इटावा जिले के एक गांव में तेज आवाज के साथ जमीन फटने से मच गया हड़कंप

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के महेवा विकास खंड के संतोषपुरा गांव में तेज आवाज के साथ लगभग 10 मीटर तक जमीन फट गई। जमीन फटने की चौड़ाई लगभग दस फीट से अधिक है। जमीन फटने की खबर मिलने पर ग्रामीणों का फटी हुई जमीन देखने के लिए जमावड़ा लग गया। भर्थना के उपजिलाधिकारी हेम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि महेवा विकास खंड के संतोषपुरा गांव में जमीन फटने की सूचना ग्रामीणों की ओर से मिली हुई है, जिस पर राजस्व विभाग की टीम से गहनता से जांच कराई

» Read more

जिससे सच्चा प्यार करके सबकुछ लूटा दिया उसी ने शादी का दबाव बनाने पर उनकी कर दी हत्या और फेंक दिया उसका शव

उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना बिठूर के अंतर्गत एक युवती की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले का पुलिस अधीक्षक पश्चिम ने शुक्रवार को देर शाम खुलासा कर दिया। हत्या के खुलासे में लव सेक्स और धोखा की कहानी सामने आई। जिस शख्स ने युवती को मौत के घाट उतारा था उसने कभी उससे शादी करने का वादा किया था और युवती ने उससे सच्चा प्यार किया था लेकिन जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो कथित प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने की

» Read more

जज लोया की मौत पर राष्ट्रपति से मिले राहुल और विपक्षी नेता, कहा- दो अन्य जजों की भी संदिग्ध मौत, हो SIT जांच

सीबीआई जज लोया की संदिग्ध हालत में मौत के मसले पर राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेताओं ने शुक्रवार (9 फरवरी) को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। उन्होंने जज लोया की मौत की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में सांसदों का एक दल राष्ट्रपति भवन आया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा, ‘लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद जज लोया

» Read more

टीवी डिबेट: महिला बीजेपी नेता ने हलाला को कहा वेश्यावृत्ति, वकील से बोले मौलाना-तुम दलाली मत करो

बरेली में तीन तलाक के बाद महिला के सामने ससुर की ओर से हलाला की शर्त रखी गई। इस मुद्दे को लेकर न्यूज 18 टीवी चैनल पर डिबेट हुई। विषय था-हलाला पर हलचल। आखिरी वक्त में बहस काफी गरमा गई जब मौलाना ने हलाला की खिलाफत कर रही महिला वकील को दलाली न करने की नसीहत दी। इसको लेकर दोनों में काफी तीखी नोकझोंक हुई। एंकर सुमित अवस्थी ने मौलाना अब्दुल से पूछा, क्या हलाला का मिसयूज हो रहा है? इस पर मौलाना ने कहा कि टीवी पर बैठकर जो

» Read more

पति के तीन तलाक देने के बाद ससुर ने फिर ने निकाह की शर्त मे कहा: -मेरे साथ हलाला करना होगा यानी मेरे साथ सोना होगा

उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन तलाक को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने पर महिला को पति ने तलाक दे दिया । काफी मान-मनौव्वल के बाद ससुर ने दोबारा निकाह की जो शर्त रखी उसे सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि ससुर ने दो टूक कह दिया,’दोबारा निकाह के लिए मेरे साथ हलाला करना होगा।’ पीड़िता की शिकायत पर बरेली पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। शिकायत के मुताबिक बरेली के

» Read more

मालदीव में 2 भारतीय पत्रकार गिरफ्तार, लोगों ने की सुषमा स्वराज से हस्तक्षेप करने की गुहार

मालदीव में दो भारतीय रिपोर्टरों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार किए रिपोर्टर समाचार एजेंसी एएफपी के बताए जा रहे हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब मालदीव की मौजूदा सरकार और न्यायपालिका को लेकर संघर्ष चल रहा है। राष्ट्रपति अबदुल्ला यामीन ने मालदीव में आपातकाल लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक समाचार एजेंसी एएनआई को बताया  गया है कि मालदीव में एएफपी के लिए काम कर रहे दो भारतीय पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। पत्रकारों को किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया

» Read more

Video: हिन्दू-मुस्लिम एकता की अनोखी कहानी लिख रहा यह मुसलमान 30 साल से शिव कांवड़ बनता और यात्रा में भी होता है शामिल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मुस्लिम परिवार हिन्दू-मुस्लिम एकता की अनोखी कहानी लिख रहा है। यह मुस्लिम परिवार पिछले 30 वर्षों से शिव कांवड़ बनाने का काम करता है। ईटीवी भारत यूपी नाम के फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें मुस्लिम शख्स कांवड़ बनाते हुए और गंगा-जमुनी एकता का संदेश देते हुए दिखता है। मोहम्मद दाऊद का पूरा परिवार शिव कांवड़ बनाने के काम जुटता है। मोहम्मद दाऊद कहते हैं कि वह तकरीबन 28-30 साल से यह कार्य कर रहे हैं। वह कहते है कि

» Read more

एक महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ , उस पर शादी का दबाव बनाने और गोली मारने की धमकी देने का मामला आया सामने

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एक महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ , उस पर शादी का दबाव बनाने और गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है नोएडा थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर दो स्थित एक समाचार चैनल में काम करने वाली एक पत्रकार के साथ छेड़छाड़ और उस पर शादी करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर आरोपी ने उसे गोली मारने की धमकी दी। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया

» Read more

रेप के आरोपी कांग्रेसी नेता के समर्थन में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा- हमारा एमएलए निर्दोष

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी पार्टी के विधायक हेमंत कटारे का पक्ष लेते हुए कहा है कि कांग्रेस किसी भी स्थिति में दबाव की राजनीति में नहीं आने वाली है। भोपाल से अशज़कनगर के मुंगावली और शिवपुरी के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रचार करने जा रहे सिंधिया ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक निर्दोष विधायक कटारे को प्रदेश सरकार पुलिस के जरिए फंसाने की साजिश रच रही है। कटारे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिससे युवती नगदी लेते पकड़ी गई और जेल गई, अब कटारे

» Read more

अमेरिका के आगे फिर पाकिस्‍तान ने फैलाए हाथ, कुछ दिन पहले ही कहा था- नहीं चाहिए उसका पैसा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी फटकार के बाद आर्थिक मदद न लेने की बात करने वाले पाकिस्तान ने फिर से अमेरिका के आगे हाथ फैलाया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगती सीमा पर बाड़ लगाने के लिए अमेरिका से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि वित्तीय दिक्कतों के चलते अफगानिस्तान से लगती 2,343 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। अभी तक सिर्फ 10 फीसद क्षेत्र में ही बाड़ लगाए जा सके हैं। उन्होंने वर्ष

» Read more

पीएम नरेंद्र मोदी के पैतृक घर के नजदीक मिली प्राचीन विरासत

गुजरात के वडनगर में जमीन के नीचे खुदाई के दौरान प्राचीन विरासत मिल रही है। इसी इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैृतक निवास है। खास बात है कि प्राचीन विरासत मोदी के घर के करीबी ही मिली है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को खुदाई के दौरान पक्की ईंटों की बनी लेन मिली। जिसका संबंध 15 वीं सदी से बताया जा रहा है। अभी वडनगर के कुछ और स्थानों पर खुदाई होनी है। माना जा रहा है कि कुछ और विरासतें हाथ लग सकतीं हैं। जिनके अध्ययन से इतिहासकारों को

» Read more

कांग्रेस का बड़ा हमला- एक झूठ को छिपाने के लिए 100 झूठ बोल रही मोदी सरकार

कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर आज सरकार को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि कि इस मामले में ‘‘एक झूठ को छिपाने के लिए सौ झूठ बोले जा रहे हैं’’ तथा यदि इस सौदे में सरकारी राजस्व को कोई नुकसान हुआ है तो क्या प्रधानमंत्री सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं हैं? पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह राफेल सौदे पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मांग रही है जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित होती हो। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज संसद भवन परिसर

» Read more

चोरों से निपटने के लिए राजधानी एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे खास बल्ब, बढ़ने वाली हैं कई और सहूलियतें

प्रीमियम ट्रेन राजधानी में किसी भी तरह से चोरी न हो पाए, इसके लिए भारतीय रेल ने कमर कस ली है। रेलवे ने राजधानी ट्रेनों की सुरक्षा के लिए गुरुवार (8 फरवरी) को मुंबई में ‘स्वर्ण परियोजना’ लॉन्च की। पिछले दिनों राजधानी ट्रेन में एक के बाद एक कई चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इस हाईक्लास ट्रेन में यात्री खुद को महफूज महसूस नहीं कर रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पिछले वर्ष राजधानी ट्रेन में मुंबई के बांद्रा निवासी शख्स को लूट लिया गया था। उससे

» Read more

प्रेमिका की शर्त पूरी करने के लिए मेरठ के इस कपूत ने कर दी अपने पिता की हत्या

मेरठ में सरकारी नौकरी मिलने पर ही विवाह करने की प्रेमिका की शर्त पूरी करने के लिए जिले में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। गौरतलब है कि युवक के पिता चंद्रपाल डाक विभाग में डाकिये के पद पर कार्यरत थे और उनकी असामयिक मृत्यु होने की स्थिति आरोपी को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिल सकती थी। पुलिस ने इस बाबत आरोपी बेटे और अपराध में शामिल उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

» Read more

2019 आम चुनाव: बीजेपी सांसदों से मिले पीएम मोदी, जीत के लिए दिया यह ‘गुरुमंत्र’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भाजपा सांसदों से केंद्रीय बजट में घोषित कल्याण योजनाओं की जानकारी आम लोगों के बीच पहुंचाने को कहा, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि इन योजनाओं को लोकप्रिय बनाना एवं प्रचार प्रसार करना आगामी चुनाव में उनकी जीत की कुंजी साबित होगी। प्रधानमंत्री ने यह बात आज भाजपा संसदीय दल की बैठक में कही। बैठक में मौजूद रहे नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसदों की सफलता पार्टी के प्रदर्शन पर निर्भर करती है, ऐसे में उन्हें सरकार की गरीबोन्मुखी, किसान कल्याण

» Read more
1 857 858 859 860 861 1,617