राजनाथ सिंह बोले- हमारे मंत्री के दामन पर दाग लगा तो दूध में से मक्खी की तरह निकालकर बाहर कर दिया जाएगा
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (4 फरवरी) को त्रिपुरा में कहा कि अगर बीजेपी का कोई मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक राजनाथ सिंह ने कहा- ”मैं यकीन दिलाना चाहता हूं, यदि हमारे किसी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग लग जाए, दूध में से मक्खी की तरह मंत्रिमंडल से निकालकर उसे बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री में इतना साहस नहीं है कि जिन मंत्रियों के खिलाफ उंगलिया उठती हैं, उन्हें बाहर कर
» Read more