बिहार में सरकारी स्कूल के पास बम बरामद होने से सनसनी
बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के परैया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सरकारी स्कूल परिसर के पास से पुलिस ने एक बम बरामद किया, जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस के अनुसार, परैया प्रखंड के मंझार गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के परिसर के गेट के पास से एक बोरे में संदिग्ध वस्तु देखने की सूचना बच्चों ने अपने शिक्षकों को दी. शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना गांव के मुखिया और पुलिस को दी.
» Read more