बलात्कार का फरार आरोपी कर रहा था दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन में नारेबाजी, पुलिस ने धर-दबोचा

जिस शख्स ने दुष्कर्म किया, वही दुष्कर्मी के खिलाफ हुए प्रदर्शन में भी नारेबाजी करने पहुंच गया।ताकि किसी को उस पर शक न हो।आठ साल की बच्ची से बलात्कार मामले में सोमवार को पंजाब की बठिंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कुल पांच सौ तस्वीरें बच्ची को दिखाई गईं थीं, तब जाकर पीड़िता आरोपी को पहचान सकी थी।आरोपी के प्रदर्शन में शामिल होने की बात सुनकर लोग हैरान हैं।

बठिंडा में पांच दिन पहले आठ साल की बालिका से बलात्कार की घटना हुई थी। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में उबाल था।घटना के बाद से आरोपी घर से फरार था। मगर वह इलाके में दुष्कर्म की घटना को लेकर निकले जुलूस में भी पहुंच गया। वह दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धरने में भी शामिल हुआ। बहरहाल तफ्तीश के बाद पुलिस ने बच्ची से बलात्कार के आरोपी 29 वर्षीय आरोपी विक्की को धर दबोचा।

वह यूपी के अलीगढ़ निवासी बताया जाता है। बठिंडा में हरदेव नगर गली नंबर पांच स्थित घर में रहता था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि घायल बच्ची को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पांच सौ से ज्यादा तस्वीरों को बच्ची को दिखाया गया। जिसमें उसने आरोपी विक्की की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *