राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 22 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों से किया अलंकृत
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वर्ष 2016 के लिए आज संगीत नाटक अकादमी की फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में कोविंद ने संगीत, नृत्य और लोक कलाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिये अरविंद पारिख, आर वेदावल्ली, रामगोपाल बजाज और सुनील कोठारी को अकादमी की फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ प्रदान किया। इसके अलावा राष्ट्रपति ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिये श्रेष्ठ 22 कलाकरों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
» Read more