राम मंदिर के लिए मस्जिद शिफ्ट करने का आइडिया देने वाले मौलाना नदवी को AIMPLB ने किया निष्कासित

अयोध्या के बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के रुख पर नरमी के संकेत देने वाले बोर्ड के सदस्य मौलाना सैय्यद सलमान हुसैनी नदवी को निष्कासित कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार बोर्ड के अन्य सदस्य कासिम इलियास ने कहा है कि एआईएमपीएलबी अपने पिछले रुख पर कायम है। उन्होंने आगे कहा कि मस्जिद भेंट, बेची या स्थानांतरित नहीं की जा सकती है। चूंकि सलमान सर्वमत स्टैंड के खिलाफ गए हैं इसलिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें

» Read more

दिल्ली के एक स्कूल की लापरवाही से 8 घंटे बंद रही डरी और सहमी छात्रा, परिजनों का हंगामा

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के एक स्कूल की लापरवाही का मामला सामने आया है. यहाँ के गंगा विहार में स्कूल वालों की लापरवाही के चलते एक छात्रा पूरे 8 घंटे स्कूल के अंदर ही बंद रह गई. स्कूल की लापरवाही को लेकर छात्रा के परिजनों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया. इस मामले में पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है. शाम को बच्ची स्कूल बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के एक कमरे से निकाली गई तो वह बेहद डरी और सहमी हुई थी. पुलिस अब बच्ची का मेडिकल

» Read more

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, राजौरी में दागे मोर्टार, जवानों ने दिए मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर आवासीय इलाकों में आज भारी मोर्टार दागे। राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना आज सुबह से जिले के गांवों के अलावा नाइका, पंजग्रेन, खोरीनार, राजधानी अग्रिम इलाकों में भारी मोर्टार दाग रही है। मोर्टार के गोले भारतीय सीमा में काफी अंदर तक गिर रहे हैं जिससे स्थानीय निवासियों में डर पैदा हो गया है। नियंत्रण रेखा पर कल पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में परवीन अख्तर की मौत हो गई थी। पाकिस्तानी सैनिकों ने

» Read more

आप के आशुतोष ने नरेंद्र मोदी को कहा पकौड़ा क्रंति का जनक, लोगों ने कर दिया ट्रोल

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पकौड़ा को लेकर तंज कसकर ट्विटर पर बैठे लोगों के निशाने पर आ गए। आशुतोष ने ट्वीट में लिखा- ”देश में पकौड़ा क्रांति का आगाज हो चुका है। मोदी जी इस क्रांति के जनक हैं। 2019 चुनाव में पकौड़ा क्रांति रंग लायेगी।” आशुतोष ने यह ट्वीट समाचार पत्रों की तस्वीरें शेयर करते हुए किया। इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजरों नें तस्वीरें शेयर करते हुए प्रतिक्रियाएं दीं। महेंद्र नाम के यूजर ने लिखा- ”कांग्रेस सरकार ने

» Read more

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बोले- त्रिपुरा के मुसलमान देशभक्त हैं, वो पाकिस्तान नहीं गए

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि त्रिपुरा के मुसलमान देशभक्त हैं, वो आजादी के बाद पाकिस्तान नहीं गए। उन्होंने कहा त्रिपुरा की बॉर्डर का बड़ा हिस्सा बांग्लादेश से लगा हुआ है, जो कि पहले पूर्वी पाकिस्तान था, लेकिन वहां के लोग बांग्लादेश नहीं गए। शाहनवाज ने त्रिपुरा के सिपाहीजाल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान में मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए हजारों मुस्लिमों को मार दिया गया, लेकिन इस तरह की एक भी घटना भारत में कभी भी नहीं

» Read more

‘पद्मावत’ की शूटिंग के 37वें दिन टूट गए थे रणवीर सिंह, मां को फोन कर खूब रोए

संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह के बारे में खबर है कि वह शूटिंग के 37वें दिन तक बुरी तरह टूट गए थे। जानकारी के मुताबिक फिल्म में काफी वहशी और निर्दयी किरदार निभाने वाले रणवीर की हाल शूट के 37वें दिन तक ऐसी हो गई थी कि वह अपनी मां को फोन करके फूट-फूट कर रोए थे। रणवीर ने अपनी मां से कहा कि वह बुरी तरह टूट चुके हैं लेकिन बावजूद इसके वह अपना शत प्रतिशत दे रहे

» Read more

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी से मांगी माफी, बोलीं- ‘याद नहीं कब दिखाया एटिट्यूड’

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर पिछले काफी समय से अपनी फिल्म पैडमैन को लेकर चर्चा में रही हैं। वहीं अब वह अपने एक ट्वीट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही ट्वीट कर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सोनाक्षी को कहा कि मुझे याद नहीं कि मैंने कब आपको एटिट्यूड दिखाया था, लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है तो मुझे माफ करना। सोनम ने ये माफी सोनाक्षी के एक इंटरव्यू के बाद मांगी है। सोनाक्षी हाल ही में एक्ट्रेस

» Read more

विजया एकदाशी 2018: शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए किया जाता है भगवान विष्णु का व्रत, जानें क्या है महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हर वर्ष 24 एकादशी के व्रत किए जाते हैं। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। अपने नाम के अनुसार इस एकादशी के दिन व्रत करने से विजय की प्राप्ति होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार इस व्रत को करने से सभी परिस्थितियों पर विजय करने का सामर्थ्य प्राप्त होता है। एक बार देवर्षि नारद ने ब्रह्मा जी से कहा हे ब्रह्मा जी, आप मुझे फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की विजया एकदशी का

» Read more

नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह कहने पर जेडीयू का पलटवार, कहा- दुर्योधन तेजस्वी के लिए लालू बने धृतराष्ट्र

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान पर अब जेडीयू ने पटलवार किया है। जेडीयू ने तेजस्वी को दुर्योधन बताया है। दरअसल इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब सूबे में संविधान बचाओ न्याय यात्रा पर निकले तेजस्वी ने एक बयान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिक भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह और घोटालों का दुर्योधन बताया था। इसपर जेडीयू ने कहा है कि पुत्र मोह में उनके पिता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव धृतराष्ट्र बन गए हैं और आरजेडी का विनाश करा रहे हैं। कटिहार की सभा में

» Read more

मोहन भागवत ने RSS कार्यकर्ताओं का किया बखान, बोले- सेना 6-7 महीने में होगी तैयार, हम दो दिन में हो जाएंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि सेना के लोग युद्ध की स्थिति में तैयार होने में छह से सात महीने का वक्त लगा सकते हैं लेकिन हमारे लोग यानी संघ के कार्यकर्ता दो से तीन दिन में ही तैयार हो जाएंगे। बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित आरएसएस के पांच दिवसीय कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संघ के लोग सेना की तरह ही अनुशासित होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर संविधान और कानून इजाजत दे तो युद्ध की स्थिति में हमारे स्वयंसेवक सेना से भी पहले

» Read more

नेहरू पर राजनाथ सिंह का वीडियो पोस्ट कर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी का एक नया ट्वीट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। उन्होंने 10 फरवरी को यह ट्वीट किया था। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में गृह मंत्री राजनाथ सिंह का देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर दिया गया बयान साझा किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर ट्वीट में लिखा, “सच बताने के लिए आपका शुक्रिया राजनाथ सिंह जी, सत्यमेव जयते।” राहुल गांधी के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर हाहाकार मच गया। उनके इस ट्वीट के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

» Read more

पाकिस्तान में पैडमैन बैन पर बोलीं महिला एंकर- हाफिज सईद चलेगा लेकिन ‘पीरियड्स’ नहीं

महिलाओं के मासिक धर्म के विषय पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ को पाकिस्तान में बैन किए जाने पर न्यूज चैनल की एंकर रुबिका लियाकत ने ट्वीट कर पड़ोसी मुल्क पर तंज कसा है। रुबिका ने ट्वीट में लिखा- ”हाफिज सईद चलेगा लेकिन ‘पीरियड्स’ नहीं।” रुबिका ने टीवी पैनलिस्ट सोनम डोगरा के ट्वीट को ट्वीट करते हुए यह बात लिखी। सोनम डोगरा ने ट्वीट में लिखा था- ”पाकिस्तान में पैडमैन बैन। सेंसर बोर्ड कहता है, ”फिल्म में मासिक धर्म जैसी वर्जनाओं पर बात की गई है, जो कि हमारी

» Read more

मध्य प्रदेश: 14 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पार्टी हेडक्वॉर्टर में वास्तु के हिसाब से करेगी बदलाव

कांग्रेस पिछले 14 सालों से मध्य प्रदेश की सत्ता से बाहर है। बहुत जल्द मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में राज्य की सत्ता में वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। कांग्रेस इस बार के चुनाव में किसी भी तरह की कोई गलती करने का जोखिम नहीं उठा सकती। यही कारण है कि भोपाल में पार्टी हेडक्वॉर्टर से वास्तु दोष हटाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी बीजेपी को हराने और राज्य में अपनी जीत सुनिश्चित करने के

» Read more

कमल हासन ने किया रजनीकांत से हाथ ना मिलाने का इशारा, बोले- मेरी राजनीति का रंग भगवा नहीं

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दो बड़े कलाकार कमल हासन और रजनीकांत राजनीति में कदम रखने वाले हैं। पूर्व में कहा जा रहा था कि दोनों गठबंधन कर चुनावी मैदान में कदम रखेंगे लेकिन कमल हासन ने इस मामले में अलग ही संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि रजनीकांत की राजनीति में भगवा रंग दिखता है और मेरी राजनीति का रंग भगवा नहीं है। अगर यह रंग नहीं बदलता है तो मैं उनके साथ गठबंधन की संभावना नहीं देखता हूं। हम अच्छे दोस्त हैं, लेकिन राजनीति अलग चीज है। हासन

» Read more

मुस्लिम महिलाओं पर दारुल उलूम का फतवा- गैर मर्दों से चूड़ी पहनना नाजायज और गुनाह

मुस्लिम महिलाओं के लिए एक नया फतवा जारी किया गया है। इस फतवे को दारुल उलूम देवबंद ने जारी किया है। फतवे में मुस्लिम महिलाओं का बाजारों में जाकर या कहीं भी गैर-महरम मर्दों से चूड़ियां पहनने को शरियत के खिलाफ करार दिया है। दरअसल, देवबंद के ही एक व्यक्ति ने दारुल उलूम के इफ्ता विभाग से लिखित सवाल में पूछा था कि, ‘हमारे यहां आम तौर पर चूड़ियां बेचने और पहनाने का काम मर्द करते हैं। औरतों को चूड़ियां पहनने के लिए घर से निकलना पड़ता है और अपने

» Read more
1 850 851 852 853 854 1,617