ब्‍लू व्‍हेल चैलेंज: 17 साल की लड़की निकली मास्‍टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुसी पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़की को गिरफ्तार किया है जिसपर आरोप है कि जानलेवा ब्लू व्हेल चैलेंज गेम के पीछे उसी का हाथ है। इस गेम को खेलने वाले लोगों को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाली मास्टरमाइंड लड़की को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। इस लड़की पर आरोप है कि यह अपने शिकार को धमकी दिया करती थी कि अगर वह ब्लू व्हेल टास्क को पूरा नहीं करेगा तो वह उसे और उसके परिवार का खून कर देगी। ब्लू व्हेल चैलेंज उन्हीं लोगों को अपना शिकार बनाता था जो कि तनाव के शिकार होते थे और आत्महत्या करने के बारे में सोचते थे।

इस गेम को एक बार जब साइन कर लिया जाता है तो खिलाड़ी को 50 दिनों के अंदर टास्क पूरा करने की चुनौती दी जाती थी। इसमें खुद को नुकसान पहुंचाना, अकेले में डरावनी फिल्में देखना और व्हेल का चित्र अपने हाथ पर गोदना जैसी चुनौतियां शामिल थीं। इस गेम का आखिरी टास्क 50वें दिन दिया जाता था जिसमें खुद को जान से मारने की चुनौती होती है। देशभर में इस गेम के कारण अबतक 300 से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। रुसी पुलिस द्वारा एक फुटेज जारी की जिसमें वे एक रेड के दौरान आरोपी लड़की को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए दिख रहे हैं। आरोपी मनविज्ञान की छात्रा है और उसने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे तीन साल के लिए जेल भेज दिया गया है।

रुसी पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की ने पहले यह गेम खेलना खुद शुरु किया था लेकिन यह खेल उसकी जिंदगी लेने में सफल नहीं हुआ। इसके बाद वह इस साइट की एडमिनिस्ट्रेटर बन गई और लोगों को इस खेल के जरिए चुनौती देने लगी। इससे पहले जुलाई में रुसी पुलिस ने 26 वर्षीय एक युवक को इस खेल के जरिए लोगों को आत्महत्या करने को मजबूर करने के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस आरोपी को मॉस्को से गिरफ्तार किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *