पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने महिला कश्मीरी अलगाववादी से जताई हमदर्दी, सोशल मीडिया ने धो डाला

पाकिस्तान के टेलीविजन पत्रकार हामिद मीर ने कश्मीर की महिला अलगाववादी से हमदर्दी जताई। उन्होंने महिला के एक पैगाम का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया। कहा कि आंसुओं से भरा ये संदेश आजादी की मांग से जुड़ा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसी पर उन्हें धो डाला। लोगों ने जमकर उन्हें ट्रोल किया। हैरानी जताते हुए कहा, “सारी उम्र बिता दो। कश्मीर हिंदुस्तान का है। क्यों किसी देश से उसकी जगह लेनी है? बलूचिस्तान पर तरस खाओ। वहां खून बहा रहे हो।” एक अन्य टि्वटर यूजर बोला, “सर, इससे पहले कि बलूचिस्तान के हालात बांग्लादेश जैसे हो जाएं, आप उसकी चिंता कीजिए।”

पाकिस्तानी पत्रकार ने इस बाबत रविवार (एक अप्रैल) की रात एक ट्वीट किया। लिखा, “आंसुओं से भरा और आजादी के लिए प्यार से भरा एक संदेश।” ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी अपलोड किया था। एक मिनट 32 सेकंड की क्लिप में बैकग्राउंड में एक रोती महिला बोल रही थी। उसकी तस्वीर साथ दिखाई जा रही थी।

 

महिला कह रही थी, “उन्हें बता दें कि आज कश्मीर लहूलुहान है। लोग लाशें गिन रहे हैं। कश्मीर की मस्जिदों में पाकिस्तान के तराने (राष्ट्रगान) बज रहे हैं, इसलिए उन्हें कह दें कि पाकिस्तान में काला दिवस घोषित कर दिया जाए। ऐसा दिखाया जाए कि कश्मीरी मुस्लिमों में साथ वे (पाकिस्तानी) हैं। कब तक मरेंगे लोग यहां? कब तक लूटेंगे इस्लाम के नाम पर? ऐसे में आप ये पैगाम पहुंचा दें हर जगह। उन्हें कह दीजिए कि कश्मीर के लोग आपकी ओर देख रहे हैं।”

देखिए इसी पर लोगों न कैसे पाकिस्तानी पत्रकार को अपनी तीखी, तंज से भरी और मजेदार प्रतिक्रियाओं से धोया-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *