपी ‘मेहुल भाई’ की मेजबानी

मीडीया जगत मे छपी खबर के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर उठे विवाद के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगोड़ा गुजराती आभूषण कारोबारी मेहुल चोकसी की मेजबानी अपने सरकारी आवास पर करते देखा जा रहा है। यह वीडियो वर्ष 2015 का है। समाचार पोर्टल गोन्यूज द्वारा ऑनलाइन जारी वीडियो क्लिप में गीतांजलि समूह का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक चोकसी प्रधानमंत्री के आवास 7, रेसकोर्स मार्ग (अब 7, लोक कल्याण मार्ग) में आगंतुकों के बीच बैठा

» Read more

महिला क्रिकेट: मिताली और मंधाना की बल्लेबाजी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

मिताली राज (नाबाद 76) और स्मृति मंधाना (57) की बल्लेबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शुक्रवार को बफेलो पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम को नौ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी थी। इस आसान से लक्ष्य को भारतीय महिलाओं ने एक विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत

» Read more

कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम-सीएम से मांगी 100 एकड़ जमीन, पढ़िए क्यों?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि हीरापुर के पूर्व राजा हिरदेशाह जूदेव लोधी के वंशज कौशलेन्द्र सिंह जूदेव लोधी की उनके पूर्वजों के समय से चले आ रहे आधिपत्य की 100 एकड़ जमीन उनके नाम करें। इसके अलावा, सिंह ने मोदी एवं चौहान ने अनुरोध किया कि वे हीरागढ़ के शहीद हिरदेशाह की स्मृति में ग्राम हीरापुर में स्तंभ लगवाने एवं राजा हिरदेशाह को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची में जोड़ने हेतु उचित निर्देश प्रदान

» Read more

सुंजुवां सैन्य शिविर पर हमला करने वाले आतंकियों ने सात महीने पहले की थी घुसपैठ

थलसेना सूत्रों ने आज बताया कि जम्मू की सुंजुवां सैन्य शिविर में हमले को अंजाम देने वाले जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीनों आतंकवादी पिछले साल जून में घुसपैठ कर भारत की सीमा में दाखिल हुए थे। थलसेना की शुरुआती जांच के मुताबिक, तीनों आतंकवादी पिछले सात महीने से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में छुप-छुपकर रह रहे थे और हमले को अंजाम देने की ताक में थे। सुंजुवां सैन्य शिविर पर 10 फरवरी को हुए हमले में थलसेना के छह जवान शहीद हुए थे जबकि एक आम नागरिक को भी जान गंवानी

» Read more

मिताली राज का एक और कारनामा, टी20 में लगातार चार फिफ्टी मारने वाली पहली महिला क्रिकेटर

शुक्रवार (16 फरवरी) को भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मिताली ने लगातार 4 बार फिफ्टी बनाने के का कीर्तीमान अपने नाम किया। इंडियन टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच को 9 विकेट से जीत लिया। इस जीत में टीम की कप्तान मिताली राज द्वारा बनाए गए नाबाद 76 रन भी शामिल हैं। की इस जीत के साथ इंडियन टीम ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय

» Read more
1 824 825 826 827 828 1,617