पीएनबी घोटाले को मोदी सरकार ने बताया यूपीए के कार्यकाल का नतीजा, पूछा- सालों तक कहां सो रही थी कांग्रेस
पीएनबी घोटाले को लेकर देश में हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि पीएनबी घोटाला पिछली यूपीए सरकार की देन है। सीतारमण ने शिलांग में गुरुवार को कहा, “पीएनबी घोटाले को लेकर जो कुछ भी बाहर आ रहा है वह पिछली यूपीए सरकार के कार्यकाल का नतीजा है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस ने अरबपति आभूषण कारोबारी नीरव मोदी द्वारा करीब 11,400 करोड़ की चपत लगाकर देश से भाग निकलने को ‘सबसे बड़ा बैंक लूट’ घोटाला करार दिया। कांग्रेस
» Read more