तमिलनाडु के पुलिसवाले का फेसबुक प्यार निकला 22 वर्षीय लड़का, बदले मे कर दी उसकी अगवा कर हत्या

तमिलनाडु के विरुधुनगर के पुदुपट्टी में फेसबुक पर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक पुलिसवाले ने अपने तीन साथियों की मदद से एक 22 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय एस अय्यानर को पहले अगवा किया गया फिर मंगलवार (23 जनवरी) की रात  हत्या को अंजाम दिया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मृतक ने फेसबुक पर महिला के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। एन्नोर पुलिस का 32 वर्षीय सिपाही आरोपी कन्नन कुमार फेसबुक पर उसके संपर्क में आया था और दोनों में चैट होने

» Read more

कर्नाटक: चुनाव सर्वेक्षण में कांग्रेस को ही ताज, सीएम सिद्धारमैया अब भी सबसे लोकप्रिय नेता

कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी हो सकती है। चुनाव सर्वेक्षण में सत्‍तारूढ़ पार्टी प्रतिद्वंद्वी भाजपा से बड़े अंतर से आगे है। सर्वेक्षण में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्‍युलर) के तीसरे स्‍थान पर रहने की संभावना है। लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वेक्षण पर भरोसा किया जाए तो कर्नाटक में कांग्रेस दमदार तरीके से वापसी करने जा रही है। इसमें मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर सामने आए हैं। सर्वे में शामिल 49 फीसद लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की इच्‍छा जाहिर की है। वहीं,

» Read more

फिर आया एक्ट्रेस रिया सेन की शेयर कीं ये ग्लैमरस फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर की है। तस्वीर में रिया समंदर किनारे बिकिनी में नजर आ रही हैं। लो लाइट में क्लिक की गई इस तस्वीर में रिया ने कैप और सनग्लासेज पहने हुए हैं। तस्वीर के कैप्शन में रिया ने लिखा- अपने अंदर की आग के लिए कभी माफी मत मांगो। मालूम हो कि 24 जनवरी को रिया सेन का बर्थडे था। रिया सेन एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया ने साल 2001 में आई फिल्‍म ‘स्टाइल’ से अपना

» Read more

10 देश के राष्ट्राध्यक्ष की मौजूदगी मे राजपथ पर दिखी भारतीय सैन्य शक्ति और संस्कृति की झलक

देश ने 69वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर राजपथ पर आसियान देशों के 10 मुख्य अतिथियों के समक्ष देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिसके साथ परेड समारोह शुरू हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना की सलामी ली। इससे पहले कोविंद ने शहीद ज्योति प्रकाश निराला की पत्नी को अशोक चक्र प्रदान किया। पिछले साल जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में 31

» Read more

क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग की दुनिया में धमाका करने को तैयार युवराज सिंह

क्रिकेट की दुनिया में धमाल करने के बाद अब क्रिकेटर युवराज सिंह बॉलीवुड में भी कदम रखने वाले हैं। खबर है कि जल्द ही युवराज सिंह वेब सीरीज के माध्यम से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करेंगे। इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 36 साल के युवराज सिंह वेब सीरीज इनसाइड एज में नजर आएंगे। दरअसल, वेब सीरीज इनसाइड एज के दूसरे सीजन में युवराज सिंह के होने की भी खबर है। यह वेब सीरीज अमेजोन प्राइम पर दिखाई जाएगी। इससे पहले इस ‘इनसाइड एज’ के पहले भाग में ऋचा

» Read more

गुजरात हाईकोर्ट ने की टिप्पणी: फेसबुक के जरिये होने वाली शादियों का टूटना लगभग तय होता है।

गुजरात हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया के जरिये होने वाली शादियों पर एक टिप्पणी की है। अदालत ने कहा है कि फेसबुक के जरिये होने वाली शादियों का टूटना लगभग तय होता है। अदालत ने यह टिप्पणी घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई करते हुए दी। इस केस में एक जोड़े ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी कर ली थी। यह जोड़ा दो ही महीने सात रहा था कि इनके बीच तकरार शुरू हो गई। शादी को लेकर इस जोड़े का हसीन सपना बहुत कम वक्त में टूट गया, अब

» Read more

फिल्म ब्रीद’ में सपना पब्बी ने दिए इतने बोल्ड सींस, कहा पापा से पूछकर फिल्म में किए इतने बोल्ड सींस

टीवी सीरियल ’24’ की एक्ट्रेस सपना पब्बी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म खामोशियां से की थी। सपना इन दिनों अपनी वेबसीरीज ‘ब्रीद’ को लेकर चर्चा में हैं। सपना ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बोल्ड सीन्स वाली फिल्म खामोशियां अपने पिता से पूछ कर साइन की थी। उन्होंने बताया कि वह उस वक्त अपनी रूममेट के साथ बैठी थीं और उनकी रूममेट ने उनसे पूछा कि तेरे पिता का रिएक्शन क्या होगा जब उन्हें पता चलेगा कि तू इस तरह की फिल्म कर रही है। इस पर

» Read more

केरल: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस पर स्‍कूल में फहराया तिरंगा

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पलक्‍कड़ के एक स्‍कूल में तिरंगा फहराया। वाम मोर्चे की सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी विभागों, शिक्षण संस्‍थानों और अन्‍य सरकारी प्रतिष्‍ठानों में सिर्फ वहां के प्रमुखों द्वारा ही झंडा फहराने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद आरएसएस प्रमुख शुक्रवार (26 जनवरी) को व्‍यास विद्यापीठ स्‍कूल पहुंचे थे। मोहन भागवत और भाजपा के अन्‍य नेताओं की मौजूदगी में सुबह साढ़े नौ बजे झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस

» Read more

ब्रिटेन के सिख कारोबारी ने एक अंग्रेज के मज़ाक पर उसे सबक सीखने के लिए अपनी 7 पगड़ी के रंग की 7 रॉल्स रॉयस खरीदी

ब्रिटेन के रहने वाले एक सिख कारोबारी को अपनी पगड़ी पर किया गया मजाक इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने अपनी पगड़ियों से मेल खाती सात रॉल्स रॉयस खरीद ली। रूबेन सिंह ब्रिटेन के बड़े कारोबारी हैं। करीब एक हफ्ते पहले रूबेन ने एक ट्वीट करके बताया कि एक अंग्रेज ने उनकी पगड़ी को सिर पर पहनने का बैंडेज बताकर उसका अपमान किया है। इसके बाद उन्होंने लिखा कि उनकी पगड़ी उनके सिर का ताज है। इसके बाद रूबने ने जवाब देना का नयाब तरीका निकाला उन्होंने उस अंग्रेज को

» Read more

दक्षिण भारतीय स्टार पवन कल्याण पर फेंकी गई चप्पल

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने स्टार और राजनेता पवन कल्याण अपनी राजनीतिक यात्रा कर रहे हैं। अभिनेता कल्याण बुधवार को तेलंगाना के खम्मम जिला पहुंचे थे। इसी यात्रा के दौरान अभिनेता पवन पर एक व्यक्ति ने चप्पल फेंकने की कोशिश की, हालांकि चप्पल अभिनेता को नहीं लगी। अभिनेता पर चप्पल फेंकने वाले आरोपी की पहचान नहीं हो सकी, जबकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए भीड़ को नियंत्रित कर लिया था। पवन अभिनेता के साथ ही साथ जनसेना पार्टी के अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने ‘जय तेलंगाना’

» Read more

हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा कैंसर से भी बचाता है पॉपकॉर्न, जानें और क्या-क्या हैं फायदे

पॉपकॉर्न फाइबर, पॉलीफेनोलिक कंपाउंड्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स,, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मैंगनीज और मैग्नीशियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पॉपकॉर्न मक्का या मकई से बना खाद्य पदार्थ होता है जिसका स्नैक्स के बतौर काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाना बेहद सरल है। मकई का छिलका थोड़ा-सा सख्त होता है, जिसके भीतर स्टॉर्च मौजूद होता है। जब मकई को गरम करते हैं तो इसके अंदर दबाव बढ़ता है और दाने चटककर पॉपकॉर्न के आकार में आ जाते हैं। पॉपकॉर्न कई तरह के होते हैं। थिएटर में मूवी देखते वक्त या घर

» Read more

भ्रष्टाचार के आरोपों पर सिद्धारमैया का पलटवार, अमित शाह और येदियुरप्पा को बताया ‘जेलबर्ड’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शु्क्रवार (26 जनवरी) को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को जेल के दिनों की याद दिलाई। अमित शाह के साथ उन्होंने कर्नाटक के बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा को भी घेरा। सिद्धारमैया दरअसल अमित शाह के उस बयान का पलवार कर रहे थे जिसमें उन्हें भ्रष्टाचार का पर्याय बताया गया था। गुरुवार (25 जनवरी) को अमित शाह ने कर्नाटक के मैसूर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में सिद्धारमैया और सूबे की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा था। अमित शाह ने कहा था कि भ्रष्टाचार का मतलब

» Read more

अश्‍लील वीडियो की धमकी देकर कांग्रेस विधायक से दो करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश करने के मामले में पत्रकारिता की एक छात्रा गिरफ्तार

मध्‍य प्रदेश में अश्‍लील वीडियो की धमकी देकर कांग्रेस विधायक से दो करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस मामले में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय की एक छात्रा को गिरफ्तार किया गया है। इस रैकेट में शामिल आरोपी छात्रा का साथी फरार है। उसकी पहचान विक्रमजीत सिंह के तौर पर की गई है। हेमंत कटारे भिंड जिले के अतर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी फरवरी में शादी होने वाली है। मध्‍य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस विधायक को

» Read more

गणतंत्र दिवस की परेड देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले याद आ गए दिल्ली के दिन

26 जनवरी यानी की गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा देश देशभक्ति में डूबा हुआ है। गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड जगत भी देशभक्ति में सरोबार है। बॉलीवुड स्टार सोशल मीडिया पर इस दिन से जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में सदी के महानायक यानी की अमिताभ बच्चन ने भी एक ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने अपने दिल्ली के दिनों की याद ताजा की है। बिग बी से अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से देशभक्ति से भरा ट्वीट किया। बिग बी ने बताया कि वह

» Read more

अब संजय लीला भंसाली का गला काटने पर 51 लाख रुपये चांदी की थाली में सजाकर देने की घोषणा

अभी भी फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर खड़ा हुआ विवाद खत्म नहीं हो रहा है। मीडीया रिपोर्ट के अनुसार ब्रजमण्डल क्षत्रिय राजपूत महासभा के पदाधिकारियों ने आज यहां पद्मावत के निदेशक संजय लीला भंसाली का सिर काट कर लाने वाले को 51 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। महासभा के पदाधिकारियों की बैठक के बाद जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने भंसाली का सिर काटकर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा करते हुए कहा, ‘ऐसा करने वाले को 51 लाख रूपये की रकम चांदी की थाली में

» Read more
1 921 922 923 924 925 1,617