RR Team 2018 Players List: सीजन-11 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे ये प्लेयर्स…

RR Team 2018 Players List: इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-11 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ की कीमत में खरीदा। वहीं दिल्ली के लिए पिछले सीजन में खेलने वाले संजू सैमसन इस बार राजस्थान के लिए खेलते नजर आएंगे। राजस्थान ने उनके लिए आठ करोड़ रुपये की कीमत दी है। सैमसन पहले भी राजस्थान के लिए खेल चुके हैं। पंजाब ने ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को 7.6 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा। वह पहले चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते थे, लेकिन चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। पंजाब ने अश्विन को खरीदने में चेन्नई और राजस्थान को मात दी। वहीं शिखर धवन (हैदराबाद), केरन पोलार्ड (मुंबई) अंजिक्य रहाणे (राजस्थान रॉयल्स) और फाफ डु प्लेसिस (चेन्नई) को उनकी पुरानी टीमों ने अपने साथ ही रखा है।

बता दें कि भारत के युवा तेज गेंदबाद जयदेव उनादकट इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें यहां रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा। उनादकट को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), किंग्स इलेवन पंजाब (केएक्सआईपी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से कड़ी टक्कर मिली।

मनीष पांडे और लोकेश राहुल शनिवार को हुई नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे। दोनों को 11 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद जबकि राहुल को पंजाब ने खरीदा। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

राजस्थान रॉयल्स:

आर्यमान बिरला – 30 लाख
मिधुन एस – 20 लाख
स्टुअर्ट बिन्नी – 50 लाख
अजिंक्य रहाणे – 4 करोड़
धवल कुलकर्णी – 75 लाख
डार्ची शॉर्ट – 4 करोड़
जोस बटलर – 4.40 करोड़
बेन स्टोक्स – 12.50 करोड़
बेन लाफलिन – 50 लाख
जतिन सक्सेना – 20 लाख
श्रेयस गोपाल – 20 लाख
अनुरीत सिंह – 30 लाख
जयदेव उनादकट – 11.50 करोड़
अंकित शर्मा – 20 लाख
गौवतथम कृष्णअप्पा – 6.20 करोड़
संजू सैमसन – 8 करोड़
राहुल त्रिपाठी – 3.40 करोड़
प्रशांत चोपड़ा – 20 लाख
दुश्मंथा चमीरा -50 लाख
जोफ्रा आर्चर – 7.2 करोड़
जहीर खान – 60 लाख
महिपाल लोमरोर – 20 लाख
स्टीवन स्मिथ – 12.50 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *