हिंदुओं से ‘करीबी’ बढ़ाने में जुटी ममता बनर्जी की TMC, 12 हजार पुजारियों को किया सम्मानित
तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिले के अध्यक्ष अनुब्रता मंडल ने सोमवार को हिंदू पुजारियों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया। लाइवमिंट के मुताबिक यह बीजेपी के उस बयान का जबाव माना जा रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर टीएमसी को मुस्लिमों का पक्ष लेने वाली पार्टी बताती रही है। बीरभूम के टीएमसी कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि मंडल जिले और उसके आसपास के करीब 12 हजार पुजारियों को एक मंच पर साथ लेकर आए। बीरभूम जिले में बीजेपी का वोट शेयर बढ़ रहा है।
» Read more