कनॉट प्‍लेस का वाकया- ऑफिस की छत पर लड़की का हाथ पकड़ करने लगा हस्‍तमैथुन, शिकायत दर्ज

देश की राजधानी दिल्ली की सबसे पॉश जगह माने जाने वाले कनॉट प्लेस में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी ऑफिस की छत पर उसका हाथ पकड़ लिया और हस्तमैथुन करने लगा। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है जिसके बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है। एएनआई के अनुसार पीड़िता ने घटना की जानकारी देते हुए कहा मैं लंच के समय ऑफिस की छत पर थी कि तभी एक व्यक्ति मेरे पीछे-पीछे छत पर पहुंच गया।

पीड़िता के बयान के अनुसार इसके बाद आरोपी उसे गंदी तरह से घूरने लगा और उसकी तरफ बढ़ा। पीड़िता के पास पहुंच के आरोप उसके शरीर के ऊपरी हिस्से को छूने की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने आरोपी को पीछे ढकेला और दरवाजे की तरफ भागी लेकिन छत का लॉक लगा हुआ था। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने ही छत के दरवाजे को लॉक किया था। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को पकड़ लिया और अपनी पैंट की जिप खोलकर गंदे तरीके से खुद को छूने लगा।

पीड़िता ने आरोपी को पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दी लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पीड़िता ने चिल्लाना शुरु किया तो आरोपी उसका फोन छीनकर दूसरी छत पर कूदकर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है और उसकी तलाश में जुट गई है। देश में आए दिन महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे पहले संसद भवन के पास बने मेट्रो स्टेशन के भीतर महिला पत्रकार से छेड़खानी का मामला सामने आया था। महिला के साथ आरोपी ने स्टेशन की सीढ़ियों पर छेड़छाड़ की थी। इस मामले में आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *