क्या छत्तीसगढ़ पुलिस का है करणी सेना को पूरा समर्थन? वीडियो मे पुलिसकर्मी करणी सेना जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे

फिल्म पद्मावत से जुड़े विवाद खत्म नहीं हो रहे हैं। इस मामले में राजपूत समाज के संगठन करणी सेना को जबर्दस्त आलोचना की शिकार होना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में करणी सेना के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तैनात पुलिसकर्मी उन्हें देखकर इस कदर भावनाओं में बह गया कि वह खुद करणी सेना जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। इस वीडियो को जनसत्ता डॉट कॉम के एक दर्शक ने भेजा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग नारे बाजी कर रहे हैं। उन्हें देखकर पुलिस जिप्सी में

» Read more

सूरज पाल अमु ने रिपब्लिक रिपोर्टर को दी थप्पड़ मारने की धमकी, कहा- अभी बच्चे हो, अरनब गोस्वामी को भेजता हूं नोटिस

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर हो रहे विरोध के बीच करणी सेना के नेता सूरजपाल सिंह अमु ने कैमरे के सामने ही रिपब्लिक टीवी के रिपोर्टर को थप्पड़ मारने की धमकी दी है। साथ ही अमु ने रिपब्लिक टीवी के संपादक अरनब गोस्वामी को लीलगल नोटिस भेजने की भी बात कही। दरअसल हुआ ये कि बुझवार को गुरुग्राम में पद्मावत का विरोध कर रहे उपद्रवियों ने बच्चों से भरी स्कूल बस पर हमला बोल दिया। इन लोगों ने स्कूल बस पर पथराव किया। इस घटना से पूरे

» Read more

लाइव शो में बोले एंकर- करणी सेना ढूंढ़ रही मेरा घर, कुछ हुआ तो…

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर सड़कों पर करणी सेना का विरोध प्रदर्शन लोगों में खौफ पैदा कर रहा है तो अब उसे समाचार चैनलों पर भी होने वाली बहसें अखर रही हैं। अंग्रेजी समाचार चैनल सीएनएन न्यूज 18 ने दावा किया है कि करणी सेना ने फोन कर उसके वरिष्ठ पत्रकार जक्का जैकब के घर का पता और उनका मोबाइल नंबर मांगकर धमकी दी है। चैनल के ट्वीटर हैंडल पर एक छोटे से वीडियो क्लिप में जक्का जैकब भी यह बताते दिख रहे हैं कि करणी सेना ने

» Read more

बीएसएफ के दागे 9000 राउंड गोले ने लाई पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने पर, लगाई मीटिंग की गुहार

सीमा पर पाकिस्तान की उकसाने वाली कार्रवाई का भारत की ओर से करारा जवाब दिये जाने के बाद पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आई है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने बॉर्डर पर शांति बहाल करने के लिए बीएसएफ से मीटिंग की है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच गुरुवार (25 जनवरी) को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाके में एक फ्लैग मीटिंग हुई। इस बैठक में भारत ने हाल में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की घटनाएं बढ़ने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और इस बात पर जोर दिया कि ऐसी

» Read more

Ind vs SA 3rd Test: वांडरर्स की पिच पर भड़के सुनील गावस्कर, शॉन पोलॉक ने भी जताई नाराजगी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्‍ट मैच में वांडरर्स के विकेट ने जिस तरह का व्‍यवहार किया, उससे टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान सुनील गावस्कर खासे नाराज हैं। गावस्कर ने इस पिच को गेंदबाजों की मददगार करार देते हुए बल्लेबाजों के लिहाज से अन्यायपूर्ण बताया है। गावस्कर ने कहा है कि पिच खेल भावना को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए। सिर्फ गावस्कर ही नहीं खुद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी शॉन पोलॉक ने भी पिच पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। पोलॉक ने कहा कि जिस तरह से

» Read more

Padmaavat Box Office Collection Day 1: संजय लीला भंसाली की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई…

Padmaavati Movie Box Office Collection: दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को गुरुवार के दिन रिलीज की गई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पद्मावत’ दर्शकों को खूब भा रही है। फिल्म में रणवीर की अदाकारी की तारीफ चारों तरफ हो रही है। अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर की डायलॉग डिलीवरी जबरदस्त है। दीपिका फिल्म में रानी पद्मावती की भूमिका में हैं। दीपिका फिल्म में सिर से लेकर पांव तक ढकी नजर आ रही हैं, वहीं सिर्फ आंखों के जरिए दीपिका अपनी बात दर्शकों

» Read more

हमारी याद आएगीः जब दो दिग्गजों के अहंकार के बीच फंसे अरमान और अमाल मलिक के दादा सरदार मलिक

सरदार मलिक 13 जनवरी, 1925- 27 जनवरी, 2006 दो ताकतवर लोगों के अहंकार की लड़ाई में एक तटस्थ आदमी किस तरह से पिस जाता है, इसकी मिसाल थे संगीतकार सरदार मलिक, जिनकी शुक्रवार को पुण्यतिथि है। सरदार मलिक उन फिल्म संगीतकारों में से एक थे, जिन्हें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली। मगर आज भी अगर उन्हें याद दिया जाता है तो वह है उनके द्वारा ‘सारंगा’ फिल्म के लिए बनाया बेमिसाल विरह गीत, ‘सारंगा तेरी याद में नैन हुए बेचैन, मधुर तुम्हारे मिलन बिना दिन कटते नहीं रैन…’ ‘सारगा’ (1961)

» Read more

‘पद्मावत’ के विरोध में करणी सेना का ऐलान- संजय लीला भंसाली की मां पर बनाएंगे फिल्म, नाम होगा ‘लीला की लीला’

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर लगातार विरोध कर रही करणी सेना ने फिल्म का जवाब फिल्म से देने का एलान किया है। करणी सेना की चित्तौड़गढ़ यूनिट श्री राजपूत करणी सेना पद्मावत के विरोध में फिल्म बनाकर जवाब देगी। चित्तौड़गढ़ करणी सेना ने गुरुवार (25 जनवरी) को एलान किया है कि वह संजय लीला भंसाली की मां पर आधारित फिल्म बनाकर उनकी पद्मावत का जवाब देगी। करणी सेना की तरफ से एकबार फिर दावा किया गया है कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती

» Read more

69वें गणतंत्र दिवस 2018 परेड LIVE: राजपथ पर दिख रही है देश की सैन्य ताकत और संस्कृति

Republic Day 2018 Parade LIVE: शुक्रवार 26 जनवरी को भारत अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। साल 1950 में आज के ही दिन भारत का संविधान अस्तित्व मे आया था और भारत पूर्ण गणतंत्र देश बना। दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड करीब 90 मिनट तक चलेगी। परेड के लिए पीएम मोदी समेत सभी आशियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी राजपथ पहुंच चुके हैं।  भारत-आसियान सम्मेलन में शामिल होने आये आसियान देशों के नेता गणतंत्र दिवस परेड

» Read more

गणतंत्र दिवस 2018 परेड: राजपथ पर पहली बार कब हुई थी परेड, जानें और भी रोचक तथ्य

Republic Day 2018 Parade: गणतंत्र दिवस पर देश भर के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र राजपथ पर होने वाली परेड होती है। गणतंत्र दिवस की पहली परेड 1955 में राजपथ पर हुई थी। लेकिन इंटरनेट खंगालने पर 1963 की गणतंत्र दिवस परेड का एक दुर्लभ वीडियो हाथ लगा है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण दिखाई देते हैं। यह वीडियो ‘एपिक वर्ल्ड’ नाम के यूट्यूब पेज पर शेयर किया गया है। राजपथ पर होने वाली परेड का सीधा प्रसारण तो देशवासी टीवी पर देखते ही हैं, लेकिन साक्षात इसे

» Read more

Happy Republic Day 2018 Wishes PHOTOS: गणतंत्र दिवस ग्रीटिंग्स, मेसेजस, फोटोज और SMS

Happy Republic Day 2018 Patriotic Wishes Images: इस वर्ष रिपब्लिक डे पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों संग ये ग्रीटिंग्स भेजकर इस राष्ट्रीय पर्व को सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह दिन हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होता है। क्योंकि इसी तारीख यानी 26 जनवरी 1950 को भारत देश एक गणतंत्र देश बना था। इस वर्ष हम 69वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। डॉ. भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में हमारे देश का संविधान बनाया गया था। 26 जनवरी 1950 को 10.18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया

» Read more

असम में अब गुलाबी आॅटोरिक्शा चलाएंगी महिलाएं

असम में महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा विशेष रूप से चलाए जाने वाले गुलाबी आॅटोरिक्शा का पहला बेड़ा तैयार है। बोंगईगांव शहर के परियोजना प्रबंधक कुसुम्बर चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पिछले हफ्ते यहां पहले बैच में आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की 13 महिलाओं को गुलाबी आॅटोरिक्शा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहली बैच की ये महिलाएं एक स्वयं-सहायता समूह (एसएचजी) से आई हुई हैं जिसमें अधिकतर विवाहित हैं। इन सभी को गुवाहाटी के दिसपुर ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल में वाहन चलाने का प्रशिक्षण

» Read more

यूपी में बेहतर सड़कें बनाई जाएंगी: गडकरी

विकास के समग्र चिंतन से ही देश व प्रदेश का विकास होगा, जब प्रदेश की सड़कें अच्छी होंगी तो व्यापार की संभावनाएं और बढ़ेगी। केंद्र सरकार प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित है। सरकार किसानों को सक्षम बनाने के लिए कार्य कर रही है। जब तक किसान संपन्न नहीं होगा, तब तक विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। ये बातें स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में देवरिया बाइपास और फोरलेन का प्रतिकात्मक शिलान्यास करने के बाद समारोह के मुख्य अतिथि सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने

» Read more

आसियान शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, समुद्री सुरक्षा और शांति पर ध्यान जरूरी

आसियान शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा, शांति, क्षेत्रीय संतुलन और नौवहन की स्वतंत्रता की बात उठाई। भारतीय उपमहाद्वीप और हिंद महासागरीय क्षेत्र में चीन की बढ़ती आर्थिक और वित्तीय दखलंदाजी के मद्देनजर उन्होंने कहा कि समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा पर ध्यान देना होगा। चीन को कड़ा संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर भारत आसियान देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि शांति और बराबरी के समाज को लेकर आसियान

» Read more

इस साल एक साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव, केंद्रीय कानून मंत्री ने दिए संकेत

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा और राज्यों की विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने की वकालत करते हुये व्यवस्था में इस बदलाव को समय की मांग बताया है। प्रसाद ने आज आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि देश में साल भर विभिन्न स्तरों पर चुनाव चलते रहते हैं। इससे संसाधनों की बर्बादी और विकास कार्यों के बाधित होने की समस्या बढ़ती जा रही है। प्रसाद ने इससे देश को बचाने के लिए लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की जरूरत पर

» Read more
1 923 924 925 926 927 1,617