IPL Auction 2018: जूही चावला की बेटी कर रही है KKR का टीम सेलेक्‍शन, जाहन्वी ने बताया क्रिस लिन को क्‍यों खरीदा

बिजनेसमैन और कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक जय मेहता और बॉलीवुड आदाकारा जूही चावला प्राउड पैरेंट्स हैं और हो भी क्यों न इसके पीछे वजह ही कुछ ऐसी है। जय और जूही की 17 वर्षीय लाडली बेटी जाहन्वी मेहता इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 की सबसे कम उम्र वाली सदस्य बनी हैं। इतना ही नहीं केकेआर टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करने में जाहन्वी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। एक इंटरव्यू में जाहन्वी के पिता ने खुलासा किया कि उनकी बेटी क्रिकेट बहुत पसंद करती है। केकेआर ने

» Read more

DD Team 2018 Players List: इस सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते दिखेंगे ये खिलाड़ी

DD Team 2018 Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए नीलामी में दो बार कोलकाता को खिताब दिलाने वाले कप्तान गौतम गंभीर की अपनी घरेलू टीम दिल्ली डेयरडेविल्स में वापसी हुई है। दिल्ली ने गंभीर के लिए 2.8 करोड़ रुपये की कीमत अदा की है। अंडर-19 भारतीय टीम के कप्तान प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए दिल्ली ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कीमत चुकाई। पिछले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके कागिसो रबादा के लिए चेन्नई ने 4.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई

» Read more

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कभी विदेश नहीं गए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से कथित तौर पर लगातार अपनी विदेश यात्राओं के कारण निशाने पर रहे हैं। पूर्व में कई राजनीतिक पार्टियां उनपर बिना लाभ के विदेश यात्रा करने का आरोप लगाती रही हैं। हालांकि मोदी के पीएम बनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देश से बाहर नहीं गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार शाह मध्य प्रदेश भी नहीं गए थे, इसका कारण बाथरूम में फिसलने की वजह से उनके पैर में चोट लगना बताया गया था। दिल्ली में हुए एक

» Read more

इस एक्टर ने पढ़ाई के बहाने रखा था मुंबई में कदम, स्ट्रगल के दौरान हार कर जाना चाहते थे घर

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बहुत जल्द फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के जरिेए बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से की थी। यह फिल्म साल 2011 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। कार्तिक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके लिए फिल्मों में आना काफी कठिन था। वह एक्टिंग करना चाहते थे लेकिन घर में किसी को बताने से डरते थे। इस वजह से कार्तिक ने मुंबई के एक कॉलेज में एडमिशन भी लिया। मुंबई आने के बाद

» Read more

VIDEO: अखिलेश यादव बोले- हमारी सरकार बनी तो सबको 30 लाख रुपए देंगे, क्या आप हमें वोट दोगे?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा में लोगों से पूछ लिया कि अगर हम आपको 30 लाख देंगे तो क्या आप हमें वोट करोगे। अखिलेश यादव ने सीतापुर में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा के आदर्श ग्रांम कचूरी में योजनाओं के लोकार्पण को पहुंचे थे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि लोग क्या देखकर वोट करते हैं। मुझे ये सोचकर भी हैरानी

» Read more

लाइव शो में संघ ‘विचारक’ की मुस्लिम नेता को चेतावनी- जिस दिन प्रतिक्रिया हुई, 15 सेकंड नहीं टिक पाओगे

लाइव डिबेट शो में संघ विचारक राकेश सिन्हा ने AIMIM नेता असीम वकार पर भड़कते हुए कह दिया कि जिस दिन आपके खिलाफ प्रतिक्रिया हो जाएगी, पंद्रह मिनट क्‍या पंद्रह सेकंड नहीं टिक पाएंगे। दरअसल राजस्थान में एक बीजेपी नेता द्वारा खुलेआम हिंदू मुस्लिम के नाम पर वोट मांगने को लेकर हिंदी न्यूज़ चैनल न्यूज़ 24 पर एक लाइव डिबेट का शो रखा गया था। शो के एंकर ने बिबेट में मौजूद मेहमानों से पूछा कि क्‍या विकास के बजाय अब हिंदू-मुसलमान के नाम पर वोट मांगा जाएगा। इसकी प्रतिक्रिया

» Read more

दिल्ली आए फिलीपींस के राष्ट्रपति ने पयर्टन पर अपने विवादित बयान मे कहा कि जन्नत में नहीं, यहीं मिलनी चाहिए 72 हूरें

फिलीपींस के राष्‍ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। दुतेर्ते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडियन बिजनेस फोरम को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों का संदर्भ देते हुए कहा था, ‘यदि आप मारे जाते हैं तो जन्‍नत में 72 हूरें आपका इंतजार कर रही होती हैं। मैं फिलीपींस आने वालों के लिए ऐसा कर सकता हूं। सिर्फ इस्‍लामिक स्‍टेट ही इसको लेकर बहस नहीं कर सकता है। वह जन्‍नत जाने पर हूर मिलने का दावा करता है। मैं

» Read more

Photo: देखें कैसे यहाँ -37 डिग्री तापमान में बिना कपड़ों के ‘चिल’ करते हैं महिलाएं-बच्चे

ठंड जब शबाब पर होती है तो लोग नहाने से बचते हैं। मगर दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां भीषण ठंड में लोग नदी के बर्फीले पानी में गोते लगाते हैं। वे जमकर यहां नहाते और मौज-मस्ती करते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं तक इस दौरान हिस्सा लेते हैं। वे सभी करीब -37 डिग्री तामपान में स्विमिंग कॉस्ट्यूम में होते हैं और ठंड में चिल्लाने के बजाय चिल करते हैं। ये लोग ऐसा किसी खास मकसद से नहीं करते, बल्कि वे एक स्विमर्स क्लब का हिस्सा

» Read more

अफगानिस्तान मे सेना को निशाना बनाने हेतु 4 माह के मासूम के कपड़े में छिपाया बम!

अफगानिस्तान में हमले की साजिश रचने के दौरान एक आतंकी संगठन ने चार महीने के बच्चे को अपना मोहरा बनाया। आतंकियों ने मासूम के कपड़े में विस्फोटक छिपा दिया था। अच्छी बात यह रही कि पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से आतंकियों को रोक लिया। पुलिस के अनुसार, घटना की साजिश रचने में तालिबान के चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बम आतंकियों में शामिल लड़के के पास था। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका

» Read more

कोचीन के इंजीनियरिंग कॉलेज में एक सेमिनार के दौरान छात्रों को बीफ कटलेट परोसे जाने के बाद विवाद

कोचीन विश्‍वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज में एक सेमिनार के दौरान छात्रों को बीफ कटलेट परोसे जाने के बाद विवाद हो गया है। एएनआई के अनुसार, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कुट्टानद से छात्रों के एक समूह ने अलप्पुझा के जिलाधिकारी को शिकायत की है। छात्रों ने कहा है कि जब उन्‍होंने कटलेट खा लिया तब उन्‍हें पता चला कि उसमें बीफ इस्‍तेमाल हुआ है। उत्‍तर भारत से आने वाले छात्रों ने सरकार को शिकायत में कहा है कि यह ”उनकी गरिमा को गिराने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए” किया

» Read more

कासगंज में एक मां का दावा- बेटे ने पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं कहा तो उसे गोली मार दी

कासगंज सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए चंदन गुप्‍ता की मां ने नया खुलासा किया है। उन्‍होंने कहा कि उनके बेटे को जबरन ‘पाकिस्‍तान जिंदाबाद’ बोलने को कहा जा र‍हा था। चंदन की मां संगीता ने कहा, ‘मुझे भी गोली मार दो। मैंने वंदे मातरम् बोला है। मैं भारत माता की जय बोलती हूं। मैं हिंदुस्‍तान जिंदाबाद’ बोलती हूं। मेरा बेटा चंदन किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा था। उसे पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाने के लिए मजबूर किया जा रहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। उन्‍होंने उसकी गोली मार

» Read more

चिदंबरम का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- पकौड़ा बेचना जॉब तो भीख मांगना भी नौकरी

बेरोजगारी की समस्या को लेकर पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पी चिदंबरम ने रविवार (28 जनवरी) एक के बाद एक कई ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस बात पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने पकौड़ा बेचने को रोजगार बताया था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार तो भीख मांगने को भी रोजगार में गिना जाना चाहिए। चिदंबरम ने ट्वीट में लिखा- ”प्रधानमंत्री कहते हैं कि पकौड़ा बेचना भी जॉब है, इस तर्क के अनुसार

» Read more

दिल्ली के स्पा सेंटर चलाने वाली एक महिला ने लगाया 3 लोगों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज कर पुलिस जाँच मे जुटी

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में स्पा सेंटर चलाने वाली एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला के दोस्त और दो अन्य युवकों ने अलग-अलग दिन में उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने बदरपुर थाने में बलात्कार की शिकायत की जिसे शुक्रवार को पुलिस ने मयूर विहार भेजकर आरोपी नीरज, नितीन और संदीप के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में पीड़ित महिला (29) ने कहा है कि वह पति और दो बेटों

» Read more

अल्पसंख्यकों की रैली में पाकिस्तान जैसा झंडा फरहाने पर पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश पुलिस ने शनिवार को शाजापुर जिले में तीन लोगों को कथित पाकिस्तानी झंडा फरहाने के आरोप में गिरफ्तार किया । अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से गणतंत्र दिवस पर यह रैली शुजालपुर कस्बे में बाइक निकाली गई। इस दौरान लाल रंग की बाइक पर सफेद कपड़ों में बैठे एक शख्स ने पाकिस्तान के जैसा झंडा लहराया तो बवाल मच गया। प्रिवेंशन इनसल्ट टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 के तहत  पुलिस ने छह लोगों को पाबंद किया गया है। रैली के दौरान भाजपा नेताओं और रैली निकाल रहे अल्पसंख्यक युवाओं

» Read more

बीफ के मुद्दे पर बोले मोदी के मंत्री- लोग अपनी मर्जी के मालिक, बीजेपी नहीं समझाएगी किसे क्या खाना है

मेघालय विधानसभा चुनाव के करीब आते ही केंद्र में सत्‍तारूढ़ भाजपा सजग हो गई है। चुनावी समय में केंद्रीय पर्यटन मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) केजे अल्‍फोंस ने कहा कि लोग अपनी मर्जी के मालिक हैं। बीजेपी जनता को यह नहीं समझाएगी कि वे क्‍या खाएं और क्‍या पहनें? उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्‍पष्‍ट कर चुके हैं कि वह जनता की रक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘किस प्रधानमंत्री में ऐसा कहने की हिम्‍मत है? मोदी के वर्ष 2014 में सत्‍ता में आने से पहले यह दुष्‍प्रचार किया

» Read more
1 913 914 915 916 917 1,617