राजस्थान विस के बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत हुई। बजट सत्र के पहले दिन ही हाल के उपचुनावों की बुरी हार से भाजपा सरकार हताशा में दिखी। सरकार को उसके ही वरिष्ठ विधायक ने घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी तो विपक्ष पूरी तरह से हमलावर रहा। भाजपा सरकार के मंत्री हार के बाद विधानसभा में बचाव की मुद्रा में रहे। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यपाल कल्याण सिंह का अभिभाषण हुआ। अभिभाषण शुरू होते ही निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल वैल में आकर सरकार के

» Read more

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद नकल रोकने के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेशानुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को नकल विहीन कराने के लिए जिलाधिकारी के बाला जी ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले के 279 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार कुल 2 लाख 36 हजार 86 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मंगलवार से होने वाली परीक्षाओं में हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थीयों की संख्या 1 लाख 29 हजार 639 और 4 हजार 891 व्यक्तिगत परीक्षार्थी है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट के संस्थागत परीक्षार्थियों की

» Read more

उत्तर प्रदेश: परीक्षा केंद्रों के पास डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर लगा प्रतिबंध

जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर के दायरे में लाउडस्पीकर और डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सभी थानों की पुलिस को अपने क्षेत्र के नकल माफियाओं की सूची बनाकर भेजने के निर्देश भी दिए गए है। बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए जिला प्रशासन की अब तक कई बैठकें हो चुकी है। जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह ने परीक्षा केंद्रों के आसपास के दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लगाने के आदेश

» Read more

संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में महिलाओं की व्यापक भूमिका हो: सेना उपप्रमुख

सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में महिलाओं के व्यापक प्रतिनिधित्व पर बल दिया और कहा कि उनकी भागीदारी को बस सहयोगात्मक भूमिकाओं तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने इस साल के आखिर तक इन मिशनों में महिलाओं की दृष्टि से भारत का योगदान बढ़ने की उम्मीद जताई। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेना उपप्रमुख ने संघर्ष के समय उस इलाके में होने वाली यौन हिंसा (सीआरएसवी) को ‘सबसे निकृष्ट यंत्रणा’ करार दिया और कहा कि शांतिमिशनों में महिलाओं

» Read more

देखें 32वें फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में आन्ध्र प्रदेश, अमेठी, तंजानिया और न्यूज़ीलैंड के कलाकारो का नृत्य मेरे साथ

फरीदाबाद: 32वें सूरजकुंड मेले में आन्ध्र प्रदेश, अमेठी, तंजानिया और न्यूज़ीलैंड के कलाकारो ने नृत्य कर दर्शकों का मन मोहा। पेश है मेले की कुछ मनमोहक झलकियाँ। सूरजकुंड मेला देखते रहिऐ मेरे साथ लाइव।

» Read more

सीबीआई के शिकंजे में हीरा व्यवसायी नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, PNB को लगा 281 करोड़ रुपये का चूना

हीरा व्यवसायी नीरव मोदी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गए हैं। सीबीआई ने फर्जी दस्तावेज के जरिये पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को 280.70 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। उनकी पत्नी, भाई और बिजनेस पार्टनर को भी आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी ने PNB के दो पूर्व अधिकारियों को भी आराेपी बनाया है। बैंक की ओर से शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। PNB ने नीरव के साथ ही उनके भाई निशाल, पत्नी एमी और मेहुल चिनूभाई चोकसी

» Read more

नाबालिग लड़कियों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 5 नाबालिग मदकियाँ मुक्त कराई .

राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में नाबालिग लड़कियों की तस्करी के अमानवीय कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने तस्करी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में कुल 4 बदमाश थे, जिनमें एक महिला भी शामिल है. हालांकि गिरोह के दो सदस्य फरार होने में सफल रहे. पुलिस ने उनके चंगुल से 5 नाबालिग लड़कियों को मुक्त करा लिया है. पुलिस के मुताबिक, यह बदमाश झारखंड से महज चंद हजार रुपयों में गरीब घर की लड़कियों को खरीदकार लाते थे

» Read more

सेना को लेकर गलत ट्वीट करने पर फंसीं बीबीसी की संपादक, पासपोर्ट जब्त कर ‘देश’ छोड़ने को कहा

कुपोषण से जूझ रहे पापुआ प्रांत में इंडोनेशियाई सेना की मदद मुहिम को लेकर कथित आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बीबीसी की इंडोनेशिया संपादक रेबेका एलिस हेंसक फंस गई। इंडोनेशिया की सरकार ने उनका पासपोर्ट जब्त करने के साथ पापुआ प्रांत को छोड़ने का हुक्म जारी किया है। रेबेका कुपोषण फैलने पर पापुआ में न्यूज कवरेज के मिशन पर थीं। संपादक को फॉरेन वॉच टीम की निगरानी में रखा गया है।  हुआ दरअसल यूं कि एक फरवरी को रेबेका ने कुछ ट्वीट किए, जिसमें पापुआ में इंडोनेशियाई सरकार की

» Read more

आधार में जानकारी अपडेट कराने पर UIDAI लेगा 18% जीएसटी, जानिए किस सर्विस की कितनी फीस

आधार कार्ड को सरकार ने अब लगभग हर काम के लिए जरूरी कर दिया है। आधार कार्ड बनवाने के लिए एनरोलमेंट करना फ्री है, लेकिन यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार सेंटर पर आधार में डिटेल्स अपडेट कराने की दरों में बदलाव किया है। यूआईडीएआई ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। दरअसल आधार अपडेशन की सर्विस को अब 18 फीसदी जीएसटी के दायरे में रखा गया है। आधार सेंटर पर आधार अपडेट कराने की फीस 25 रुपए है। इस पर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। इस तरह से

» Read more

जब दुष्कर्म का मुक़दमा वापस नहीं लिया तो मौका देख फिर किया पीड़िता और उसकी जेठानी के साथ बलात्कार का प्रयास

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिसंड़ा थाने के तेंदुरा गांव में दुष्कर्म के मामले को वापस नहीं लेने पर बीते शनिवार को आरोपी युवक ने खेत में हरा चारा काटने गई पीड़िता और उसकी जेठानी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. मीडीया सूत्रों के प्राप्त समाचार के अनुसार  दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाली पीड़िता के परिवार के सदस्य संतोष ने रविवार सुबह पुलिस अधीक्षक को दिए अपने शिकायत पत्र में बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी के साथ गांव के शिवराम नामक युवक ने पिछले साल दुष्कर्म

» Read more

देखें भूत की एक्टिंग करते करते कैसे बेकाबू हुई एक्ट्रेस और अपने साथी को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कंबोडियन एक्ट्रेस को दिखाया गया है जो कि भूत का किरदार निभा रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर उसे वास्तव में एक भूत ने अपने काबू में ले लिया। बताया यह जा रहा है कि शूटिंग के दौरान जब एक्ट्रेस भूत का किरदार निभा रही थी तभी उस पर कोई बुरी आत्मा आ गई। वीडियो को हजारों बार लाइक और शेयर किया जा चुका है। शूटिंग कंबोडिया में हुई जहां पर एक्ट्रेस एक भूतिया

» Read more

बीजेपी एमएलए ने कहा- जो आरएसएस की शाखा में नहीं जाता, वह हिंदू नहीं!

हैदराबाद के गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो कोई भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में हिस्सा नहीं लेता है वह हिन्दू कहलाने लायक नहीं है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जहां-जहां शाखाएं लगती हैं, 101 पर्सेन्ट वहां-वहां आपको जाना है और जो व्यक्ति इस शाखा में नहीं जाता है वो अपने को हिन्दू कहना भूल जाय।” यह पहली दफा नहीं है जब राजा ने किसी तरह का विवादित बयान दिया हो, पांच दिन

» Read more

राहुल गांधी ने शुरू किया कॉरपोरेट स्‍टाइल में काम, नियुक्‍त किया डाटा एनालिटिक्‍स डिपार्टमेंट हेड

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कॉरपोरेट स्टाइल में काम करना शुरू कर दिया है। इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए राहुल गांधी ने डाटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट के नए हेड की नियुक्ति की है। पार्टी अध्यक्ष ने इनवेस्टमेंट बैंकर और टेक्नोक्रेट प्रवीण चक्रवर्ती को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले साल विश्वजीत सिंह की मौत के बाद से ही यह पद रिक्त था। प्रवीण इनवेस्टमेंट बैंक का सीईओ रहने के साथ ही कॉरपोरेट एडवाइजर के तौर पर भी सक्रिय रहे हैं। वह

» Read more

यौन शोषण में फंसे बाबा वीरेंद्र देव के वकील ने कहा- नारी नर्क का द्वार तो महिला जज ने निकाला कोर्ट से बाहर

लड़कियों को आश्रम में कैद कर कथित  यौन शोषण के आरोपों से घिरे वीरेंद्र देव दीक्षित के वकील ने गलतबयानी की तो दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने तत्काल वकील को कोर्टरूम से बाहर निकलवा दिया। बहस के दौरान वकील ने कह दिया था कि-‘नारी नर्क का द्वार होती है, इसीलिए हम लड़कियों को आश्रम में कैद करके रखते हैं।’ इस बयान को सुनकर जज सहित अन्य सभी लोग चौंक पड़े। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने वकील के लफ्ज को

» Read more

तिरंगा यात्रा निकालना चाहता था मुस्लिम समाज: पाकिस्‍तान को कहा दुश्‍मन, लगाए मादर-ए-वतन जिंदाबाद के नारे

कासगंज की तिरंगा यात्रा के बाद सोमवार (5 फरवरी) को आगरा में मुस्लिम समाज के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा निकालने कोशिश हुई। हालांकि यात्रा के लिए ना तो कोई अनुमति ली गई थी और नहीं प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई थी। प्रशासन ने निषेधाज्ञा के चलते इनकी यात्रा को रोक दिया। इन लोगों ने कासगंज मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। इस दौरान हुई हिंसा में मारे गये चंदन गुप्ता के परिवार समुचित मुआवजा देने की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्लिम समाज के लोग

» Read more
1 874 875 876 877 878 1,617