भारत से छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी 2021 की मेजबानी, जानें क्या है वजह

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) 2021 में होने वाली आईसीसी चैम्पियन्स टॉफी के लिए नए मेजबान की तलाश कर रहा है, जिसके बाद यह कहा जा सकता है कि शायद भारत जो कि पहले इसकी मेजबानी करने वाला था उससे यह मौका छिन सकता है। भारत सरकार द्वारा टैक्स छूट में कमी न होने के कारण आईसीसी को मेजबानी के लिए दूसरे देश की तलाश करनी पड़ रही है। शुक्रवार को आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा “चैम्पियन्स टॉफी के लिए वैकल्पिक मेजबान देश ढूंढा जा रहा है।” दुबई में

» Read more

आजम खान और बेटे को 24 घंटे में मारने की धमकी, फोन पर दीं भद्दी-भद्दी गालियां

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी मिली है। अब्दुल्ला आजम खान के फोन पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी दी गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक मामले की तहरीर पुलिस में दी गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब्दुल्ला ने गंज कोतवाली में इस बाबत तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि धमकी भरा फोन 6 फरवरी की रात 163076520116

» Read more

राम मंदिर: दूसरी जगह मस्जिद शिफ्ट करने का सुझाव देकर साथियों के गुस्से का शिकार बने मौलाना

हैदराबाद में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में तब विवाद हो गया जब एक कद्दावर सदस्य ने कहा कि अयोध्या में विवादित जगह से दूर एक शानदार मस्जिद बनाई और यूनिवर्सिटी बनाई जाए। लखनऊ के नदवा सेमिनारी के मौलाना सैय्यद हुसैनी नदवी ने कहा कि मुसलमानों के यह एक विकल्प हो सकता है। मुफ्ती मौलाना सैय्यद हुसैनी नदवी उस 6 सदस्यीय मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य थे जिन्होंने गुरुवार (8 फरवरी) को अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की थी। हालांकि नदवी के

» Read more

मुस्लिम लड़कियों की गैर मुस्लिमों से शादी की पैरवी कर ट्रोल्स के निशाने पर शेहला राशिद

जेएनयू की स्टूडेंट एक्टिविस्ट शेहला राशिद ने मुस्लिम लड़कियों की गैरमुस्लिमों से शादी का समर्थन किया तो ट्रोलर्स ने उन्हें घेर लिया। इस पर शेहला ने कहा कि ट्रोलर्स की वो परवाह नहीं करतीं, उन्हें सिर्फ शांति की वकालत करना अच्छा लगता है। दरअसल हाल में दिल्ली में अंकित सक्सेना नामक युवक की मुस्लिम प्रेमिका के घरवालों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर खासा चर्चा का विषय बना रहा। जहां कुछ लोग इसे हिंदू-मुस्लिम से जोड़कर देखते रहे तो तमाम लोगों ने

» Read more

गुड़गांव: आधार नहीं था तो नहीं किया भर्ती, अस्पताल के सामने महिला ने दिया बच्चे को जन्म

देश में मिलने वाली प्रत्येक सुविधाओं को लेकर आधार कार्ड को अनिवार्य किया जा रहा है लेकिन क्या यह आधार कार्ड किसी की जिंदगी से ज्यादा बढ़कर है। हरियाणा के सबसे पॉश कही जाने वाली सिटी गुड़गांव के अस्पताल ने प्रसव पीड़ा के दौरान एक गर्भवती महिला को केवल इसलिए भर्ती नहीं किया क्योंकि उसके पास आधार कार्ड नहीं था, जिसके कारण महिला को मजबूरी में अस्पताल के सामने ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। यह मामला गुड़गांव सिविल अस्पताल का है। महिला के परिजनों के अनुसार, पीड़िता मुन्नी को

» Read more

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर बोले- लड़कियों के बियर पीने की बात से डर गया हूं

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस तथ्य से डर लगने लगा है कि अब लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब डर लगने लगा है, क्योंकि अब तो लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है…सहन शक्ति की सीमा टूट रही है।’’ विधानसभा सचिवालय, पोरवोरिम द्वारा आयोजित राज्य युवा संसद कार्यक्रम में पर्रिकर ने कहा, ‘‘सभी नहीं, मैं इस भीड़ की बात नहीं कर रहा (उन्होंने भीड़ की तरफ इशारा किया)।’’ भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) मुम्बई के

» Read more

जब स्कूटर सवार को बीच सड़क पर हुआ हार्ट अटैक तब इन पुलिसकर्मियों की समझदारी ने वो किया की वीडियो हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर इस वक्त हैदराबाद के दो पुलिसकर्मियों के बारे में काफी बातें की जा रही हैं। दरअसल, दो होमगार्ड्स ने अपनी सूझबूझ और तत्परता के दम पर बीच सड़क पर हार्ट अटैक से जूझ रहे एक व्यक्ति की जान बचाई है। इस घटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो भी इसे देख रहा है पुलिसकर्मियों की तारीफ करते नहीं थक रहा। घटना 31 जनवरी की है, जब दोपहर करीब 12.30 बजे एक स्कूटर सवार व्यक्ति धूलपेट से टड बुंड की तरफ जा रहा था। अचानक

» Read more

Viral Video: पाकिस्तानी क्रिकेट स्टार शाहिद अफरीदी ने किया हिंदुस्तान के तिरंगे का ऐसा सम्मान कि जीता भारतीयों का दिल

स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज में शाहिद अफरीदी रॉयल्स इलेवन ने सहवाग डायमंड्स इलेवन से आइस क्रिकेट सीरीज 2-0 से जीत ली। यह आइस सीरीज अल्पाइन पर्वत श्रेणियों की जमी हुई सेंट मोरित्ज झील पर कृत्रिम रूप से तैयार की गई पिच पर खेली गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां पहुंचे दर्शकों में जबर्दस्त जोश देखने को मिला। सहवाग की टीम को हराने के बाद भी पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी ने कुछ ऐसा किया कि भारतीय क्रिकेट के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अफरीदी का यह वीडियो

» Read more

इलाहाबाद हाई कोर्ट के अंदर मस्जिद: कोर्ट ने कहा था हटाएं, आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल

इलाहाबाद हाई कोर्ट के परिसर में बनी मस्जिद को अवैध करार देते हुए पिछले साल इसे तोड़ने के आदेश दे दिए गए थे। इसके बाद वक्फ मस्जिद ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खटखटाए थे। इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट और वक्फ मस्जिद को आपस में विवाद सुलाझाने का सुझाव दिया है। वक्फ मस्जिद ने 8 नवंबर, 2017 को इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा तीन महीने में मस्जिद हटाने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की थी। चीफ जस्टिस दीपक

» Read more

कुमार विश्वास के जन्मदिन पर बीजेपी सांसद ने तारीफ के साथ मारे ताने, लोगों ने भी सुनाई खरी-खरी

आम आदमी पार्टी के नेता और मशहूर हिंदी कवि कुमार विश्वास 10 फरवरी को 48 साल के हो गए हैं। शनिवार को उनके जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वाले और शुभचिंतक उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। ‘कोई दीवाना कहता है’ कविता से मशहूर हुए कुमार विश्वास आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी इसी एक कविता और उसे सुनाने की कला की बदौलत वो युवाओं के बीच इतने लोकप्रिय हो चुके हैं कि लाखों रुपए सिर्फ इसी एक कविता पाठ के लिए भी मिल जाते हैं।

» Read more

13000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगा रेलवे, जानें क्या है वजह

भारतीय रेलवे ने 13 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी की है। ये वे कर्मचारी हैं जो लंबे अरसे से अनुचित तरीके से अनुपस्थित चल रहे हैं। रेलमंत्री पीयूष गोयल की ओर से ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ अभियान चलाकर चिह्नित करने के बाद रेलवे में हड़कंप मचा है। 13 लाख में से 13 हजार कर्मचारी फिलहाल चिह्नित हुए हैं। रेलवे ने अपने एक बयान में कहा,’लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है।’ रेलवे की

» Read more

रेणुका चौधरी की हंसी: बीजेपी को घेरने पर पशोपेश में कांग्रेस, महिला सांसद भी एकजुट नहीं!

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की महिला सांसद रेणुका चौधरी की हंसी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद उठा मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस बीजेपी को घेरने की तैयारी में दिख रही है। हालांकि कांग्रेस खुद अपनी ही पार्टी की सासंद रेणुका की हंसी के ऊपर की गई टिप्पणी के मामले को संसद में उठाने को लेकर असमंजस में दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी की कुछ महिला सांसदों ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के सामने इस मामले

» Read more

Ice cricket 2018: वीरेंद्र सहवाग की तरह मोहम्मद कैफ ने भी खेली विस्फोटक पारी, इस पाकिस्तानी गेंदबाज को जड़ दिए लगातार तीन छक्के

स्विटजरलैंड में खेले जा रहे आइस क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भी रॉयल्स XI ने डायमंड्स XI को हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीरेंद्र सहवाग की टीम डायमंड्स ने 20 ओवर में 205 रन बनाए। डायमंड्स की तरफ से एक बार फिर कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। सहवाग 22 गेंदों पर 46 रन बनाने में कामयाब रहे, अपनी पारी के दौरान उन्होंने 1 छक्के और 9 चौके लगाए। सहवाग के अलावा एंड्रयू सायमंड्स ने 42 गेंदों में 67 रन और मोहम्मद कैफ ने 30

» Read more

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने इस कारोबारी एक्टर के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

Sailee Dhayalkar बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अभिनेता सचिन जोशी और मनोज अंसारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में सचिन जोशी ने राज कुंद्रा को ठग कह दिया था जिसके बाद उन्होंने अभिनेता पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। यह शिकायत राज कुंद्र के वकील मधुकर दाल्वी ने दर्ज कराई है। बता दें कि सचिन जोशी वीकिंग वेंचर्स के मालिक हैं और चर्चित गुटखा कंपनी मानिकचंद के मालिक जगदीश मोहनलाल जोशी के बेटे भी हैं।

» Read more

अपनी ‘बेरोजगारी’ का मजाक उड़ाते नजर आए कपिल शर्मा, देखें कैसा है नए शो का प्रोमो

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा छोटे परदे पर जल्द ही वापसी करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा के नए शो का प्रोमो रिलीज हो गया है। प्रोमो में कपिल शर्मा एक दम नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। सोनी टीवी ने कपिल शर्मा के शो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, हालांकि शो के प्रोमो को रिलीज कर जानकारी दी है कि कपिल शर्मा की जल्द वापसी होने जा रही है। प्रोमो में कपिल शर्मा ऑटो वाले को बुलाते नजर आ रहे हैं, वहीं ऑटो वाला उनके साथ

» Read more
1 855 856 857 858 859 1,617