PHOTOS: अनुष्का-विराट संग केप टाउन में लंच करते नजर आए अक्षय कुमार!

बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस वक्त केप टाउन में हैं। विराट क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए साउथ अफ्रीका गए हैं वहीं उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद हैं। उनके अलावा क्रिकेट टीम के और भी खिलाड़ी अपनी पत्नियों को लेकर साउथ अफ्रीका पहुंचे हुए हैं। इसके चलते सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की केप टाउन वाली कई तस्वीरें इंटरनेट के जरिए सामने आई हैं। वहीं एक तस्वीर और है जो इन दिनों फैंस द्वारा खूब शेयर की जा रही हैं।

इस तस्वीर में विराट और अनुष्का के साथ बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। बता दें, अक्षय कुमार भी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ केप टाउन में छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान अक्षय और विराट-अनुष्का मिल गए। वहीं विराट-अनुष्का ने अक्षय के साथ लंच भी किया। अक्षय तस्वीर में ब्लैक हुडी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं अनुष्का लूज व्हाइट शर्ट में गॉगल्स के साथ नजर आ रही हैं और विराट ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू कैप पहनी हुई है।

बता दें, अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘पैडमैन’ में नजर आने वाले हैं। अक्षय के साथ इस फिल्म में सोनम कपूर और राधिका आपटे भी हैं। फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने जा ही है। वहीं हाल ही में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘ZERO’ का टीजर जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *