मिस वर्ल्‍ड 2017 बनने पर राहुल गांधी ने मानुषी छिल्‍लर को दी बधाई, विश्‍व सुंदरी ने दिया ये जवाब

विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को अपनी कामयाबी के लिए दुनिया भर से शाबासी मिल रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में व्यस्त राहुल गांधी ने भी वक्त निकालकर मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने पर बधाई दी। राहुल ने कहा कि भारत का भविष्य युवा पीढ़ी की कर्मठता और श्रेष्ठता पर निर्भर करता है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई। हमारे युवा विजेता हमें गौरवशाली महसूस कराते हैं। भारत का भविष्य अदम्य क्षमता और युवाओं की श्रेष्ठता पर निर्भर करता है।’ राहुल गांधी के इस ट्वीट पर मानुषी ने भी उन्हें जवाब दिया और कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने पर वे गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। मानुषी छिल्लर ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा, ‘शुक्रिया सर, भारत का प्रतिनिधित्व करके वे खुद को धन्य और गौरवान्वित महसूस करती हैं, ये अबतक का सबसे बेहतरीन एहसास है।’

Office of RG

@OfficeOfRG

Congratulations to Miss World 2017 Manushi Chhillar on her achievement. Our young achievers make us proud. India’s future lies in the indomitable spirit & excellence of our youth.

Thank you, sir! Blessed & honored to have represented #India. It’s the best feeling ever! https://twitter.com/OfficeOfRG/status/932166261634502656 

बता दें कि चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन में भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। उनसे पहले ये खिताब 16 साल पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था। छिल्लर ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं और उन्होंने इस साल फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले ने नई विश्व सुंदरी को प्रतिष्ठित ताज पहनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *