महाराष्‍ट्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कि गवर्नर के घर ही पहुंच गये डकैती करने

महाराष्‍ट्र में अपराधियों के हौसले कुछ ज्‍यादा ही बुलंद है। स्‍थानीय प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है कि उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यपाल राम नाइक के गोरेगांव ईस्‍ट में स्थित घर में डाका डालने की नापाक की कोशिश की गई। पुलिस ने डकैती का प्रयास करने वाले गोरा सिंह राजपूत (35) को गुरुवार (29 मार्च) रात को गिरफ्तार कर लिया था। उत्‍तर प्रदेश का राज्‍यपाल बनने के बाद राम नाइक खुद यहां कम ही रहते हैं। लोगों ने इस घटना के सामने आने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एसके. मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘राज्‍यपाल के घर में डकैती! हे भगवान! तब देश में कानून एवं व्‍यवस्‍था की क्‍या स्थिति होगी?’ अंकित ने लिखा, ‘ये कैसा राजपूत है।’ उदय कुमार ने ट्वीट किया, ‘रज्‍यपाल राम नाइक बहुत ही साधारण इंसान हैं। उनके घर में भी सामान्‍य चीजें ही होंगी, लेकिन डकैत गोरा सिंह के पास काला दिमाग है।’ एक अन्‍य व्‍यक्ति ने लिखा, ‘करणी सेना कहां है।’ बता दें कि गोरेगांव ईस्‍ट मुंबई के पॉश और अतिसुरक्षित इलाकों में से एक है। इसलिए इसे वीआईपी इलाका भी कहा जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *