नीरव मोदी पर ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, लुक आउट नोटिस की मांग

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 10,000 हजार करोड़ रुपये (1.8 अरब डॉलर) के महाघोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डायमंड कारोबारी नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है। मोदी पर बैंकों को 280.70 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में दर्ज हुई सीबीआई प्राथमिकी के आधार पर यह मामला काला धन रोधक अधिनियम (पीएमएलए) के

» Read more

नीतीश सरकार को शहीद के घरवालों की खरी-खोटी, ठुकरा दिया पांच लाख का चेक

जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर के करन नगर इलाके में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए बिहार के भोजपुर जिले के पीरो के जांबाज सपूत मुजाहिद खान को बुधवार (14 फरवरी) को लोगों ने नम आखों से अंतिम विदाई दी। उनके पार्थिव शरीर को पीरो के एक कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शहीद के परिजनों ने राज्य सरकार द्वारा भेजे गए पांच लाख रुपये का चेक लेने से इनकार कर दिया। देश की खातिर अपने प्राण न्योछावर करने वाले मुजाहिद खान के जनाजे में जनसैलाब

» Read more

आप सरकार के तीन साल पर कांग्रेस का आरोप पत्र, शीला बोलीं- बेमिसाल नहीं, विज्ञापन सरकार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को इसे ‘विज्ञापन सरकार’ करार दिया और कहा कि वे जिन कामों के होने के दावे कर रहे हैं, वे ‘कहीं दिख नहीं रहे।’ दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के दफ्तर में केजरीवाल सरकार के तीन साल पर एक आरोप-पत्र जारी किया। शीला ने कहा कि लोगों को केजरीवाल

» Read more

बीजेपी विधायक का पूर्व मंत्री पर आरोप- चुनाव जीतने के लिए शुरू कराया डकैती का धंधा

राजस्‍थान में भाजपा और विपक्षी दलों में अभी से ही तकरार बढ़ गई है। झुंझनूं के गुढ़ागौड़जी में बैंक डकैती की एक घटना को लेकर भाजपा विधायक और कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पूर्व एमएलए के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है। राज्‍य में सत्‍तारूढ़ बीजेपी के विधायक शुभकरण चौधरी ने लूट कांड में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा से जुड़े लोगों के शामिल होने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। चौधरी के अनुसार, चुनाव जीतने के लिए बैंक डकैती का धंधा शुरू कराया

» Read more

रीढ़ की हड्डी की हर समस्या के लिए ‘बेस्ट’ हैं ये 4 योगासन, जानिए कैसे करें अभ्यास

सीधी रीढ़ की हड्डी सिर्फ आपकी अच्छी पर्सनैलिटी के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि इससे आप कई तरह की शारीरिक समस्याओं से भी बचे रहते हैं। गलत तरीके से बैठने की आदत की वजह से रीढ़ संबंधी तमाम समस्याएं जन्म लेती हैं। योगा से रीढ़ की हर समस्या से निजात पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि रीढ़ की हड्डी के लिए कौन-कौन से आसन फायदेमंद हो सकते हैं। भुजंगासन – स्वस्थ रीढ़ के लिए भुजंगासन सबसे बेहतर व्यायाम है। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट

» Read more

अमेरिकी खुफिया विभाग की चेतावनी- भारत पर अभी हमले जारी रखेंगे पाक समर्थित आतंकी संगठन

पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन भारत के भीतर हमले जारी रख सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले बढ़ने के बीच अमेरिका के खुफिया विभाग के प्रमुख ने इन हमलों के प्रति चेताया है। नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक डेन कोट्स की यह टिप्पणी शनिवार को जम्मू के सुंजवां सैन्य शिविर पर जैश-ए-मोहम्मद के आतकंवादियों द्वारा किए गए हमले के कुछ दिन बाद आई है। इस घटना में छह सैनिकों समेत सात लोग मारे गए थे। श्रीनगर के करन नगर में 12 फरवरी को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच काफी देर तक

» Read more

ओपिनियन पोल सर्वे: दिल्ली में अभी हुए चुनाव तो फिर बनेगी केजरीवाल सरकार, बीजेपी को वनवास

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की अरविंद केजरीवाल सरकार के आज तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने ओपिनियन पोल सर्वे कराया है। सर्वे के मुताबिक दिल्लीवालों पर अभी भी पीएम मोदी का जादू बरकरार है। सर्वे के मुताबिक 54 फीसदी दिल्लीवाले बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही देखना चाहते हैं मगर 50 फीसदी लोग उनके कामकाज से खुश नहीं हैं। मतलब पीएम मोदी की व्यक्तिगत छवि अभी भी लोगों पर हावी है। सर्वे के मुताबिक अगर अभी दिल्ली में विधान सभा

» Read more

बिना पिन-ओटीपी के ही पेटीएम खाते से उड़ गए 65 हजार रुपए

राजस्‍थान के जोधपुर में पेटीएम से धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक कारोबारी के पेटीएम खाते से 65 हजार रुपए गायब हो गए। वह भी बिना ओटीपी-पिन के। कारोबारी को करीब डेढ़ महीने बाद पैसे गायब होने का अहसास हुआ। तब एफआईआर कराई गई है। एफआईआर के मुताबिक पेटीएम खाते में करीब 70-80 हजार रुपए थे। कुछ दिन पहले किसी को पेमेंट करते वक्‍त पता चला कि 65 हजार रुपए गायब हैं। पासबुक डिटेल देखने पर पता चला कि 29 दिसंबर को दोपहर तीन बजे के बाद

» Read more

भाजपा शासित महाराष्‍ट्र में वर्जिनिटी के बारे में पढ़ेंगे बच्‍चे, शिवसेना बोली- शिक्षा मंत्री की यही उपलब्धि

भाजपा शासित महाराष्‍ट्र में जल्‍द ही नौनिहालों के लिए सेक्‍स एजुकेशन की व्‍यवस्‍था करने की तैयारी है। देवेंद्र फड़नवीस की सरकार पहली से पांचवीं कक्षा तक के सरकारी स्‍कूलों के छात्रों के पाठ्यक्रम में नई किताब जोड़ने जा रही है। ‘न्‍यूज 18’ के अनुसार, इस किताब को पुणे स्थित भारतीय विचार साधना ने प्रकाशित किया है। इसका नाम ‘बाल नचिकेत’ रखा गया है। इस किताब के जरिये छात्रों को ‘वर्जिनिटी’ के बारे में भी बताया जाएगा। महाराष्‍ट्र और केंद्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने रज्‍य सरकार के इस

» Read more

Video: घट्टीया गैस ऐजेन्सी के पास हुए एक बड़े हादसे मे तीन लोगों की मौत

आज दिन के 11.20 बजे एक तेज रफ़्तार मारुति ने तीन मोगों को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई मरने वाले  धनाखेडी के रहने वाले बताए जा रहे हैं हमारे संवाददाता को बताया गया कि जिस मारुति ने टक्कर मारी थी उसका रेजिस्ट्रेशन नंबर है MP 09 CV 7613 घटनास्थल का हमें वीडियो भी प्राप्त हुआ है जिसे हम आपके सामने SHARE कर रहे है. देखें वीडियो:

» Read more

पांच साल की मासूम से कई बार किया बलात्कार और धमकी देकर कराए रहा मुँह बंद

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पांच साल की मासूम बच्ची से बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बच्ची के माता-पिता ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उसके घर वाले मारपीट पर उतारू हो गए. इसके बाद परिजनों मे थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, यह वारदात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है. आरोपी युवक ने बच्ची से कई बार बलात्कार किया. तीन महीने पहले जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो गांव

» Read more

फ्लाइट के दौरान यात्री ने ऐसा क्या शेयर किया कि केवल आम जनता ही नहीं, मीडिया वाले भी पड़ गए पीछे

हवाई जा रही यूनाइटेड एयरलाइन्स की एक फ्लाइट की उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई जब विमान का एक इंजन टूट कर गिरने लगा। दरअसल, एरलाइन्स का 1175 विमान जिस वक्त हवा में था उसके दाहिने इंजन का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया, जिसके कारण विमान हिलने लगा। इस खतरनाक और भयानक स्थिति को देखते हुए होनोलूलू एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वक्त रहते लैंडिंग कराने की वजह से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। फ्लाइट में सवार ज्यादातर यात्री इंजन का कुछ हिस्सा

» Read more

Video: एक युवक ने वीडियो भेजकर share किया सेना पर पत्थर बरसाने वालों को बरी करने पर अपना असंतोष

एक ओर जहाँ हमारी सेना सीमा पार के दुश्मनों से हमारी रक्षा के लिए तत्परता से अपना कर्तव्या निभा रही है, उसी सेना पर पत्थर बरसाने वालों पर से सरकार ने सारा मुक़दमा वापस ले लिया सरकार के इस फ़ैसले से आम जनता मे असंतोष बढ़ता जा रहा है. लोग वीडियो भेजकर अपना मत रख रहे हैं. ऐसे ही एक युवक ने को अपना एक वीडियो AknNews भेजा है जिसमे वो काफ़ी आक्रामकता से अपना मत रख रहा है. जैसा की आप इस वीडियो में सुन सकते हैं, इस युवक

» Read more

बीजेपी के राष्‍ट्र रक्षा यज्ञ में बगलामुखी की आराधना! जानिए क्‍यों किया जाता है इस देवी का आह्वान

दिल्ली के लाल किले के पास 18 मार्च से 25 मार्च तक होने वाले राष्ट्र रक्षा महायज्ञ से पहले आज (14 फरवरी) को इंडिया गेट पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जल मिट्टी रथयात्रा को रवाना किया। यह रथ चार धाम से जल और देश की विभिन्न सीमाओं पर से मिट्टी लेकर आएगा, उससे महायज्ञ में कुंड बनाए जाएंगे। इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम के मूल मंत्र पर कदम बढ़ाते हुए पूरे विश्व के कल्याण की बात करता है। महायज्ञ के मुख्य आयोजक

» Read more

मणिशंकर अय्यर से कांग्रेस ने किया किनारा, कहा- इन्हें पार्टी की तरफ से बोलने का नहीं है अधिकार

गुजरात चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस की किरकिरी की वजह बने वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर से पार्टी ने किनारा कर लिया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि मणिशंकर अय्यर को पार्टी की तरफ से बोलने का कोई अधिकार नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- ”उनकी (मणिशंकर अय्यर की) बातें खुद उनकी हैं, उन्हें पार्टी से निलंबित किया जा चुका है। उन्हें पार्टी की तरफ से बोलने का कोई

» Read more
1 834 835 836 837 838 1,617