Punjab Budget 2018 Highlights: स्वास्थ्य-शिक्षा और कृषि को ढेरों सौगात; कर्ज माफी के लिए 4 हजार करोड़ का ऐलान
![](https://aknnews.com/wp-content/uploads/2018/03/Manpreet-Badal-2-60-300x200.jpg)
पंजाब में आज (24 मार्च) 2018 का बजट पेश हुआ। राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने विधानसभा में इसे पेश किया। कांग्रेस सरकार का बजट पेश करते हुए बादल बोले कि साल 2017-18 में पंजाब की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्टः जीएसडीपी) 4.33 लाख करोड़ थी, जो कि बढ़कर 4.77 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इस बार के बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा सरीखे क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा। हालांकि, इस दौरान अकाली दल के विरोध का उन्हें सामना करना पड़ा। बादल ने इस बार के बजट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 914.57 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। यह रकम पिछले साल के मुकाबले 18 फीसदी अधिक है। अमृतसर में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए 39 करोड़ रुपए और फाजिल्का में टेरटियरी कैंसर केयर सेंटर के लिए 45 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया।
पटियाला स्थिल पंजाबी विश्विद्यालय के लिए 50 करोड़ की रकम एक मुश्त दी जाएगी। 1500 स्कूलों में आरओ सिस्टम लगाने के लिए नौ करोड़ रुपए और मुफ्त में सैनिट्री नैप्किन बांटने के लिए 10 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। सभी सरकारी कॉलेजों में निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बादल के अनुसार, अब से पंजाब के हर करदाता से डेवलेपमेंट टैक्स के रूप में 20 पैसे वसूले जाएंगे।
यहां जानिए Punjab Budget 2018:
– वित्त मंत्री ने इसी के साथ 500 करोड़ रुपए स्मार्ट सिटी के लिए भी आवंटित किए हैं। इसके साथ ही 1067 करोड़ रुपए सड़कों, पुलों के निर्माण व इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए दिए गए हैं।
– वित्त मंत्री ने कृषि क्षेत्र के लिए भी सौगात पेश की। कहा कि 14,734 करोड़ रुपए कृषि क्षेत्र के लिए आवंटित किए जाएंगे। 55 करोड़ रुपए हॉर्टिकल्चर क्षेत्र के लिए भी सरकार ने देने का ऐलान किया है।
– महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार की तरह पंजाब ने भी कर्ज माफी का ऐलान किया है। सरकार ने इसके लिए 4250 करोड़ रुपए अलग रखे हैं।
– राजस्व व्य्य के लिए आवंटन में बढ़ोतरी की गई है। पहले यह 55,296 करोड़ रुपए था। अब 2018-19 में इसे 71,182 करोड़ कर दिया गया है।