वीडियो: भाजपा विधायक के सामने बेटे और समर्थक की गुंडागर्दी, टोलकर्मी को पीटा
सत्ता का नशा कैसे सिर चढ़कर बोलता है, इसकी बानगी एक बार फिर उत्तर प्रदेश में देखने को मिली। मथुरा के बलदेव विधान सभा से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के बेटे और उनके समर्थकों ने आज (13 फरवरी) मथुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर मधुवन स्थित टोल प्लाजा के कर्मियों से न केवल बदसलूकी की बल्कि जमकर मारपीट भी की। जिस वक्त ये सबकुछ हो रहा था भाजपा विधायक पूरन प्रकाश भी वहीं मौजूद थे। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब विधायक से
» Read more