निधन के 30 साल बाद महान कवयित्री महादेवी वर्मा को हाउस टैक्स का नोटिस
इलाहाबाद नगर निगम अपने एक नोटिस की वजह से हंसी और आलोचना का पात्र बन गया है। दरअसल इलाहाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने हिन्दी की मशहूर कवयित्री महादेवी वर्मा को नोटिस भेजकर उन्हें 48 हजार रुपये बतौर हाउस टैक्स चुकाने को कहा है। हिन्दी साहित्य की अग्रणी कवयित्री महादेवी वर्मा का निधन लगभग 30 साल पहले 11 सितंबर 1987 को ही हो चुका है। उनके गुजरने के इतने लंबे समय बाद आए इस नोटिस को लेकर लोग हैरान हैं। नगर निगम के इस फैसले से साहित्य जगत स्तब्ध है
» Read more