प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से किया पांचवां संबोधन

आज भारत अपना 72वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता और केसरिया रंग की पगड़ी पहन रखी थी। उन्होंने 21 बंदूकों की सलामी के बीच 17वीं शताब्दी के स्मारक की प्राचीर से तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्‍वजारोहण के बाद राष्‍ट्र को संबोधित किया। यह प्रधानमंत्री मोदी का लाल किले की प्राचीर से पांचवां संबोधन है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को वर्ष 2022 तक अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने की घोषणा की। मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में हमारा और हमारे वैज्ञानिकों का एक सपना है और मुझे यह घोषणा करने में प्रसन्नता हो रही है कि वर्ष 2022 तक 75वें स्वतंत्रता साल पर हम अंतरिक्ष में एक मानव मिशन भेजने की योजना बना रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हम वर्ष 2022 या उससे पहले अंतरिक्ष में भारतीय को पहुंचाएंगे।” मोदी ने कहा, “हमारे वैज्ञानिकों ने हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने 100 से अधिक उपग्रहों को लॉन्च किया। उन्होंने मंगल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *