महाराष्ट्र : एके-47 के सामने नाकाम एक तिहाई बुलेट प्रूफ जैकेटें लौटार्इं

26/11 को हुए आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने खुद को मिली 4600 बुलेट प्रूफ जैकेटों में से एक तिहाई यानी कुल 1430 जैकेटें निर्माता को वापस कर दी गयी हैं। ये जैकेटें इसलिए लौटाई गईं क्योंकि ये एके-47 गोली परीक्षण में असफल रही थीं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खरीद और समन्वय) वीवी लक्ष्मीनारायण ने बताया, ‘एके-47 गोली परीक्षण में असफल रहने के कारण हमने 1400 से अधिक बुलेट प्रूफ जैकेट निर्माताओं को लौटा दी हैं।’ ये जैकेटें कानपुर स्थित निर्माता कंपनी को वापस की गई हैं, जहां से यह तीन

» Read more

विदेश में खुशबू बिखेर चुका काला नमक चावल के अस्तित्व पर खतरा

यूरोप समेत तमाम देशों तक अपनी खुशबू बिखेर चुका बस्ती संभाग के सिद्धार्थनगर जिले में पैदा होने वाला काला नमक चावल पैदावार और महक खत्म होने से अब अपने पहचान के संकट से जूझ रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि जलवायु संकट और कम बारिश से पिछले दो दशकों से काला नमक चावल की पैदावार और महक प्रभावित होने से किसानों का काला नमक की खेती से मोह भंग हो गया है। पहले 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती होती थी जो अब घटकर 2000 हेक्टेयर

» Read more

लश्कर आतंकी के मददगार को एनआइए ने किया गिरफ्तार

लश्करे तैयबा की गतिविधियों को लेकर अपनी जांच जारी रखते हुए राष्ट्रीय जांच एजंसी (एनआइए) ने बिहार के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया है। एनआइए के अधिकारियों के अनुसार, महफूज आलम नामक यह चौथा व्यक्ति है जिसे पिछले साल दिसंबर में दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। यह मामला महाराष्ट्र निवासी अब्दुल नईम शेख की गिरफ्तारी के बाद दर्ज किया गया था। आलम को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों

» Read more

उपचुनाव में मिली हार का ठीकरा कार्यकर्ताओं पर फोड़ने की तैयारी

राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट की हार का ठीकरा भाजपा में छोटे कार्यकर्ताओं पर फोड़ने की तैयारी की जा रही है। उपचुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी से प्रदेश भाजपा नेतृत्व खुद को बचाने में लग गया है। प्रदेश भाजपा में इन दिनों हार को लेकर जो मंथन चल रहा है, उसमें केंद्रीय नेतृत्व के सामने राज्य सरकार की बिगड़ी छवि को बचाने की भूमिका तैयार कर हार के लिए विधायकों और जिलों के नेताओं को कसूरवार ठहराने का खाका तैयार किया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव

» Read more

18 की उम्र से नीचे भी कौशल प्रशिक्षण मिले

रुबी कुमारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने किशोरवय (15-18 वर्ष) के लड़के और लड़कियों के कौशल प्रशिक्षण की अनुशंसा की है। इस हफ्ते जारी एक रिपोर्ट में आयोग ने कहा है कि केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय को कौशल प्रशिक्षण के अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्र सीमा को 18 से घटा कर 14 करना चाहिए ताकि 15 से 18 साल के बच्चों का विकास स्कूली शिक्षा के अभाव में बाधित न हो।  एनसीपीसीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 15-18 साल के उम्र समूह में

» Read more

जल्दबाजी में भ्रामक प्रस्ताव लेकर आया डीडीए

दिल्ली नगर निगम सचेत होता और एक दशक पहले हुए सीलिंग से सबक लेती तो आज दिल्ली का यह हाल नहीं होता। जब भूतल और पहली मंजिल के अलावा उपरी तल पर व्यापार शुरू हुआ तब निगम आंखें मूंदकर काम होने दिया गया। यही कारण है कि अब दिल्ली को सीलिंग से बचाने के लिए डीडीए के लाए गए प्रस्ताव को भी व्यापारी संगठन बेहद भ्रामक बता रहे हैं। संगठन का मानना है कि प्रत्येक प्रस्ताव के साथ कुछ ऐसी शर्तें लगाई गई हैं जिनका पालन बेहद मुश्किल है। इस

» Read more

जूते की कीमत को लेकर आरोपी दरोगा का हुआ था विवाद

आरोपी प्रशिक्षु दरोगा विजय दर्शन अक्सर पर्थला खंजरपुर गांव आता था। उसकी जितेंद्र के बड़े भाई धर्मेंद्र से खासी जान पहचान थी। धर्मेंद्र के मुताबिक कुछ दिनों पहले दरोगा विजय गांव में उसकी जूते की दुकान पर आया था। जहां से उनसे एक जोड़ी जूते खरीदे थे। जूते की कीमत को लेकर दरोगा की उससे बहस हो गई थी। दरोगा ने उसे मजा चखाने की धमकी दी थी। उधर, मुठभेड़ के फर्जी साबित होने पर पुलिस दबाव में आ गई है। जितेंद्र के परिजनों ने केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर

» Read more

मारपीट और रिश्वतखोरी के आरोप में थानाध्यक्ष लाइनहाजिर

कानून को ताक पर रखने के आरोप में लाइनहाजिर होने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों में रविवार को मियांवाली थाने के एसएचओ का नाम भी जुड़ गया। दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे संभ्रांत परिवार के आधा दर्जन युवाओं के साथ मियांवलीनगर इलाके में पुलिस ने वह सब कुछ किया जो कानून के खिलाफ था। युवकों को मनचले बताकर पहले मनमाफिक पिटाई की गई और फिर सरकारी जिप्सी से थाने लाकर सुविधा शुल्क वसूला गया। आरोप है कि तीन लाख रुपए मांगे गए और बात आते-आते 25 हजार पर पूरी हुई।

» Read more

सिद्धरमैया सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कर्नाटक में कांग्रेस शासन की उल्टी गिनती शुरू

सिद्धरमैया सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान रचने का आरोप लगाया और कहा कि इसके सत्ता से बाहर होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मोदी ने यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांग्रेस सरकार ‘एग्जिट गेट’ (निकास द्वार) पर खड़ी है।’ मोदी ने सिद्धरमैया सरकार पर कटाक्ष करते हुए इसे ‘दस फीसद कमीशन वाली सरकार’ करार दिया। कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा कि कानून के शासन की जगह, अपराधी

» Read more

पेंटागन की परमाणु रिपोर्ट का चीन ने किया विरोध, कहा- शीतयुद्ध की मानसिकता छोड़ दे अमेरिका

चीन ने अमेरिका से शीत युद्ध की मानसिकता छोड़ने और उसके सैन्य विकास पर एक निष्पक्ष नजरिया बनाने को कहा है। दरअसल, चीन ने पेंटागन की उस रिपोर्ट की आलोचना की है जिसमें बीजिंग को एशिया में अमेरिकी हितों के खिलाफ एक बड़ी चुनौती के तौर पर दिखाया गया है। पेंटागन ने शुक्रवार को ‘न्यूकलियर पोस्चर रिव्यू’ जारी किया जिसमें इसने कहा है कि अमेरिका चीन को इस निष्कर्ष पर पहुंचने से रोकना चाहता है कि परमाणु हथियारों का किसी तरह का इस्तेमाल ( हालांकि सीमित मात्रा में) स्वीकार्य है।

» Read more

किसान मुद्दे पर यशवंत सिन्हा के साथ आए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- सदियों से अन्याय झेल रहे हैं किसान

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में किसानों की मांगों के समर्थन में धरना दे रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के साथ आज धरने में असंतुष्ट भाजपा नेता एवं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जबलपुर पहुंचे। डुमना विमानतल पर उन्होंने कहा, ‘‘वह छोटे भाई की हैसियत से यशवंत सिन्हा को समर्थन देने आए हैं। किसानों की जिन मांगों को लेकर सिन्हा आंदोलन का रुख अख्तियार कर चुके है, उसका वह समर्थन करते हैं।’’ शत्रुघ्न ने कहा कि किसानों के साथ सदियों से अन्याय हो रहा

» Read more

पश्चिम अफ्रीका के पास तेल टैंकर लापता, 22 भारतीयों को तलाशने में जुटी सरकार

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि एक तेल टैंकर गिनी की खाड़ी में बेनिन तट के पास समुद्र में लापता हो गया है और सरकार उसका पता लगाने के लिए नाईजीरिया और बेनिन के प्रशासन के संपर्क में है। इस तेल टैंकर पर 22 भारतीय सवार थे। मुम्बई में नौवहन महानिदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि अबतक इस टैंकर से कोई संपर्क नहीं हो पाया है और फिरौती की मांग की भी खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि मुम्बई की एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट का काफी सहयोत्मक

» Read more

इंडिया ओपन बैडमिंटन : सिंधु फाइनल में हारीं, इंडोनेशिया को मिली दोहरी सफलता

मौजूदा विजेता भारत की पी.वी. सिंधु रविवार को योनेक्स-सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में हार गईं। सिंधु ने बीते साल यह खिताब अपने नाम किया था। सिंधु को सिरी फोर्ट स्पोटर्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए मैच में अमेरिका की बेईवान झांग ने तीन गेमों तक चले मुकाबले में मात देते हुए पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। झांग ने एक घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु को 21-18, 11-21, 22-20 से मात देते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

» Read more

परिवहन मंत्री ने कहा- न खाएंगे, ना किसी को खाने देंगे- आरटीओ में कोई रिश्वत मांगे तो हमें बताएं

उत्तर प्रदेश के कानपुर में देर शाम एक क्लब के निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अधिकारी या फिर कोई कर्मचारी अगर भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना बिल्कुल तय है, क्योंकि ना हम खाएंगे और ना किसी को खाने देंगे और अगर कोई भी भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी पाया जायेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। यह बात उन्होंने कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन में रोटरी क्लब के

» Read more

अंतर-धार्मिक विवाह मामले पर आप और बीजेपी साथ आए

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अंतर-धार्मिक विवाह पर भाजपा के रुख समर्थन का स्वागत किया। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा, “हमारी राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद मैं अंतर-धार्मिक विवाह के लिए राजी वयस्कों का समर्थन करने वाले मनोज तिवारी का स्वागत करता हूं।” दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शहर में 23 वर्षीय युवक अंकित सक्सेना की कथित ऑनर किलिंग की निंदा की थी। भारद्वाज की प्रतिक्रिया इसके एक दिन बाद आई है। सक्सेना पेशे से फोटोग्राफर था। उसके कथित

» Read more
1 878 879 880 881 882 1,617