Photo: देखें कैसे यहाँ -37 डिग्री तापमान में बिना कपड़ों के ‘चिल’ करते हैं महिलाएं-बच्चे

ठंड जब शबाब पर होती है तो लोग नहाने से बचते हैं। मगर दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां भीषण ठंड में लोग नदी के बर्फीले पानी में गोते लगाते हैं। वे जमकर यहां नहाते और मौज-मस्ती करते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं तक इस दौरान हिस्सा लेते हैं। वे सभी करीब -37 डिग्री तामपान में स्विमिंग कॉस्ट्यूम में होते हैं और ठंड में चिल्लाने के बजाय चिल करते हैं।

ये लोग ऐसा किसी खास मकसद से नहीं करते, बल्कि वे एक स्विमर्स क्लब का हिस्सा हैं। रूस के साइबेरिया प्रांत में क्रासनोयार्क शहर है, जहां येनीसेई नाम की नदी है। यह इलाका बेहद ठंडा और बर्फीला माना जाता है। अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि यहां का तापमान आमतौर पर -37 डिग्री के आसपास होता है।

 

क्रायोफाइल विंटर्स स्विमर्स क्लब नाम का संगठन यहीं पर सक्रिय है। समूह में तकरीबन 300 सदस्य शामिल हैं। वे इस बैनर के तले नदी के बर्फीले पानी में आकर नहाते हैं।

क्रायोफाइल विंटर्स स्विमर्स क्लब नाम का संगठन यहीं पर सक्रिय है। समूह में तकरीबन 300 सदस्य शामिल हैं। वे इस बैनर के तले नदी के बर्फीले पानी में आकर नहाते हैं।
बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग ठंडे पानी से डरने के बजाय उसमें नहाते और मौज-मस्ती करते हैं।

बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग ठंडे पानी से डरने के बजाय उसमें नहाते और मौज-मस्ती करते हैं।
सात साल के मिरोस्लाव और तिमोफेई यारोशेंको जुड़वा भाई हैं। वे भी इस स्विमर्स क्लब के सदस्य हैं। -38 डिग्री तापमान में देखिए वे दोनों कैसे मस्ती कर रहे हैं।

सात साल के मिरोस्लाव और तिमोफेई यारोशेंको जुड़वा भाई हैं। वे भी इस स्विमर्स क्लब के सदस्य हैं। -38 डिग्री तापमान में देखिए वे दोनों कैसे मस्ती कर रहे हैं।
नौ साल की नास्तया ने बताया, "मुझे ठंड महसूस होती है, लेकिन हम इसे झेल लेते हैं। मेरे कई दोस्त और उनके परिवार वालों का मानना है कि येनीसेई 

नदी में सर्दियों के दौरान नहाना संभव नहीं है। वे यहां पर नहाने से बचते हैं।"

नौ साल की नास्तया ने बताया, “मुझे ठंड महसूस होती है, लेकिन हम इसे झेल लेते हैं। मेरे कई दोस्त और उनके परिवार वालों का मानना है कि येनीसेई नदी में सर्दियों के दौरान नहाना संभव नहीं है। वे यहां पर नहाने से बचते हैं।”
स्विमर क्लब के कुछ सदस्य तो रोजाना यहां पर नहाने आते हैं। उनका मानना है कि इससे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

स्विमर क्लब के कुछ सदस्य तो रोजाना यहां पर नहाने आते हैं। उनका मानना है कि इससे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
एक साल से 79 साल के लोग यहां पर डुबकी लगाते नजर आ जाते हैं, जिनमें स्टूडेंट्स, इंजीनियर और सेवानिवृत्त लोग शामिल होते हैं। (सभी फोटोज़: रॉयटर्स/इलिया नेमुशिन)

एक साल से 79 साल के लोग यहां पर डुबकी लगाते नजर आ जाते हैं, जिनमें स्टूडेंट्स, इंजीनियर और सेवानिवृत्त लोग शामिल होते हैं। (सभी फोटोज़: रॉयटर्स/इलिया नेमुशिन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *