आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद के खिलाफ चार्जशीट पर 30 जनवरी को संज्ञान लेगा कोर्ट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)ने कश्मीर घाटी में आतंकवाद के कथित वित्तपोषण के मामले में आतंकवादी मास्टरमाइंड हाफिज सईद और सैयद सलाहुद्दीन तथा दस कश्मीरी अलगाववादियों के खिलाफ आज दिल्ली की एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया। अदालत इसपर संज्ञान लेने के बारे में 30 जनवरी को फैसला करेगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तरुण सहरावत ने आरोपपत्र पर दलीलें सुनने के बाद इसकी अगली सुनवाई की तारीख 30 जनवरी तय की। तब अदालत एनआईए के 12,794 पन्नों के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के संबंध में निर्णय लेगी। जांच एजेंसी ने अदालत में
» Read more