शिया बोर्ड चीफ ने किए रामलला के दर्शन, कहा- कट्टरपंथी मुल्ला नहीं बनने दे रहे राम मंदिर

मदरसों में आतंकी शिक्षा दिए जाने जैसे बयान को लेकर चर्चा में आए सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और विवादित परिसर में विराजमान रामलला का दर्शन किए व साधु-संतों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कई मुद्दे पर अपने विचार रखे और कहा कि एक सेकुलर मुसलमान कभी भगवान राम के खिलाफ नहीं बोल सकता। कुछ कट्टरपंथी मुसलमान और मौलवी हैं, जो देश की एकता को तोड़ना चाहते हैं। इससे पहले वसीम रिजवी ने अयोध्या में विवादित परिसर जाकर

» Read more

शत्रुघ्न सिन्हा का तंज- बीजेपी को तीन तलाक देने वाला पहला राज्य बना राजस्थान

राजस्थान में हुए उपचुनाव में बीजेपी को करारा झटका लगा है। वहां दो लोकसभा और एक विधान सभा सीट पर हुए उप चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इस हार के बाद बीजेपी नेता और बिहार के पटना साहिब से लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान बीजेपी को तीन तलाक देने वाला पहला राज्य बन गया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, ‘सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के लिए ब्रेकिंग न्यूज़- बीजेपी को तीन तलाक

» Read more

हार्दिक पटेल ने की मामूली गलती तो बीजेपी नेता ने ऐसे मारा ताना

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ऐसा ताना मारा, जिसकी वजह से अब वह ट्विटर पर ट्रोल होने लगे। पटेल ने भगत सिंह द्वारा बोली गईं कुछ पंक्तियां ट्वीट की थीं, जिसमें उन्होंने एक शब्द गलत लिखा था और बग्गा ने उनकी गलती पकड़ते हुए ट्वीट कर कहा कि नकल के लिए भी अकल चाहिए। बग्गा के ट्वीट के बाद पटेल ने अपना पोस्ट ही डिलीट कर दिया। दरअसल, पटेल ने ट्वीट किया था, ‘देश भक्तों को अक्सर लोग पागल कहते हैं। कह

» Read more

जब सरदार का रूप धर जुलूस में शामिल हुए थे सौरव गांगुली, फिर भी पुलिस ने लिया था पहचान

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे अपनी आगामी पुस्तक ‘ए सेंचुरी इज नॉट इनफ’ में किए हैं। उन्होंने अपनी आगामी पुस्तक में बहुत ही मजेदार किस्सों को भी अपने फैन्स को बताया है। पूरे भारत में और खासकर बंगाल में दुर्गा पूजा का पर्व बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। पूर्व भारतीय कप्तान को भी यह पर्व बहुत पसंद है, लेकिन मशहूर होने के कारण वह आम लोगों की तरह इस पर्व में शामिल होने नहीं

» Read more

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को एक और झटका, कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर

दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस उंगली में चोट के चलते भारत के खिलाफ चल रही एकदिवसीय और उसके बाद होने वाली टी20 श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। 1 फरवरी को पहले वनडे मैच के दौरान डु प्‍लेसिस को दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक बयान में कहा कि डु प्‍लेसिस को ठीक होने में तीन से छह सप्‍ताह का वक्‍त लग सकता है। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 1 मार्च से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज के

» Read more

U19 World Cup 2018 Final, Ind vs Aus U19: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंद चौथी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत

India vs Australia U19 World Cup 2018 Final:  न्यूजीलैंड के बे ओवल मैदान में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर भारत चौथी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गया है। इस मैच में भारत की ओर से मनजोत कालरा ने 102 रनों की शानदार पारी खेलते हुए नाबाद शतक लगाया। मनजोत के अलावा इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया। गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को 216 रन पर ही समेट दिया। भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार यह खिताब अपने नाम किया है। मनजोत

» Read more

हमारा सरोकार बस लोया की मौत के मामले तक : सुप्रीम कोर्ट

सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को बहुत ही साफ और स्पष्ट शब्दों में यह कहा कि उसका सरोकार सिर्फ विशेष सीबीआइ न्यायाधीश बीएच लोया की मृत्यु के मामले तक है और वह सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ कांड में आरोपियों को आरोपमुक्त करने सहित दूसरे पहलुओं पर गौर नहीं करेगा। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनंजय वाइ चंद्रचूड़ के तीन सदस्यीय खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि हमारे सामने विचारणीय विषय यह है कि क्या इस मामले में और आगे जांच का आदेश दिया जाना चाहिए। पीठ न्यायाधीश लोया

» Read more

नई दिल्ली के स्कूल में हुई हत्या के सिलसिले मे तीन नाबालिग छात्र गिरफ्तार, एक फरार

नई दिल्ली के यहां करावल नगर इलाके के जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में गुरुवार सुबह एक छात्र शौचालय में अचेत अवस्था में मिला। स्कूल प्रशासन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की पहचान 16 साल के तुषार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीन छात्रों को पकड़ा है जबकि एक फरार है। पकड़े गए सभी छात्र नाबालिग हैं और करावल नगर इलाके में ही रहते हैं। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। बताया गया है कि स्कूल

» Read more

मानेसर भूमि घोटाला: हुड्डा समेत 34 लोगों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल, जानिए क्या था विवाद

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और प्रदेश के ही तीन पूर्व आला आईएएस अधिकारियों पर अब पंचकूला की विशेष सीबीआइ अदालत में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला चलाया जाएगा। दरअसल, मानेसर जमीन घोटाला कांड में सीबीआइ ने आज शुक्रवार को हुड्डा और 33 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र अदालत में दाखिल कर दिया। सीबीआइ की टीम जांच में जुटाए दस्तावेजों से भरी 2 अलमारियों के साथ पंचकूला अदालत पहुंची, जिनमें करीब 80 हजार पेज भरे थे, जिनमें कुछ बिल्डरों और तीन पूर्व आईएएस अधिकारियों एमएल तायल,

» Read more

सीलिंग से मिलेगी राहत, प्रस्तावों पर जल्द लगेगी मुहर

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी समिति के आदेश पर दिल्ली में जारी व्यावसायिक संपत्तियों की सीलिंग के अब थमने के आसार हैं। केंद्र सरकार की पहल पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मास्टर प्लान में संशोधन का प्रस्ताव कर व्यापारियों को बड़ी राहत देने का रास्ता साफ कर दिया है। सीलिंग से राहत देने के लिए डीडीए की ओर से पेश प्रस्तावों पर अगले सप्ताह मुहर लगाए जाने की संभावना है। दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीए के अध्यक्ष अनिल बैजल की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजनिवास में डीडीए की बैठक हुई।

» Read more

स्वीडन में भी चला स्वच्छता ट्रेंड, नाम है प्लॉगिंग

“स्वच्छ भारत” अभियान से भारत कितना स्वच्छ बना है, इस पर बहस हो सकती है, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं कि इससे लोगों में सफाई के प्रति जागरुकता बढ़ी है। यहां यूरोप में एक नए तरह का सफाई अभियान आजकल काफी सुर्खियों में है, जिसे “प्लॉगिंग” कहा जा रहा है। जॉगिंग करने वाले दलों द्वारा कचरा उठाना यानि पिक एंड जॉग। उससे बना नया ट्रेंड प्लॉगिंग। स्वीडन में शुरू हुआ ये ट्रेंड लोगों को खूब भा रहा है क्योंकि यहां मामला “आम के आम, गुठलियों के दाम” वाला

» Read more

आतंकियों को फंडिंग मामले में एनआईए ने सौंपा 12,794 पन्नों का आरोप पत्र

आतंकवादियों को धन मुहैया किए जाने के मामले में लश्कर ए तैयबा प्रमुख एवं मुंबई हमलों के सरगना हाफिज सईद, हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन और अन्य के खिलाफ एनआईए के आरोपपत्र का यहां एक विशेष अदालत ने आज संज्ञान लिया। इन लोगों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने और कश्मीर घाटी में संकट खड़ा करने का आरोप लगाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तरूण शेरावत ने आतंक रोधी जांच एजेंसी को आरोपियों को आरोप पत्र की प्रतियां सौंपने का निर्देश दिया और

» Read more

हाईकोर्ट से केजरीवाल को झटका, मानहानि केस में नहीं मिलेगी मोहलत, 10 दिन में पूरी करनी होगी जिरह

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज अरविंद केजरीवाल को निर्देश दिया कि वह मानहानि के मुकदमे में अरूण जेटली से जिरह 12 फरवरी को समाप्त करें। यह मुकदमा केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री और आप के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ दायर किया है। संयुक्त रजिस्ट्रार राकेश पंडित ने कहा कि उन्होंने वाद के रिकॉर्ड का अध्ययन किया और पाया कि केंद्रीय मंत्री को आठ अलग-अलग तारीखों पर बुलाया गया और मुख्यमंत्री ने जिरह के दौरान उनके सामने 250 से अधिक सवाल रखे। पंडित ने कहा, ‘‘मुझे महसूस होता है कि

» Read more

कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हुए हिमस्खलन में तीन जवान शहीद, एक घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आर्मी पोस्ट आ गई, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘माछिल सेक्टर में सेना ने तीन जवानों को खो दिया है।’’अधिकारी ने कहा कि तीनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शहीद जवानों में हवलदार कमलेश सिंह, नायक बलवीर और सिपाही राजिंदर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि माछिल सेक्टर के सोना पंडी गली के पास स्थित 21 राजपूत सेना

» Read more

हरियाणा में चार बीजेपी विधायकों की सदस्यता खतरे में, हाई कोर्ट ने दी तीन महीने की मोहलत

हरियाणा के चार बीजेपी विधायकों की सदस्यता खतरे में है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य के मुख्य सचिव को सक्षम प्राधिकरण तक तीन महीने के अंदर मामले को पहुंचाने का आदेश दिया है। बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द होने के बाद पिछले महीने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हरियाणा के चार बीजेपी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांगवाली याचिका दायर हुई थी। हरियाणा सरकार ने भी इन चारों विधायकों को

» Read more
1 885 886 887 888 889 1,617