महात्मा गांधी पर आधारित कविता को बीजेपी मिनिस्टर अनिल विज ने बताया शहीदों का अपमान

हमेशा से विवादों में रहने वाले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर बड़ा विवादित बयान दिया है। इस बार अनिल विज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर गाए गीत को लेकर टिप्पणी की है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर गाए गए गीत ‘ले दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’ पर विवादित टिप्पणी कर कर नए विवाद को जन्म दिया है। विज ने कहा कि ये गीत देश के लिए शहीद हुए शहीदों का अपमान है। लोगों को यह गीत सुनाकर गुमराह किया जा रहा है। क्योंकि देश की आजादी के लिए बहुत से लोगों ने अपनी जानें दी है। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, सुभाष चंद्र बोस की कुर्बानियों को क्यों भुला कर ये कहा जा रहा है कि महात्मा गांधी ने दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल।

विज ने कहा कि लोग सारी उम्र अंडमान निकोबार की जेलों में बंद रहे उनकी कुर्बानी को कैसे भूला जा सकता है। ये कैसे कहा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने बिना किसी सहायता से ही देश को आजादी दे दी।

इससे पहले भी कई बार अनिल विज अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने गुजरात चुनाव पर सभी विपक्षियों को एक होने पर कहा था कि 100 कुत्ते मिलकर भी एक शेर का मुकाबला नहीं कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *